Saweety Boora Deepak Hooda Divorce: स्वीटी व दीपक की Net worth में कौन ज्यादा अमीर, कौन डूबा कर्ज में?
Saweety Boora Deepak Hooda: हरियाणा में पूर्व वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर स्वीटी बूरा और पूर्व भारतीय कबड्डी खिलाड़ी व राष्ट्रीय टीम कप्तान और भाजपा नेता दीपक निवास हुड्डा का रिश्ता महज 3 साल में ही खत्म होने की कगार पर पहुंच गया है। महिला थाना में स्वीटी द्वारा दीपक के साथ मारपीट करने तक का वीडियो वायरल हो रहा है। स्वीटी बूरा और दीपक हुड्डा दोनों के बीच तलाक की नौबत आ गई है।
स्वीटी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके पति दीपक हुड्डा पर कई आरोप लगाए हैं। तलाक मांगा है। स्वीटी का आरोप है कि शादी में एक करोड़ रुपए और फॉर्च्यूनर के लिए दीपक उन्हें प्रताड़ित कर रहे हैं। वहीं, दीपक हुड्डा ने भी स्वीटी बूरा और उनके परिवार पर संपत्ति हड़पने के साथ जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया।

स्वीटी बूरा और दीपक हुड्डा में ज्यादा अमीर कौन है? स्वीटी बूरा और दीपक हुड्डा में से कौन ज्यादा कर्जदार है? इन सवालों के जवाब इन्होंने हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में दिए हैं। तब हरियाणा की महम विधानसभा सीट से स्वीटी बूरा और दीपक हुड्डा ने नामांकन पत्र दाखिल किया था, जिसमें संपत्ति का भी विवरण दिया, जो इस प्रकार से है।
यह भी पढ़ें- Sweety Boora Divorce: बॉक्सर स्वीटी बूरा लेंगी तलाक, एलिमनी में कितने पैसे की डिमांड, कौन हैं पति दीपक हुडडा?
Saweety Boora Net worth: हाथ में नकदी
स्वीटी बूरा- 208530
दीपक हुड्डा- 448970
Deepak Hooda Net worth: बैंक में जमा
दीपक हुड्डा- कोटेक बैंक-251866 रुपए
आईसीआईसीआई बैंक-229000 रुपए
पीएनबी बैंक-351321 रुपए
एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस-150000 रुपए
स्वीटी बूरा-कोटेक बैंक-543999 रुपए
एसबीआई बैंक-7724235 रुपए
आईडीबीआई बैंक-213000 रुपए
Deepak Hooda Car: वाहन
दीपक हुड्डा- फोर्ड कार कीमत-1607000 रुपए
आभूषण
दीपक हुड्डा-100 ग्राम सोना-680000 रुपए
स्वीटी बूरा- 310 ग्राम सोना-2008000 रुपए
कृषि भूमि
दीपक हुड्डा-हरियाणा के रोहतक जिले के गांव चमरिया में 1603500 रुपए की भूमि।
गैर कृषि भूमि
दीपक हुड्डा के पास हिसार में प्लॉट है, जिसकी कीमत-12140000 रुपए।
स्वीटी बूरा के पास भी हिसार हरियाणा में 12140000 रुपए कीमत का प्लॉट है।
फ्लैट
दीपक हुड्डा के पास हरियाणा के रोहतक की सनसिटी हाइट्स में 46,50,000 रुपए की कीमत का फ्लैट है।
कर्ज
दीपक हुड्डा पर घर व अन्य के नाम पर कुल 1 करोड़ 7 लाख 50 हजार रुपए का कर्ज है। स्वीटी बूरा पर घर व कार के नाम पर कुल 66 लाख 40 हजार का कर्ज है। हालांकि स्वीटी ने शपथ पत्र में अपने पास कोई गाड़ी नहीं दिखाई।
दीपक हार गए थे महम विधानसभा चुनाव
स्वीटी और दीपक ने महम सीट से भाजपा उम्मीदवार के तौर पर पर्चा था। बाद में स्वीटी ने पति के समर्थन में नाम वापस ले लिया और दीपक के लिए जमकर चुनाव प्रचार किया था। गांव-गांव जाकर खूब वोट मांगे थे। हालांकि दीपक की करारी हार हुई थी। दीपक चौथे स्थान पर रहे थे। महज 8,929 वोट मिले थे। महम में कांग्रेस के बलराम डांगी ने 18 हजार 60 वोटों से जीत दर्ज की थी।
कौन हैं स्वीटी बूरा?
इंटरनेशनल बॉक्सर स्वीटी बूरा की उम्र 29 साल है। इनके पिता का महेंद्र सिंह हैं। स्वीटी बूरा के घर का पता HNO141 ब्लॉक 2 जोदान पाना और मोहल्ला ब्राह्मणान गांव घिराय तहसील हांसी हिसार हरियाणा है।
कौन हैं दीपक हुड्डा?
पूर्व भारतीय कबड्डी खिलाड़ी दीपक हुड्डा की उम्र 30 साल है। इनके पिता का नाम राम निवास हुड्डा है। दीपक के घर का पता 2158 पाना मोहम्मदपुर गांव निंदाना रोहतक हरियाणा है। दीपक हुड्डा के बारे में अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।












Click it and Unblock the Notifications