दीपक हुड्डा स्वीटी बूरा के तलाक की वजह क्या है, 67 लाख के भूखंड ने कैसे बिगाड़ दिया दोनों का 'खेल'?
Saweety Boora Deepak Hooda News: इंटरनेशनल बॉक्सर स्वीटी बूरा और भारतीय कबड्डी कप्तान दीपक निवास हुड्डा की शादी टूटने में एक भूखंड की भूमिका सामने आ रही है। दोनों ही उस भूखंड को लेकर एक-दूसरे पर कई तरह के आरोप लगा रहे हैं। 67 में खरीदे गए उस भूखंड के बारे में अब स्वीटी बूरा ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।
हरियाणा की वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर स्वीटी बूरा और दीपक निवास हुड्डा का रिश्ता तलाक तक पहुंच गया है। दोनों की कहानी में भूखंड की स्थिति ऐसी हो गई है कि ना तो कोई एक इसे बेच सकता और ना ही अकेला इस्तेमाल कर सकता।

भूखंड पर दीपक हुड्डा का दावा व तर्क
दीपक हुड्डा और स्वीटी बूरा की कहानी में भूखंड का जिक्र महीनेभर पहले मार्च 2025 में तब आया स्वीटी बूरा के पति दीपक हुड्डा ने रोहतक के पुलिस थाने में उसके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया।
दीपक ने FIR में लिखवाया कि उसने सेक्टर 1-4 हिसार हरियाणा में एक प्लॉट लिया था। सारा भुगतान उसने किया। भुगतान की राशि पहले स्वीटी बूरा और उसकी मां सुरेश कुमारी के खाते से ट्रांसफर की गई है। फिर वह रकम आगे भूखंड बेचने वाले को दी गई।
दीपक हुड्डा ने आरोप लगाया कि स्वीटी बूरा ने उससे झूठ बोलकर 25 लाख रुपए नकद यह कहकर लिए कि अलग से भी कुछ देने पड़ेंगे। शादी के बाद एक हो ही जाना तो स्वीटी के अकाउंट से पैसे से कुछ नहीं होगा। जबकि यह एक साजिश थी, जिसके तहत भूखंड को दीपक अकेले की बजाय स्वीटी के नाम भी रजिस्टर करा दिया गया। तब वहां स्वीटी मौजूद ही नहीं थी।
भूखंड पर स्वीटी बूरा का दावा व तर्क
दीपक हुड्डा व स्वीटी बूरा का रिश्ता लेने तक पहुंचने के बाद हाल मीडिया से बातचीत में स्वीटी बूरा ने भूखंड के बारे में कई बातों का खुलासा किया है। हरियाणा के हिसार के सेक्टर 4 में रहने वाली स्वीटी बूरा ने कहा कि दीपक और उनके बीच भूखंड का कोई विवाद नहीं है। दीपक चाहता था कि प्लॉट को बेचकर उसको पैसे दे दूं। वह अकेला प्लॉट नहीं बेच सकता, क्योंकि दोनों के नाम आधा-आधा प्लॉट है।
स्वीटी बूरा ने कहा कि 'दीपक अकेला भूखंड बेच नहीं सकता है। भूखंड तो अभी भी उसी के नाम है। दीपक ने प्लॉट धोखे से नाम करवाने के आरोप लगाए हैं जबकि मैं तो रजिस्ट्रर के वक्त वहां थी भी नहीं। 67 लाख के उस भूखंड के लिए आधे पैसे साढ़े 33 लाख मेरे (स्वीटी) खाते से गए हैं। मैं अगर धोखा करती तो पूरा प्लॉट नाम करवाती। आधा ही क्यों?
स्वीटी बूरा ने कहा कि दोनों ने आधे-आधे पैसे मिलाकर 67 लाख में प्लॉट लिया था। फिर दीपक ने उसने भरोसे में लेकर साइन करवाए थे और मुझे गारंटर बनाकर प्लॉट पर 80 लाख का बैंक से ऋण ले लिया। मुझे तो पता भी नहीं था। धोखा उसने किया है। मैंने नहीं।
दीपक हुड्डा-स्वीटी बूरा की लव स्टोरी
साल 2015 में रोहतक मैराथन हुई थी, जो 10 साल बाद 2025 में तलाक तक पहुंच गई। उस मैराथन समारोह में दीपक और स्वीटी मुख्य अतिथि थे। उसी दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी, जो बाद में दोस्ती व प्यार में बदल गई। लिव इन तक में रहने लगे। 7 जुलाई 2022 को दोनों ने शादी कर ली। स्वीटी बूरा शादी के बाद बॉक्सिंग में विश्व चैंपियन बनीं थी। दीपक ने 2024 में BJP से महम विधानसभा से चुनाव लड़ा और हार गए। स्वीटी बूरा बरवाला से चुनाव लड़ना चाहती थीं, लेकिन BJP से टिकट नहीं मिला।
रोहतक के रहने वाले हैं दीपक हुड्डा
10 अप्रैल 1994 को किसान परिवार में जन्म हुआ। जब दीपक 4 साल के थे तो मां का देहांत हुआ। 2009 में रोहतक में कबड्डी खेलना शुरू किया। 2013 में पिता रामनिवास का देहांत हुआ। पढ़ाई छोड़कर टीचर की नौकरी भी की। कॉलेज में कबड्डी टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल जीता। भारतीय कबड्डी टीम की कप्तानी संभाल चुके हैं। साल 2016 दक्षिण एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीता। 2020 में अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किए गए।
यह भी पढ़ें- Saweety Boora Deepak Hooda Divorce: स्वीटी व दीपक की Net worth में कौन ज्यादा अमीर, कौन डूबा कर्ज में?
यह भी पढ़ें- Saweety Boora Love Story: कार्ड पर 'दीपक की स्वीटी' से लव मैरिज के बाद Divorce मांगने तक की पूरी कहानी
यह भी पढ़ें- Sweety Boora Divorce: बॉक्सर स्वीटी बूरा लेंगी तलाक, एलिमनी में कितने पैसे की डिमांड, कौन हैं पति दीपक हुडडा?












Click it and Unblock the Notifications