कौन हैं स्वीटी बूरा? कबड्डी प्लेयर दीपक हुड्डा से की थी लव मैरिज, अब मारपीट के लगाए बेहद गंभीर आरोप
Saweety Boora divorce case: हरियाणा की जानी-मानी बॉक्सर और पूर्व वर्ल्ड चैंपियन स्वीटी बूरा (Saweety Boora) इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई है। स्वीटी बूरा के सुर्खियों में आने की वजह उनके पति और कबड्डी प्लेयर दीपक हुड्डा (Deepak Hooda) है। दरअसल, स्वीटी ने अपने पति दीपक हुड्डा पर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने समेत कई बेहद गंभीर आरोप लगा हैं।
बॉक्सर स्वीटी बूरा (Saweety Boora) ने यह आरोप अपने पति दीपक हुड्डा पर अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू के दौरान लगाए है। स्वीटी बूरा ने दीपक हुड्डा (Deepak Hooda) पर क्या आरोप लगाए हैं, उन्हें बताने से पहले हम आपको यह बता दें कि स्वीटी बूरा कौन हैं? उन्होंने दीपक हुड्डा से कब लव मैरिज की थी?

ये भी पढ़ें: Saweety Boora Deepak Hooda Divorce: स्वीटी व दीपक की Net worth में कौन ज्यादा अमीर, कौन डूबा कर्ज में?
बॉक्सर स्वीटी बूरा कौन हैं?
बॉक्सर और पूर्व वर्ल्ड चैंपियन स्वीटी बूरा का जन्म 10 जनवरी 1993 को हरियाणा के हिसार जिले में घिराय गांव में हुआ है। स्वीटी बूरा के पिता महेंद्र सिंह किसान हैं, जबकि माता सुरेश देवी गृहणी हैं। खबर के मुताबिक, स्वीटी राज्य स्तर की कबड्डी खिलाड़ी भी रह चुकी हैं। लेकिन, अपने पिता की सलाह पर स्वीटी बूरा ने बॉक्सिंग में कदम रखा था।
15 साल की उम्र उतरी थीं बॉक्सिंग रिंग में
स्वीटी बूरा ने अपने पिता की बात मान बॉक्सिंग खेलना शुरू किया और पहली बार महज 15 साल की उम्र में वो बॉक्सिंग रिंग में उतरी थीं। इसके बाद स्वीटी ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और भारत के लिए कई मेडल जीते। स्वीटी ने साल 2009 में स्टेट लेवल पर गोल्ड जीता था। सीनियर लेवल पर कई मेडल जीते है। साल 2014 में साउथ कोरिया में सिल्वर मेडल अपने नाम किया था।
अर्जुन अवॉर्ड से किया गया था सम्मानित
चीन में हुई एशियाई महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप में के अलावा साल 2018 में इंटरनेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप, 2021 सीनियर नेशनल चैंपियनशिप, 2022 एशियन चैंपियनशिप, 2022 सीनियर नेशनल चैंपियनशिप और 2023 वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी गोल्ड मेडल जीते हैं। स्वीटी को इसी साल अर्जुन अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था।
दीपक हुड्डा से स्वीटी बूरा ने की थी लव मैरिज
दीपक हुड्डा और स्वीटी बूरा की मुलाकात साल 2015 में रोहतक में हुई थी। दरअसल, दोनों यहां हुई मैराथन में मुख्य अतिथि थे। दोनों के बीच हुई यह पहली मुलाकात थी, जो बाद में दोस्ती और फिर प्यार में बदल गई। इसके बाद दोनों लिव इन तक में रहने लगे। 7 जुलाई 2022 को दोनों ने शादी कर ली। स्वीटी बूरा शादी के बाद बॉक्सिंग में विश्व चैंपियन बनीं थी।
स्वीटी बूरा ने अब पति दीपक हुड्डा पर लगाए ये आरोप
शादी के 10 साल बाद यानी 2025 में स्वीटी बूरा ने अपने पति दीपक हुड्डा पर मारपीट, शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। स्वीटी ने का आरोप है कि पति दीपक हुड्डा उन्हें पूरी रात कपड़े उतारकर मारते थे। मुंह दबाकर मुक्के मारते थे। मेरे पास मारपीट के सबूत हैं। स्वीटी ने मारपीट में लगी चोटों की तस्वीरें दिखाईं।
ये भी पढ़ें: Sweety Boora Divorce: बॉक्सर स्वीटी बूरा लेंगी तलाक, एलिमनी में कितने पैसे की डिमांड, कौन हैं पति दीपक हुडडा?
घर में कर दिया था कैद
स्वीटी बूरा ने यह आरोप लगाया कि दीपक उन्हें घर से बाहर नहीं जाने देते थे और उनकी गाड़ी भी छीन ली थी। इसके अलावा, दीपक यह भी तय करते थे कि स्वीटी किससे बात करेंगी और किससे नहीं। स्वीटी ने यह भी दावा किया कि दीपक के अन्य लड़कों के साथ संबंध हैं, और शादी के एक महीने बाद उन्हें इसके बारे में पता चला।
दीपक हुड्डा से मांगूंगी तलाक
स्वीटी ने कहा कि मेरे पास सबूत हैं, इन सबूत को मैं कोर्ट में रखूंगी और इस आधार पर दीपक हुड्डा से तलाक मांगूंगी। वीडियो के बारे में मैंने दीपक से सवाल किए तो मुझसे मारपीट करता था। दीपक से लव मैरिज की थी, इसलिए मुझे यह सब सहन करना पड़ा। मैंने अपने घरवालों को एक-दो बार मारपीट के बारे में बताया तो वह यही कहते थे कि तूने ही ढूंढा है, अब तू ही देख।
ये भी पढ़ें: दीपक हुड्डा स्वीटी बूरा के तलाक की वजह क्या है, 67 लाख के भूखंड ने कैसे बिगाड़ दिया दोनों का 'खेल'?












Click it and Unblock the Notifications