Rajasthan: भाजपा के 22 MLA को भजन लाल शर्मा सरकार में मंत्री बनाने की इनसाइड स्टोरी
Rajasthan Ministers Inside story: राजस्थान में भजन लाल शर्मा की सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार 30 दिसंबर 2023 को हुआ है, जिसमें 12 कैबिनेट मंत्री, 5 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व 5 राज्य मंत्री बनाए हैं। इनमें ज्यादातर चेहरे नए हैं।
राजस्थान की भाजपा सरकार के सभी 22 मंत्रियों को राजभवन जयपुर में राज्यपाल कलराज मिश्र ने पद व गोपनियता की शपथ दिलाई। नए मंत्रियों में जल्द ही मंत्रालयों का बंटवारा किया जा सकता है। जानिए राजस्थान सरकार मंत्रिमंडल की इनसाइड स्टोरी।
यह भी पढ़ें- Surendra Pal Singh: कौन हैं सुरेंद्र पाल सिंह टीटी, जो करणपुर उप चुनाव जीतने से पहले ही बने मंत्री

राजस्थान कैबिनेट मंत्री 2024
1 किरोड़ी लाल मीणा, विधायक सवाई माधोपुर
राजस्थान में बाबा के नाम से भी पुकारे जाने वाले किरोड़ी लाल मीणा दिग्गज आदिवासी नेता हैं। मीणा समाज पर किरोड़ी लाल की अच्छी पकड़ है। इनके जरिए भाजपा ने एसटी वर्ग को साधा है।
भाजपा के राज्यसभा सांसद रहते हुए किरोड़ी लाल मीणा को भाजपा ने सवाई माधोपुर सीट से मैदान में उतारा और जीतकर भी आए। 72 वर्षीय किरोड़ी लाल मीणा ने मंत्री बनने के बाद कहा कि वे अभी भी जवान हैं।
2. गजेंद्र सिंह खींवसर, विधायक लोहावट जोधपुर
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में गजेंद्र सिंह खींवसर ने जोधपुर जिले की लोहावट सीट से जीत दर्ज की थी। इनके समेत राजस्थान में 17 राजपूत नेता विधायक का चुनाव जीते थे।
यह भी पढ़ें- Kirodi Lal Meena Minister: किरोड़ी लाल मीणा वसुंधरा राजे के बाद भजन लाल सरकार में भी बने मंत्री
गजेंद्र सिंह खींवसर कभी वसुंधरा राजे सिंधिया के करीबी नेताओं में से एक हुआ करते थे, मगर राजस्थान चुनाव 2023 से पहले इन्होंने अपना पाला बदल लिया था। संभवतया यह उसी का ईमान मिला है।
3 कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़, विधायक झोटवाड़ा जयपुर
कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ का नाम तो राजस्थान के मुख्यमंत्री बनने की दौड़ में भी शामिल था, मगर सीएम भजन लाल शर्मा को बनाया गया तो इनको कैबिनेट में जगह मिल गई।
जयपुर ग्रामीण सांसद रहते हुए झोटवाड़ा से जीते कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाम के खास हैं। यही वजह है कि राजपूत समुदाय से दीया कुमारी डिप्टी सीएम बनने के बावजूद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को भी मंत्री बनाया गया है।

4. मदन दिलावर, विधायक रामगंज मंडी कोटा
भाजपा के दिग्गज नेता मदन दिलावर दलित चेहरा हैं। कोटा जिले की रामगंज मंडी इलाके से जीतकर आए हैं। पूर्व की भाजपा सरकार में भी मंत्री रहे हैं।
मदन दिलावर को राजस्थान की भजन लाल शर्मा सरकार में आरएसएस के कोटे से कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। हिंदुत्ववादी छवि के नेता मदन दिलावर तीसरी बार बने मंत्री हैं। इन्होंने अब तक कुल 7 बार चुनाव लड़े। 6 बार जीते।
5. बाबूलाल खराड़ी, विधायक झाड़ोल उदयपुर
उदयपुर जिले के झाड़ोल से विधायक बाबूलाल खराड़ी को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। ये भी आदिवासी नेता हैं।
कहते हैं कि भाजपा के लिए जी तोड़ मेहनत करने के बावजूद बाबूलाल खराड़ी ने कभी कोई पद नहीं मांगा।
उदयपुर के कोटड़ा क्षेत्र में भाजपा की पकड़ इस कदर मजबूत बनाई है कि वे अधिकांश बार चुनाव जीते हैं, हालांकि मोदी लहर में वे चुनाव जरूर हार गए थे।
6. जोगाराम पटेल, विधायक लूणी, जोधपुर
जोगाराम पटेल तीसरी बार जीते हैं। जोधपुर के लूणी क्षेत्र से विधायक हैं। पहले एक बार उपचुनाव में जीते थे। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के करीबी माने जाते हैं।
भजन लाल शर्मा सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने से पहले ससंदीय सचिव रह चुके हैं। सरकार में काम करने का थोड़ा अनुभव है। कलबी समुदाय से आने वाले जोगाराम पटेल कैबिनेट में नया चेहरा हैं।
यह भी पढ़ें- Col Rajyavardhan Rathore: राज्यवर्धन सिंह राठौड़, फौज में रहे कर्नल, अब भजन लाल शर्मा सरकार में मंत्री
7. सुरेश सिंह रावत, विधायक, पुष्कर अजमेर
अजमेर में चर्चा थी कि अनिता भदेल मंत्री बन सकती हैं, मगर सुरेश सिंह रावत मंत्री बनने में सफल रहे हैं।राजस्थान में रावत समाज भाजपा का वोट बैंक है, जो किसी भी परिस्थिति में भाजपा के साथ खड़ा रहता है।

8. अविनाश गहलोत, विधायक जैतारण पाली
कांग्रेस में अशोक गहलोत माली चेहरा थे तो अब राजस्थान की भाजपा सरकार के मंत्रिमंडल में भी माली चेहरा होगा। वो भी गहलोत सरनेम वाला।
पाली के जैतारण से विधायक अविनाश गहलोत को कैबिनेट में शामिल करके माली समाज को साधा गया है।
9. जोराराम कुमावत, विधायक सुमेरपुर पाली
राजस्थान में कुमावत समुदाय भी भाजपा का मजबूत वोट बैंक है। शायद इसी वजह से पाली के सुमेरपुर से विधायक जोराराम कुमावत को भजन लाल सरकार के कैबिनेट में जगह मिल गई।
यह भी पढ़ें- Manju Baghmar Minister: राजस्थान की इकलौती महिला मंत्री मंजू बाघमार कौन हैं? देवरानी को हराकर बनीं MLA
10 हेमंत मीणा, विधायक प्रतापगढ़
राजस्थान की भजनलाल सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने वाले हेमंत मीणा तीसरे आदिवासी नेता हैं। ये दिग्गज आदिवासी नेता नंदलाल मीणा के बेटे हैं।
पिछले भाजपा की टिकट से चुनाव हार गए थे। इन पर फिर से भरोसा करके टिकट दिया गया। ये रामलाल मीणा को हराकर चुनाव में जीते और अब मंत्री भी बने।
11 कन्हैया लाल चौधरी, विधायक, मालपुरा टोंक
टोंक जिले की मालपुरा सीट से कन्हैया लाल चौधरी लगातार जीत दर्ज करते आ रहे हैं। लोकसभा चुनाव 2024 में जाटों को साधने के लिए कन्हैया लाल चौधरी को भी भजन लाल सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।
12.सुमित गोदारा, विधायक, लूणकरणसर बीकानेर
सुमित गोदारा भी जाट समुदाय से आते हैं। पहली बार में ये चुनाव हार गए थे। दूसरी और तीसरे बार जीते हैं। सुमित गोदारा अच्छी छवि वाले नेता माने जाते हैं। बीकानेर की लूणकरणसर जीत पर जाटों ने भाजपा को अच्छे वोट भी दिए थे। नतीजा सुमित गोदारा को मंत्री पद मिला।
यह भी पढ़ें- Rajasthan Ministers 2024: भजनलाल सरकार में सुरेंद्र पाल को राज्य मंत्री बनाने पर क्यों शुरू हुआ सियासी बवाल?

राजस्थान राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार 2024
1. संजय शर्मा, विधायक अलवर
पहले यह माना जा रहा था कि ब्राह्मण समाज से शत्रुघ्न शर्मा या संदीप को मंत्री बनाया जा सकता है, मगर भाजपा आलाकमान ने संजय शर्मा के नाम पर मंजूरी दी।
ये अलवर शहर से लगातार जीतते आ रहे हैं। वहां संजय शर्मा एक मजबूत ब्राह्मण नेता के चेहरे के रूप में देखे जाते हैा।
2. गौतम कुमार दक, बड़ी सादड़ी चित्तौड़गढ़
गौतम कुमार दक व्यवसायी समुदाय से हैं। चित्तौड़गढ़ की बड़ी सादड़ी से दूसरी बार विधायक बने। मूलरूप से डूंगला के रहने वाले हैं। इन्होंने राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप में शपथ ली है।
3. झाबर सिंह खर्रा, विधायक श्रीमाधोपुर
शेखावाटी में जाटों को साधने के लिए श्रीमाधोपुर विधायक झाबर सिंह खर्रा को मंत्री बनाया गया है, क्योंकि इस बार के चुनाव में जाटों के 56 फीसदी वोट भाजपा को मिलने का अनुमान है।
खर्रा ने मंत्री बनने के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि वे किसान परिवार हैं। छठवीं कक्षा की पढ़ाई करने के लिए सात किलोमीटर पैदल चलकर स्कूल जाया करते थे।
4. सुरेंद्र पाल सिंह टीटी, भाजपा प्रत्याशी, करणपुर
भजन लाल शर्मा सरकार के मंत्रियों में सबसे चौंकाने वाला नाम सुरेंद्र पाल सिंह टीटी का है। ये श्रीगंगानगर जिले की करणपुर सीट से उपचुनाव लड़ रहे हैं।
करणपुर में कांग्रेस प्रत्याशी गुरमीत सिंह कुन्नर का निधन हो जाने के कारण वहां 25 नवंबर को चुनाव टाल दिए गए थे। अब 5 जनवरी 2024 को उपचुनाव हो रहे हैं। 8 जनवरी को चुनाव परिणाम आएगा।
करणपुर उपचुनाव में फायदा लेने के लिए भाजपा ने सुरेंद्र पाल सिंह टीटी को मंत्री बना दिया। ताकि यह मैसेज दिया जा सके कि करणपुर में सुरेंद्र पाल के जीतने पर विकास की संभावना ज्यादा है।

5. हीरालाल नागर, विधायक सांगोद, कोटा
हीरालाल नागर राजस्थान के धाकड़ समुदाय से हैं। लंबे समय यह मांग भी उठ रही थी कि राजस्थान सरकार में धाकड़ समुदाय को भी जगह मिलनी चाहिए, क्योंकि यह समाज भी भाजपा का मजबूत वोट बैंक माना जाता है।
हीरालाल नागर धाकड़ दूसरी बार जीते हैं। क्षेत्र में तेज तर्रार नेता वाली छवि रखते हैं। ये लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला के करीबी नेता माने जाते हैं।
राजस्थान राज्य मंत्री 2024
1. ओटाराम देवासी, विधायक सिरोही
देश में पहली बार गोपालन मंत्रालय बनाया गया तो उसके मंत्री बनने का अवसर ओटाराम देवासी को मिला था। सिरोही में संजय लोढ़ा को हराकर विधायक बने हैं। देवासी समुदाय ओबीसी में आता है।
2. डॉ. मंजू बाघमार, विधायक जायल, नागौर
ये राजस्थान में पढ़ी-लिखी दलित महिला चेहरा हैं। उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी के बाद भजन लाल शर्मा सरकार में मंजू बाघमार दूसरी महिला नेता हैं।
मंजू बाघमार पहले भी विधायक रह चुकी हैं। इस बार अपनी देवरानी डॉ. मंजू मेघवाल को चुनाव हराकर विधानसभा पहुंची हैं।

3. विजय सिंह चौधरी, विधायक नावां, नागौर
नावां सीट पर महेंद्र चौधरी को हराने वाले विजय सिंह चौधरी को जाट चेहरे के रूप में भजन लाल शर्मा मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। इसी इलाके से जाट चेहरा अजय सिंह क्लिक का नाम मंत्री बन सकने वालों में चल रहा था।
4. केके विश्नोई, विधायक गुढ़ामालानी, बाड़मेर
भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित बाड़मेर जिले के गुढ़ामालानी से से पूर्व सीएम सलाहकार लादूराम विश्नोई के बेटे केके विश्नोई भी मंत्री बने हैं।
5. जवाहर सिंह बेडम, विधायक नगर भरतपुर
भजन लाल शर्मा मंत्रिमंडल में 22वें मंत्री के रूप में जवाहर सिंह बेडम ने शपथ ली। गुर्जर समुदाय से आने वाले जवाहर सिंह बेडम वसुंधरा राजे खेमे के माने जाते हैं। ये इस बार भरतपुर की नगर सीट से जीतकर आए हैं। पिछली बार कामां से हारे थे।
-
Rajasthan Board Topper Prize: टॉपर्स की प्राइज मनी पर सरकार ने चलाई कैंची, 10वीं के छात्रों को अब क्या मिलेगा? -
Rajasthan Board 10th Topper List: बेटियों ने फिर गाड़े सफलता के झंडे, किसे मिले कितने नंबर? देखें टॉपर लिस्ट -
RBSE 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड का रिजल्ट आज, वेबसाइट क्रैश होने पर SMS-DigiLocker से ऐसे देखें नतीजे -
Rajasthan Board Result: क्या है हमारी बेटियां योजना, जिससे लड़कियों को मिलेंगे 1.15 लाख? क्या है पूरा प्रोसेस? -
Rajasthan Board 10th Pass Percentage: छात्राओं ने फिर से मारी बाजी, पास प्रतिशत में इस बार है कितना रहा अंतर? -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट












Click it and Unblock the Notifications