आपके महीने की किस्त की बेहतर योजना बनाने में मददगार है पर्सनल लोन EMI कैलकुलेटर
बजाज फाइनैंस पर्सनल लोन EMI कैलकुलेटर की मदद से लोन चुकाने की समय-सीमा की तुलना करें, तुरंत EMIs का हिसाब लगाएं और लोन लेने के बारे में समझदारी से फैसला लें।
आज के दौर में खर्चों को संभालने का मतलब है कि आपको एक साथ कई तरह की आर्थिक ज़िम्मेदारियों के बीच तालमेल बिठाना पड़ता है।इसके अलावा, चाहे कोई मेडिकल इमरजेंसी हो, या फिर घर की मरम्मत, शादी की तैयारी, ट्रैवल से जुड़े खर्च, या किसी करियर कोर्स की बात हो, इस तरह के काम के लिए अचानक बड़ी रकम की ज़रूरत पड़ सकती है।
लेकिन हर काम के लिए अपनी सेविंग्स खर्च करना हमेशा सही या मुमकिन नहीं होता। ऐसे मौकों पर, पर्सनल लोन आपकी मदद करता है ताकि आप पहले से तय और अचानक सामने आने वाले खर्चों को बिना किसी परेशानी के आराम से संभाल सकें।

लेकिन लोन लेने से पहले, सबके मन में सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि - कितनी EMI मेरे महीने के बजट में आसानी से फिट हो सकती है? यहीं पर पर्सनल लोन EMI कैलकुलेटर बहुत काम आता है।
पर्सनल लोन EMI कैलकुलेटर की मदद से आप अपने महीने की किस्तों का पहले से अंदाज़ा लगा सकते हैं। इस तरह आप लोन चुकाने की बेहतर योजना बना सकते हैं और आपको सोच-समझकर पैसों से जुड़े फैसले होने में मदद मिलती है। जब आप इसे बजाज फाइनैंस पर्सनल लोन के फायदों के साथ जोड़ते हैं, तो आपके लिए लोन लेने का अनुभव पहले से ज़्यादा आसान और सुविधाजनक बना देता है, जिसे आप आराम से संभाल सकते हैं।
पर्सनल लोन EMI कैलकुलेटर क्या है?
पर्सनल लोन EMI कैलकुलेटर एक ऑनलाइन टूल है, जिसके ज़रिए आप अंदाज़ा लगा सकते हैं कि आपको हर महीने कितनी किस्त चुकानी होगी। यह तीन ज़रूरी बातों के आधार पर EMI का हिसाब लगाता है:
•लोन की रकम
•लोन की समय-सीमा
•पर्सनल लोन की ब्याज़ दर
चुकाई जाने वाली रकम का मैन्युअल तरीके से हिसाब लगाने के बजाय, इस कैलकुलेटर की मदद से आप तुरंत सटीक अंदाज़ा लगा सकते हैं
उदाहरण के लिए, अगर आप घर की मरम्मत के लिए 5 लाख रुपये का लोन लेने की सोच रहे हैं, तो आप इस कैलकुलेटर की मदद से जान सकते हैं कि लोन चुकाने की समय-सीमा बदलने से आपकी EMI की रकम पर क्या असर पड़ेगा। लोन की समय-सीमा लंबी होने पर हर महीने EMI की रकम कम हो सकती है, जबकि समय-सीमा कम होने से आपको कुल मिलाकर कम ब्याज़ देना पड़ता है।
पर्सनल लोन EMI कैलकुलेटर का उपयोग कैसे करें
पर्सनल लोन EMI कैलकुलेटर का उपयोग करना बहुत आसान है।
चरण 1: लोन की रकम भरें
अपनी पैसों की ज़रूरत को देखते हुए, उतनी रकम चुनें जितना आप लोन लेना चाहते हैं।
चरण 2: लोन चुकाने की समय-सीमा चुनें
लोन चुकाने के लिए 12 महीने से 108 महीने के बीच की समय-सीमा चुनें।
चरण 3: पर्सनल लोन की ब्याज़ दर भरें
EMI का हिसाब लगाने के लिए अपनी पर्सनल लोन पर लागू ब्याज़ दर भरें।
चरण 4: दिखाए गए EMI पर अच्छी तरह गौर करें
इस कैलकुलेटर से आप तुरंत अपनी EMI का अंदाज़ा लगाने के साथ-साथ चुकाई जाने वाली कुल रकम के बारे में भी जान सकते हैं। इससे आपको फैसला लेने से पहले लोन के अलग-अलग विकल्पों की तुलना करने में मदद मिलती है।
पर्सनल लोन लेने से पहले EMI की योजना बनाना क्यों ज़रूरी है?
लोन लेने से पहले इसे चुकाने की योजना नहीं बनाने की स्थिति में आपके महीने के खर्चे पर बुरा असर पड़ सकता है। आपके घर के किराए, स्कूल की फीस, किराने के सामान, यूटिलिटी बिल या इंश्योरेंस की तरह हर EMI भी आपके हर महीने के सामान्य खर्च का हिस्सा बन जाती हैं।
ऐसे में पर्सनल लोन EMI कैलकुलेटर पहले से ही सारी जानकारी देकर इस उलझन से बचने में मदद करता है। इसकी मदद से आप:
• हर महीने चुकाई जाने वाली रकम के बारे में जान सकते हैं
• लोन की अलग-अलग समय-सीमा की तुलना कर सकते हैं
• अपने परिवार के बजट की बेहतर योजना बना सकते हैं
• ज़रूरत से ज़्यादा लोन लेने से बच सकते हैं
• अपनी सुविधा के अनुसार EMI की रकम चुन सकते हैं
इस कैलकुलेटर का बेहतर ढंग से इस्तेमाल करने के लिए, यह समझना भी ज़रूरी है कि असल में आपकी EMI की रकम पर किन चीज़ों का असर पड़ता है। लोन की शर्तों में छोटे-मोटे बदलाव भी हर महीने चुकाई जाने वाली रकम और लोन की कुल लागत पर असर डाल सकते हैं। इसके कुछ खास पहलुओं के बारे में नीचे बताया गया है:
लोन की रकम: लोन की रकम जितनी ज़्यादा होगी, EMI भी उतनी ही ज़्यादा हो सकती है। उदाहरण के लिए, एक ही अवधि और ब्याज़ दर पर, 3 लाख रुपये के लोन की EMI आम तौर पर 12 लाख रुपये के लोन की EMI से कम होगी।
पर्सनल लोन की ब्याज़ दर: पर्सनल लोन की ब्याज़ दर का सीधा असर लोन चुकाने की रकम पर पड़ता है। ब्याज़ दर में ज़रा सा भी फ़र्क समय के साथ लोन चुकाने की कुल लागत पर असर डाल सकता है।
लोन की समय-सीमा: लोन चुकाने की समय-सीमा भी आपकी EMI तय करने में बड़ी भूमिका निभाती है, क्योंकि इसके आधार पर तय होता है कि आप कब तक लोन चुकाते रहेंगे। आमतौर पर लंबी समय-सीमा में EMI का बोझ कम हो सकता है, जबकि छोटी समय-सीमा से लोन को जल्दी चुकाने में मदद मिल सकती है।
अब ज़्यादा भरोसे के साथ अपने लोन की योजना बनाएं
पर्सनल लोन EMI कैलकुलेटर सिर्फ हिसाब लगाने का जरिया नहीं है। यह आपको समझदारी से लोन चुकाने की योजना बनाने, अपने हर महीने होने वाले खर्च को अच्छी तरह समझने और पूरे भरोसे के साथ लोन लेने का फैसला करने में मदद करता है।
अगर बजाज फाइनैंस पर्सनल लोन की आसान शर्तों के साथ इसका फायदा उठाया जाए, तो आप लोन चुकाने के सुविधाजनक विकल्पों, तुरंत मंजूरी और बेहद कम कागजी कार्रवाई के साथ लोन की रकम प्राप्त कर सकते हैं।
आज ही अपनी एलिजिबिलिटी देखें और अपनी EMI का हिसाब लगाएँ, फिर अपनी ज़रूरत और लोन चुकाने में सहूलियत को ध्यान में रखते हुए बजाज फाइनैंस पर्सनल लोन के लिए आवेदन करें।
नियम व शर्तें लागू












Click it and Unblock the Notifications