अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की टेस्ट और ODI टीम घोषित, कई नए चेहरों की एंट्री, पंत को उपकप्तानी से हटाया

Indian Team against Afghanistan: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने जून में अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए अपनी पंद्रह सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। मुल्लांपुर के नए स्टेडियम में छह जून से शुरू होने वाले इस मुकाबले के लिए चयनकर्ताओं ने भविष्य की योजनाओं को ध्यान में रखते हुए एक बेहद संतुलित टीम को मैदान पर उतारने का फैसला किया है।

इस बार टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को सौंपी गई है, जबकि अनुभवी केएल राहुल को उपकप्तान की भूमिका दी गई है। इसका सीधा अर्थ यही हुआ कि ऋषभ पंत को उपकप्तानी से हाथ धोना पड़ा है।

indian team

टेस्ट के अलावा तीन वनडे की टीम भी घोषित हुई है। इसमें रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों शामिल हैं। श्रेयस अय्यर भी टीम में हैं। खास बात यह है कि बुमराह को दोनों टीमों में जगह नहीं मिली है। शायद वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत उनको आराम दिया गया है। एकदिवसीय टीम में प्रिंस यादव नया चेहरा हैं। ईशान किशन को दूसरे विकेटकीपर के रूप में रखा गया है। गुरनुर बरार और हर्ष दुबे भी नए नाम हैं।

जडेजा क्यों हैं बाहर

चीफ सलेक्टर अजित अगरकर ने रवीन्द्र जडेजा को टीम में शामिल नहीं करने को लेकर कहा कि वह टीम के अभिन्न अंग हैं लेकिन इस बार टेस्ट में हमने उनको आराम दिया है। हम अन्य प्लेयर्स को मौका देने का प्रयास कर रहे हैं।

वैभव को लेकर अगरकर की प्रतिक्रिया

उधर वैभव सूर्यवंशी की चर्चा काफी समय से चल रही थी लेकिन यह साफ़ था कि उनको मौका नहीं मिलेगा क्योंकि श्रीलंका दौरे की इंडिया ए टीम में वह पहले से शामिल हैं। अगरकर ने कहा कि वैभव सूर्यवंशी ने अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन यशस्वी जायसवाल को नहीं भूलना चाहिए। जितने प्रभावशाली वैभव रहे हैं, उतना ही अच्छा जायसवाल ने भी किया है। वैभव ने इंडिया ए टीम तक पहुंचकर शानदार काम किया है, उम्मीद है कि वह वहां भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

भारतीय टेस्ट टीम

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), साई सुदर्शन, ऋषभ पंत, देवदत्त पडिक्कल, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर)

भारतीय वनडे टीम

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+