Saweety Boora Love Story: कार्ड पर 'दीपक की स्वीटी' से लव मैरिज के बाद Divorce मांगने तक की पूरी कहानी
Deepak Hooda Saweety Boora Divorce : हरियाणा में इंटरनेशनल बॉक्सर स्वीटी बूरा और भारतीय कबड्डी टीम के पूर्व कैप्टन व भाजपा नेता दीपक निवास हुड्डा की राहें जुदा होने जा रही हैं। दोनों लव मैरिज के तीन साल बाद तलाक लेने जा रहे हैं। 7 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 7 जुलाई 2022 को स्वीटी बूरा और दीपक हुड्डा बंधन में बंधे थे।
हरियाणा खेल जगत की सबसे खूबसूरत व चर्चित जोड़ी स्वीटी बूरा और दीपक हुड्डा के रिश्तों में अचानक आई खटास सावर्जनिक हो चुकी है। महिला पुलिस थाने में मारपीट, एक-दूसरे के खिलाफ दहेज प्रताड़ना व संपत्ति हड़पने जैसे आरोपों के बीच खूब भला बुरा कहा गया है।

दीपक हुड्डा से स्वीटी बूरा द्वारा तलाक मांगने की खबरों, महिला पुलिस थाने में दीपक से स्वीटी की मारपीट के वायरल वीडियो के बीच आइए जानते हैं कि स्वीटी बूरा-दीपक हुड्डा की प्रेम कहानी कैसे शुरू हुई थी और अब दोनों के बीच तलाक की नौबत क्यों आ गई?
Saweety Boora Love Story: रोहतक मैराथन इवेंट में हुई दीपक-स्वीटी की मुलाकात
- दीपक हुड्डा रोहतक जिला व स्वीटी बूरा हिसार जिले से हैं। दोनों के जिला मुख्यालय की दूरी करीब 100 किलोमीटर है। पहले से एक-दूसरे को नहीं जानते थे।
- हिसार में 10 जून 1993 को जन्मी स्वीटी बूरा 15 साल की उम्र में बॉक्सिंग रिंग में उतर गई थीं। साल 2014 में एआईबीए महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर सुर्खियों में आई थीं।
- रोहतक के गांव चमारिया में 10 जून 1994 को जन्मे दीपक हुड्डा ने बचपन में मां व 12वीं कक्षा की पढ़ाई के दौरान पिता को खो दिया था। साल 2009 में कबड्डी खेलना शुरू किया।
- साल 2015 तक दीपक हुड्डा की तुलना में स्वीटी बूरा ज्यादा पहचान बना चुकी थी। इसी साल रोहतक में मैराथन इवेंट हुआ, जिसमें दोनों की पहली मुलाकात हुई।

Saweety Boora Deepak Hooda News: दीपक हुड्डा ने स्वीटी बूरा को किया प्रपोज
अपनी शादी में मेहंदी की रस्म के दौरान मीडिया से बातचीत में स्वीटी बूरा ने अपनी लव स्टोरी के बारे में बताते हुए कहा था कि वो दीपक हुड्डा के व्यवहार व खेल को पसंद करने लगी थी। रोहतक मैराथन इवेंट में मुलाकात के बाद दोनों के बीच दोस्ती हो गई थी। बातचीत होने लगी थी। करीब सालभर की दोस्ती उस वक्त प्यार में बदल गई जब दीपक ने उन्हें प्रपोज किया।

दीपक-स्वीटी ने शादी के लिए 7 साल का इंतजार क्यों किया?
- दीपक हुड्डा और स्वीटी बूरा ने 7 जुलाई 2022 को धूमधाम से लव मैरिज की थी। हिसार जिले में सेक्टर-4 स्थित आवास से दूल्हन स्वीटी अपने दूल्हे दीपक के साथ रोहतक के लिए विदा हुई थी। इससे पहले सगाई के कार्ड पर 'दीप की स्वीट' लिखवाया था।
- दीपक और स्वीटी से साल 2015 में ही एक-दूसरे को दिल दे बैठे थे। फिर शादी के लिए सात साल तक इंतजार अपने खेल की वजह से किया।
- एक-दूसरे को डेट करते हुए दीपक और स्वीटी ने अपने खेल पर पूरा ध्यान दिया। दीपक भारतीय पेशेवर कबड्डी खिलाड़ी बने। न केवल प्रो कबड्डी लीग में जयपुर पिंक पैंथर्स के कप्तान बल्कि भारतीय कबड्डी टीम के भी कप्तान बने। अर्जुन अवार्ड पाया।
- दीपक से शादी करने के बाद भी स्वीटी बूरा ने बॉक्सिंग में कई कीर्तिमान रचे। साल 2023 में आईबीए महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप जीतने वाली सातवीं भारतीय मुक्केबाज बनीं।

Deepak Hooda BJP Leader: दीपक हुड्डा-स्वीटी बूरा ने ज्वाइन की बीजेपी
- अपने-अपने खेल में शिखर को छूने के बाद दीपक और स्वीटी बुरा ने राजनीति में कदम रखा और दोनों ने 12 फरवरी 2024 को भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन की।
- खेल का मैदान फतह करने के बाद दीपक हुड्डा-स्वीटी बूरा की ख्वाहिश विधायक बनकर हरियाणा विधानसभा में पहुंचने की थी। मौका भी मिला।
- हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में भाजपा ने दीपक हुड्डा को महम विधानसभा सीट से टिकट दे दिया। पति के समर्थन में स्वीटी बूरा ने भी महम सीट से भाजपा के डमी उम्मीदवार के रूप में पर्चा भरा। हालांकि दीपक चुनाव हार गए थे।

Saweety Boora Divorce Reason: दीपक हुड्डा-स्वीटी बूरा के तलाक की वजह?
- हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 तक दीपक हुड्डा-स्वीटी बूरा की जिंदगी में सब कुछ ठीक चल रहा था। महम विधानसभा क्षेत्र में दोनों साथ-साथ चुनाव प्रचार करते नजर आए थे।
- महम विधानसभा चुनाव 2024 के बाद दीपक हुड्डा-स्वीटी बूरा के रिश्तों में खटास आने लगी। अक्टूबर 2024 से दोनों अलग-अलग रहने लगे।
- हिसार के एसपी शशांक कुमार सावन के अनुसार दीपक हुड्डा के खिलाफ स्वीटी बूरा ने रिपोर्ट दी कि माता-पिता ने 7 जुलाई 2022 को दीपक के साथ शादी में एक करोड़ रुपए खर्च किए।
- स्वीटी ने यह भी आरोप लगाया कि अब दीपक और उसकी बहन फॉर्च्यूनर गाड़ी की मांग कर रहे हैं। दीपक ने महम से चुनाव लड़ा तब भी एक करोड़ रुपए मांगे थे।
- स्वीटी बूरा ने हिसार पुलिस को शिकायत देकर दीपक के खिलाफ दहेज प्रताड़ना के आरोप लगाए। कोर्ट में तलाक व खर्चे का केस दायर कर 50 लाख का मुआवजा और डेढ़ लाचा रुपए मासिक खर्च की मांग की।
- उधर, दीपक हुड्डा ने रोहतक पुलिस को शिकायत देकर आरोप लगाया कि स्वीटी बूरा के माता-पिता ने ब्याज पर रुपए देने के बहाने उससे पैसे ठगते रहे। जालसाजी करके भूखंड भी अपने नाम करवा लिया।

Saweety Boora Deepak Hooda Viral Video: स्वीटी ने की दीपक की पिटाई, वीडियो वायरल
15 मार्च 2025 को स्वीटी और दीपक पुलिस थाना पहुंचे। वहां का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि स्वीटी बूरा अपने पति दीपक का गला पकड़कर मारपीट करती है। उस वायरल वीडियो के आधार पर हिसार पुलिस ने स्वीटी के खिलाफ के केस भी दर्ज किया है।
अब स्वीटी ने सोशल मीडिया पर आकर और प्रेस कॉन्फ्रेंस करके आरोप लगाया कि वायरल वीडियो को तोड़-मरोड़कर पेश किया रहा है। दीपक से तलाक चाहिए। पैसे नहीं चाहिए।
स्वीटी ने यह भी कहा कि अगर अब उसका रोड एक्सिडेंट होता है या फिर जिंदगी को अन्य किसी भी तरह से नुकसान पहुंचता है तो उसकी जिम्मेदारी दीपक हुड्डा और हिसार एसपी की होगी।
यह भी पढ़ें- Sweety Boora Divorce: बॉक्सर स्वीटी बूरा लेंगी तलाक, एलिमनी में कितने पैसे की डिमांड, कौन हैं पति दीपक हुडडा?
यह भी पढ़ें- Saweety Boora Deepak Hooda Divorce: स्वीटी व दीपक की Net worth में कौन ज्यादा अमीर, कौन डूबा कर्ज में?
-
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List












Click it and Unblock the Notifications