देश की टॉप जिम्नास्ट ने लगाए आरोप, फिटनेस टेस्ट के दौरान बिना सहमति के शूट किया वीडियो

नई दिल्ली, 27 मई: भारतीय जिम्नास्ट अरुणा बुड्डा रेड्डी एक सनसनीखेज खुलासा किया है। जिम्नास्टिक विश्व कप में व्यक्तिगत पदक जीतने वाली पहली भारतीय एथलीट ने गुरुवार को आरोप लगाया कि भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के कोचों में से एक ने उनकी सहमति के बिना उनकी वीडियोग्राफी की थी। यह तब की बात है जब इस साल मार्च के महीने में आईजीआई स्टेडियम में फिटनेस टेस्ट हो रहा था।

Indian gymnast Aruna Budda Reddy wrote to GFI president for her Video shoot without consent

अरुणा ने 2018 में मेलबर्न वर्ल्ड्स में कांस्य जीता था। उन्होंने कोच के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू करने की चेतावनी दी है, क्योंकि जिम्नास्टिक फेडरेशन ऑफ इंडिया (GFI) ने बताया है कि इसने किसी व्यक्ति को वीडियो बनाने का आदेश नहीं दिया था।

यह घटना 24 मार्च, 2022 की है जब अरुणा अपने कोच मनोज राणा के साथ जीएफआई द्वारा कराए जा रहे एक टेस्ट के लिए दिल्ली आई थी।

फेडरेशन ने इसके लिए छह सदस्यीय समिति का गठन किया था। अरुणा के अनुसार, कमेटी में शामिल डॉक्टर मनोज पाटिल ने उनके टेस्ट किए जो घायल घुटने पर परफॉर्म करने के दौरान हुए थे। लेकिन इस टेस्ट को उनकी सहमति के बिना ही साई कोच जायसवाल के किसी एक ट्रेनी ने मोबाइल पर शूट किया था। टेस्ट करीब 10 मिनट तक चला।

लेकिन अरुणा को बाद में पता चला कि वह वीडियो अवैध तरीके से शूट किया गया था। इस वीडियो को शूट करने के लिए जिम्नास्टिक फेडरेशन से कोई आदेश नहीं दिए गए थे।

यह भी पढ़ें- निजी जिंदगी में इतनी उथल-पुथल के बाद भी कार्तिक ने वापसी की, शोएब अख्तर ने किया सलाम

हैरान अरुणा ने बाद में फेडरेशन को मेल लिखा: "सर ... मैं आपके ध्यान में लाती हूं कि फिटनेस टेस्ट का वीडियो रोहित जायसवाल के छात्र द्वारा लिया गया था और मेरे पास अपनी बात साबित करने के लिए सबूत हैं। और इसलिए, मैं अनुरोध करती हूं वह वीडियो उस छात्र से हासिल किया जाए।"

उन्होंने आगे कहा कि अगर ऐसा नहीं होता तो वह कानून के अनुसार आवश्यक कदम उठाने के लिए मजबूर होंगी। क्योंकि अगर वीडियो फेडरेशन की अनुमति के बिना लिया गया है, तो यह एक गंभीर अपराध है। इसके अलावा, एक महिला खिलाड़ी की सहमति के बिना वीडियो लेना भी गंभीर मामला है।"

अरुणा ने इस दौरान यह भी बताया है कि वे डॉक्टर के लिए इस वीडियो को मांग रही हैं क्योंकि वीडियो में उनका टेस्ट देखकर डॉक्टर मामले की सटीकता से जांच कर पाएंगे और उसी हिसाब से सही इलाज प्लान होगा।

जब जायसवाल से संपर्क किया गया, तो उन्होंने कहा, "मुझे इसके बारे में जानकारी नहीं है और मैं इस मामले पर टिप्पणी नहीं करना चाहूंगा।"

पता चला है कि मामला साई के महानिदेशक (डीजी) संदीप प्रधान के घर तक पहुंच चुका है। सूत्रों ने बताया कि आरोपी साई कोच और एथलीट को जल्द ही खेल संस्था द्वारा अपने बयान रिकॉर्ड करने के लिए बुलाया जाएगा।

इसी बीच कमेटी के मेंबर ने किसी वीडियो शूट करने से साफ इंकार किया है। जबकि अरुणा के कोच मनोज राणा ने कहा कि उनके पास यह साबित करने के लिए सबूत हैं कि अरुणा की फिटनेस वीडियो रिकॉर्ड की गई थी और वह इसे SAI के महानिदेशक को सौंप देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+