World Record: ODI में विकेट चटकाने के मामले में नंबर-1 बना यह गेंदबाज, नाम दर्ज हुआ वर्ल्ड रिकॉर्ड

Sandeep Lamichhane, World Record: नेपाल के स्टार लेग स्पिनर संदीप लामिछाने ने अंतरराष्ट्रीय वनडे (ODI) क्रिकेट में एक नया इतिहास रच दिया है। लामिछाने वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज 150 विकेट चटकाने वाले दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग-2 के एक मुकाबले में स्कॉटलैंड के खिलाफ यह अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल की।

टूटा मिचेल स्टार्क का 7 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड (Sandeep Lamichhane, World Record)

संदीप ने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क का 7 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़कर क्रिकेट जगत को चौंका दिया है। ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क ने साल 2019 में वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 150 विकेट लेने का विश्व रिकॉर्ड बनाया था, जिसके लिए उन्होंने 77 मैच खेले थे। संदीप लामिछाने ने स्टार्क से 4 मैच कम खेलते हुए महज अपने 73वें वनडे मैच में ही यह जादुई आंकड़ा पार कर लिया।

world record 1

स्कॉटलैंड के खिलाफ किया कमाल

स्कॉटलैंड के खिलाफ खेले गए इस मैच में नेपाल ने 6 विकेट से जीत दर्ज की। मैच में संदीप ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर में 47 रन देकर 3 विकेट झटके। उन्होंने जॉर्ज मुंशी, ब्रैंडन मैक्मुलेन और मैथ्यू क्रॉस को अपना शिकार बनाया। स्कॉटलैंड के बल्लेबाज ब्रैंडन मैक्मुलेन वनडे इतिहास में संदीप लामिछाने के 150वें शिकार बने। इस मैच के बाद संदीप के नाम 73 मैचों में 151 वनडे विकेट हो गए हैं।

सबसे तेज 100 विकेट का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी संदीप के नाम

यह पहला मौका नहीं है जब संदीप लामिछाने ने अपनी गेंदबाजी से विश्व क्रिकेट में तहलका मचाया हो। इससे पहले वे वनडे फॉर्मेट में सबसे तेज 100 विकेट लेने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम कर चुके हैं। उस समय उन्होंने अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान का रिकॉर्ड ध्वस्त किया था। राशिद खान ने 44 वनडे मैचों में 100 विकेट पूरे किए थे, जबकि संदीप ने साल 2018 में उनसे दो मैच कम यानी केवल 42 मैचों में 100 विकेट लेकर यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया था।

इसके अलावा सबसे तेज 50 वनडे विकेट लेने के मामले में संदीप दुनिया में दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 22 मैचों में यह मुकाम हासिल किया था, जबकि इस सूची में श्रीलंका के अजंथा मेंडिस (19 मैच) पहले स्थान पर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+