Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Babulal Kharadi: झोपड़ी में रहने वाले राजस्‍थान के कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी की कौन लेना चाहता है जान?

who is Babulal Kharadi Minister Rajasthan: राजस्‍थान की भजन लाल शर्मा सरकार में कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी फिर चर्चा में हैं। चार दिन पहले मंत्री बने अपनी सादगी को लेकर और अब जान से मारे जाने की धमकी की वजह से।

दरअसल, एक वाट्सऐप ग्रुप में मंत्री बाबूलाल खराड़ी को धमकी भरा मैसेज मिला है। वायरल मैसेज में मंत्री को गोरकुंडा नहीं आने की दी हिदायत। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच की और एक अपचारी को डिटेन किया।

Rajasthans poorest cabinet minister

यह भी पढ़ें- Ravindra Bhati: 'नायक' स्‍टाइल में आए MLA रविंद्र सिंह भाटी, शिव में निकाल रहे 200 KM की पदयात्रा

बताया जा रहा है कि मंत्री बाबूलाल खराड़ी अपने विधानसभा क्षेत्र में दौरा करने वाले थे। उनका अपनी झाड़ोल विधानसभा के मांडवा क्षेत्र के कुकावास झेड में दौरा कर शाम को नयावास के गोरकुंडा माताजी मंदिर सभा में जाने का कार्यक्रम था इस बीच धमकीभरा मैसेज वायरल हो गया ।

राजस्‍थान की भजन लाल शर्मा सरकार के मंत्रिमंडल में बतौर कैबिनेट मंत्री शामिल किए गए बाबूलाल खराड़ी उदयपुर जिले की आदिवासी सीट झाड़ोल से चौथी बार भाजपा विधायक हैं। पहली बार मंत्री बने हैं।

बाबूलाल खराड़ी अपने सादगी भरे जीवन को लेकर भी चर्चा में हैं। ये आज भी केलूपोश (झोपड़ी) में बने कच्‍चे मकान में रहते हैं। ये लंबे समय से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े रहे हैं।

बाबूलाल खराड़ी को भाजपा ने साल 1987 में कोटड़ा मंडल युवा मोर्चा का अध्यक्ष बनाया था। ये पहली बार 1995 में जिला परिषद सदस्य के तौर पर चुनाव लड़े। वर्ष 2000 में कोटड़ा के प्रधान बने।

2021 में रहे सर्वश्रेष्‍ठ विधायक

बाबूलाल खराड़ी को भाजपा ने छह बार टिकट दिया। ये चार बार जीते। साल 2003, 2008, 2018 और 2023 में चुनाव जीते हैं। साल 2021 में इनको सर्वश्रेष्‍ठ विधायक चुना गया।

दो पत्नियों से चार बच्‍चे

बाबूलाल खराड़ी के दो पत्‍नी हैं। दोनों पत्‍नी मणीदेवी व तिजू देवी एक साथ रहती हैं। इनके नौ बच्‍चे हैं। चार बेटे व पांच बेटियां। बाबूलाल खराड़ी का परिवार खेती करता है। इनके पास एक ट्रैक्‍टर भी है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+