'मुझे हिंदू लोगों से क्यों नफरत होगी', बांग्लादेश पर मोहम्मद शमी की पत्नी के पोस्ट पर बवाल, जानिए ऐसा क्या कहा
Hasin Jahan News: भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी से अलग रह रहीं पत्नी हसीन जहां ने बांग्लादेश में जारी हिंसा और विरोध प्रदर्शन को लेकर सोशल मीडिया पोस्ट किया है। जो वायरल हो रहा है। हसीन जहां ने अपने पोस्ट में लिखा है कि उन्हें बांग्लादेशी जनता पर गर्व है। उन्होंने पोस्ट में ये भी लिखा है कि भारतीय जनता को भी ऐसे ही जागना चाहिए।
हसीन जहां अपने पोस्ट में लिखा, ''बांग्लादेशी जनता पर गर्व है मुझे। बांग्लादेशी जनता ने पूरी दुनिया को बहुत बड़ी सीख दी है। जनता की ताकत के सामने बड़ा कोई भी ताकत नहीं है। पूरी दुनिया को बता दिया है बांग्लादेशी जनता ने। हमारे भारत देश के शेर और शेरनी, आप भी ताकत दिखाओ और देश से क्रिमिनल को भगाओ।''

ये भी पढ़ें- 'सूरत बिगड़ गई बुढ़ापा आ गया', हसीन जहां ने शेयर की तस्वीर तो फैंस ने कर दिया ट्रोल
हसीन जहां बोलीं- देश की संविधान के साथ खिलवाड़ किया गया है
हसीन जहां ने आगे कहा, ''देशवासियों को डराकर, क्रिमिनल को सपोर्ट देकर, हर जगह दहशत फैलाया गया है, दंगा करवाएंगे, लोगों को फिजिकल और मेंटल ट्रोचर किया गया, औरतों की इज्जत के साथ खिलवाड़ किया गया, औरतबाजों की हिम्मत बढ़ाई गई, जाति-धर्म के नाम पर गंदी और वाहियात राजनीति की गई, देश की संविधान के साथ खिलवाड़ किया गया है।''
उन्होंने आगे लिखा, ''भ्रस्टाचार, दुराचार, व्यभविचार, अत्याचार को देश की संस्कृति बना दिया गया है। पुलिस को खुलेआम गुंडागर्दी करने की लाइसेंस दे रखा है। पुलिस और प्रशासन के लोग बिक रहे हैं। वकील-जज बिक रहे हैं। देश के कानून और संविधान को महज खिलौना बना दिया गया है। हर एक गरीब कोर्ट में इंसाफ के लिए खड़ा है।''
हसीन जहां ने अपने पोस्ट लिखा, ''जागो, जनता जागो, आज हम लाचार हैं, कल तुम भी लाचार होगे, नहीं उठाया कोई कदम तो हमारे तुम्हारे सबके बच्चे, भी लाचार और बेबसी की जिंदगी गुजारने पर मजबूर होंगे, जो आप हम नहीं चाहेंगे।''
ये भी पढे़ं- 'खूबसूरत बहुत हैं आप लेकिन दिल लगाने के काबिल नहीं', हसीन जहां को लेकर आखिर किसने कही ये बात
हसीन जहां एक अन्य पोस्ट पर भड़कीं
हसीन जहां के इस पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट किया था। यूजर ने लिखा था, ''क्रिकेटर मो. शमी की पत्नी हसीन जहां की हिंदुओं से नफरत की इंतहा देखों, उन्होंने इंस्टा पर लिखा है: "बांग्लादेशी पब्लिक पर गर्व है, उन्होंने ताकत दिखाई, भारत के शेर, शेरनी, ताकत दिखाओ बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ क्या हो रहा वो आप सब भली भांति देख रहे हो? वही सब भारत में हो ऐसा चाहती है ये कट्टरपंथी।''
हसीन जहां ने इस पोस्ट को शेयर कर प्रतिक्रिया दी है। हसीन जहां एक अन्य पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए लिखती हैं, ''आप लोग देखिए, क्रिमिनल सोच वाले, किस तरह से नफरत फैलाते हैं और टारगेट करते हैं। मैंने तो सिर्फ अपनी बात रखी है, जिसमें सच्चाई है, आप लोग खुद ही देखकर विचार कीजिए। मुझे हिंदू लोगों से क्यों नफरत होगी? मेरी जिंदगी में 98 फीसदी हिंदू लोग हैं। मेरे फ्रेंड्स सर्किल, मेरे पड़ोसी, मेरे शुभचिंतक, मेरे सपोर्टर, कलाकार...सब हिंदू है और नॉन-मुस्लिम है। वैसे भी मैं हमेशा हिंदू कल्चर में रही हूं। हिंदू धर्म और संस्कृति को दिल से सम्मान करती हूं और मानती हूं। हर एक हिंदू फेस्टिवल को मानती हूं, मैं बच्चों को भी यही परवरिश देती हूं। इसलिए मुस्लिम नाम वाले लोग मुझे गालियां देते हैं।''
ये भी पढ़ें- 'अपना बनाकर मुझे,' क्या अकेली पड़ गई हैं मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां? खुलेआम कही दिल की बात
हसीन जहां बोलीं- मेरे हसबैंड ने मीडिया माफिया और क्रिमिनल्स की टीम हायर की रखी है
हसीन जहां ने आगे लिखा, ''मेरे पोस्ट को आप लोग अच्छे से पढ़िए, मैंने देश में हुए अन्याय के खिलाफ लिखा है। मैं जानती हूं मेरे लीगग हसबैंड ने मीडिया माफिया और क्रिमिनल्स की टीम हायर की रखी है। मुझे मुसीबत में डालने के लिए, खेल उन्ही क्रिमिनल्स का है। खैर सबका मालिक अल्लाह है, किसी भी क्रिमिनल के कुछ करने से, कुछ नहीं होता है, होता वही है, जो अल्लाह चाहता है।''












Click it and Unblock the Notifications