रात को कपड़े उतारकर मारपीट, मर्दों में इंटरेस्ट वाले दीपक के प्यार में कैसे पड़ी स्वीटी? खुद बताई असली वजह
Saweety Boora Deepak Hooda Love Story: हरियाणा के हिसार से इंटरनेशनल बॉक्सर स्वीटी बूरा और रोहतक से पूर्व भारतीय कबड्डी टीम कप्तान व भाजपा नेता दीपक हुड्डा की शादीशुदा जिंदगी में भूचाल आया हुआ है। बात पुलिस थाने में FIR दर्ज करवाने और तलाक लेने तक पहुंच गई है।
दीपक के साथ करीब 10 साल पुराना रिश्ता खराब होने पर स्वीटी ने कई वीडियो में खुलकर आरोप लगाए हैं। स्वीटी ने पति दीपक को तसले में नहाने वाला, लड़कों में इंटरेस्ट रखने वाला और रात को उसके कपड़े उतारकर मारपीट करने वाला तक बता दिया है।

अब सवाल यह उठता है कि आखिर दीपक हुड्डा और उसकी निजी जिंदगी में इतनी सारी दिक्कतें थीं तो स्वीटी बूरा उसके प्यार में कैसे पड़ गई? साल 2015 में रोहतक मैराथन इवेंट की पहली मुलाकात में स्वीटी कैसे दीपक को दिल दे बैठीं? उसके साथ 7 साल तक रिलेशनशीप, लिव-इन व दो साल तक वैवाहिक जीवन की गाड़ी कैसे चली? एक इंटरव्यू में इन सवालों के जवाब खुद स्वीटी बूरा ने दिए। सबसे पहले स्वीटी बूरा के वायरल वीडियो देखिए।

स्वीटी बूरा का वीडियो नंबर 1: दीपक का लड़कों में इंटरेस्ट
दीपक-स्वीटी का रिश्ता खराब हुआ तो स्वीटी ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर आरोप लगाया कि उसे शादी के पता चला कि दीपक के कई लड़कों से समलैंगिक संबंध है। जब उसने दीपक के लड़कों में इंटरेस्ट वाले वीडियो देखे तो उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई। वह सारे वीडियो कोर्ट में बतौर सबूत पेश करेगी। स्वीटी कहती है कि वह सामान्य तरीके से तलाक लेना चाहती थी, मगर दीपक ने उसे इतना मजबूर कर दिया इसलिए वह सोशल मीडिया पर आकर उसके गंदे खुलासे कर रही हैं।
स्वीटी बूरा का वीडियो नंबर 2: रात को कपडे उतार कर पीटता था दीपक
एनबीटी को दिए एक इंटरव्यू में स्वीटी बूरा ने आरोप लगाया कि दीपक रात को कपड़े उतार कर उसके साथ मारपीट करता था। मैं कोने में बैठी रहती तो भी मुझे मारता-पीटता था। वह बाहर से घर में आता था तो उसे देखते ही मैं कांपने लग जाती थी। रोज-रोज सात-आठ घंटे ऐसी ही हालत होने से पैनिक अटैक आने शुरू हो गए थे।
स्वीटी बूरा का वीडियो नंबर 3: तसले में नहाता था दीपक
रिश्ता बिगड़ने पर स्वीटी बूरा ने प्रेस कॉंफ्रेंस करके दीपक से तलाक की मांग की। बोली कि उसे पैसे नहीं तलाक चाहिए। साथ ही स्वीटी ने आरोप लगाया कि साल 2015 में दीपक से जान-पहचान हुई थी तब दीपक हुड्डा के घर शौचालय तक नहीं था। दीपक तसले में बैठ कर नहाता था। ऐसे इंसान का हाथ पकड़ा और साथ निभाया। जबकि मैं उस समय इनकम टैक्स इंस्पेक्टर, एशियन की मेडलिस्ट थी। दीपक कुछ भी नहीं था।
स्वीटी बूरा का वीडियो नंबर 4: दीपक-स्वीटी को कैसे हुआ प्यार?
स्वीटी बूरा का यह वीडियो मोटिवेशनल स्पीकर संदीप माहेश्वरी के साथ बातचीत का है, जो 16 मई 2023 को संदीप माहेश्वरी के यूट्यूब चैनल पर अपलोड हुआ है। बतौर गेस्ट संदीप माहेश्वरी से बातचीत में स्वीटी ने बताया कि उन्होंने दीपक से लव मैरिज की थी।
इंटरव्यू में स्वीटी के कहने पर दोनों की लव स्टोरी बताने की शुरुआत दीपक ने की और बताया कि साल 2015 में हरियाणा मैराथन में दोनों चीफ गेस्ट के रूप में पहुंचे। पहली मुलाकात में ज्यादा बात तो नहीं हुई। साथ में ब्रेकफास्ट जरूर किया था। फिर स्वीटी को माइक पर बोलते देख दीपक दिल दे बैठे थे। पहली मुलाकात के बाद स्वीटी को फेसबुक पर मैसेज किया था, जिसका दो माह बाद रिप्लाई आया था।
यह भी पढ़ें- Saweety Boora Love Story: कार्ड पर 'दीपक की स्वीटी' से लव मैरिज के बाद Divorce मांगने तक की पूरी कहानी
अब आगे की लव स्टोरी स्वीटी बूरा की जुबानी। स्वीटी कहती हैं कि जब मैं दीपक से पहली बार मिली तो उनके बारे में ज्यादा नहीं जानती थी। फिर फेसबुक के जरिए दोस्त बने। बातें होने लगी। बातचीत होने पर दीपक ने अपनी निजी जिंदगी, माता-पिता को खोना व संघर्ष के बाद सफलता के बारे में बताया। इन बातों ने स्वीटी का दिल जीत लिया। तब स्वीटी ने दीपक से हमेशा साथ निभाने का वादा किया।
यह भी पढ़ें- Saweety Boora Deepak Hooda Divorce: स्वीटी व दीपक की Net worth में कौन ज्यादा अमीर, कौन डूबा कर्ज में?
साल 2023 में स्वीकार किया दोनों में नहीं होती थी लड़ाई
वक्त बीता और स्वीटी को दीपक से इस कदर प्यार हो गया कि उसने दीपक से कहा कि वह लड़कों की तरह उसके लिए आधी रात को भी साथ देने व लड़ने को तैयार रहेंगी। पहले सिर्फ दोस्त थे। शादी जैसा कुछ नहीं सोचा। जबकि दीपक ने सोच लिया था कि शादी तो स्वीटी से ही करनी है।
यह भी पढ़ें- दीपक हुड्डा स्वीटी बूरा के तलाक की वजह क्या है, 67 लाख के भूखंड ने कैसे बिगाड़ दिया दोनों का 'खेल'?
इंटरव्यू में स्वीटी और दीपक ने इस बात को स्वीकार किया कि दोनों के बीच कभी कोई झगड़ा नहीं हुआ। दीपक ने बताया कि स्वीटी को गुस्सा ज्यादा है। वहीं, स्वीटी कहती है कि मैं दीपक के बारे में कुछ नहीं सुन सकती है। दीपक पर बात आती है तो मुझे गुस्सा आ जाता है।
यह भी पढ़ें- कौन हैं स्वीटी बूरा? कबड्डी प्लेयर दीपक हुड्डा से की थी लव मैरिज, अब मारपीट के लगाए बेहद गंभीर आरोप












Click it and Unblock the Notifications