Salman Khan के घर में घुसा सांप, अपार्टमेंट में मची हलचल, लोग मजाक में बोले- लॉरेंस बिश्नोई आ गया
Salman Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों सोशल मीडिया पर अपने अकेलेपन वाले पोस्ट को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। भाईजान के इस पोस्ट के वायरल होने के बाद लोग एक्टर की शादी को लेकर कयास लगाने लगे हैं। लोगों की मानें तो 60 साल के सलमान खान बिना हमसफर के दुखी हो गए हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि सलमान खान के मुंबई स्थित घर यानी गैलेक्सी अपार्टमेंट में एक ऐसी घटना घटी है, जिसने फैंस को अचानक चिंता में डाल दिया है।
गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसा सांप
जानकारी के मुताबिक सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट परिसर में एक सांप दिखाई दिया, जिसके बाद वहां मौजूद लोगों में हलचल मच गई। हालांकि राहत की बात ये रही कि समय रहते सांप को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया गया और किसी तरह की अनहोनी नहीं हुई।

अपार्टमेंट में बुलाया गया स्नेक कैचर
-घटना की जानकारी मिलते ही सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत स्नेक कैचर को बुलाया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सांप पकड़ने वाला व्यक्ति बेहद सावधानी से सांप को संभाल रहा है। बाद में उसने सांप को सुरक्षित तरीके से बैग में डालकर अधिकारियों को सौंप दिया।
-बताया जा रहा है कि सांप गैलेक्सी अपार्टमेंट के नीचे वाले हिस्से में देखा गया था। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।
स्नेक कैचर ने बताया- सांप जहरीला नहीं था
सांप पकड़ने वाले ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि सांप काफी लंबा और हेल्दी था लेकिन वह जहरीला नहीं था। वीडियो में वह सांप की पूंछ पकड़कर उसे अपने हाथों में संभालता नजर आ रहा है। इस खुलासे के बाद सलमान खान के फैंस ने राहत की सांस ली क्योंकि किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।
सोशल मीडिया पर शुरू हुआ मजेदार कमेंट्स का दौर
-घटना के बाद इंटरनेट पर मीम्स और मजेदार कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। कई यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में इस पूरे मामले को लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) से जोड़ दिया है। एक यूजर ने लिखा- सांप जहरीला नहीं था, ये भी लॉरेंस बिश्नोई की तरह फुस्स ही निकला।
-वहीं एक दूसरे शख्स ने मजाक करते हुए कहा- कहीं ये लॉरेंस बिश्नोई तो नहीं था, चुपके से अंदर घुसने की कोशिश कर रहा था। हालांकि कई फैंस ने इस घटना को गंभीर बताते हुए सलमान खान और उनके परिवार की सलामती की दुआ भी की।
गैलेक्सी अपार्टमेंट में पूरे परिवार के साथ रहते हैं सलमान खान
-जानकारी के अनुसार मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट सालों से सलमान खान का घर रहा है। सलमान खान ग्राउंड फ्लोर पर बने अपने 1BHK फ्लैट में रहते हैं जबकि उनके पैरेंट्स (सलीम खान और सलमान खान) समेत परिवार के बाकी सदस्य बिल्डिंग के फर्स्ट फ्लोर पर रहते हैं।
-आपको बता दें कि सलमान खान के घर के बाहर अक्सर फैंस की भीड़ लगी रहती है और ये जगह मुंबई आने वाले पर्यटकों के लिए भी किसी आकर्षण से कम नहीं है।
तनहाई वाले पोस्ट ने बढ़ा दी थी फैंस की चिंता
-गैलेक्सी अपार्टमेंट में सांप घुंसने की घटना ऐसे समय में हुई है जब सलमान खान अपने हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर पहले से ही सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी शर्टलेस तस्वीर शेयर करते हुए अकेलापन और तनहाई को लेकर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया था।
-पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस चिंता जताने लगे कि शायद सलमान खान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर परेशान हैं। हालांकि बाद में सलमान खान ने मजाकिया अंदाज में सफाई देते हुए कहा कि वह अपने बारे में नहीं बल्कि सामान्य तौर पर अकेलेपन की भावना पर बात कर रहे थे।
सलमान खान की मां ने पूछा- क्या हुआ बेटा?
सलमान खान ने एक नए पोस्ट में लिखा कि उनके पास इतना बड़ा परिवार, दोस्त और चाहने वाले हैं कि वह अकेले हो ही नहीं सकते। साथ ही मजाक में ये भी कहा कि उनकी मां पूछ रही थीं- क्या हुआ बेटा? तुम परेशान क्यों हो?
सलमान खान के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
-जानकारी के अनुसार सलमान खान को हाल ही में रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' (Raja Shivaji) में कैमियो रोल में देखा गया था। इस फिल्म में उन्होंने जीवा महाला का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली।
-इसके अलावा सलमान खान इन दिनों निर्देशक अपूर्व लाखिया की फिल्म 'मातृभूमि- में वॉर रेस्ट इन पीस' (Matrubhoomi: May War Rest in Peace) को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में उनके साथ चित्रांगदा सिंह नजर आएंगी।
-वहीं सलमान खान साउथ की फेमस एक्ट्रेस नयनतारा के साथ फिल्म SVC63 की शूटिंग भी कर रहे हैं। इसके अलावा उनके पास राज और डीके की सुपरहीरो फिल्म 'द लास्ट हीरो' (The Last Hero) भी है। इतना ही नहीं, सलमान खान जल्द ही अरबी फिल्म '7 Dogs' में संजय दत्त के साथ कैमियो करते भी नजर आएंगे।













Click it and Unblock the Notifications