'खूबसूरत बहुत हैं आप लेकिन दिल लगाने के काबिल नहीं', हसीन जहां को लेकर आखिर किसने कही ये बात

Hasin Jahan Instagram post viral: हसीन जहां अक्सर मोहम्मद शमी पर सोशल मीडिया के जरिए निशाना साधती रहती हैं। वह खुद को पीड़ित बताकर शमी पर कई गंभीर आरोप लगा चुकी हैं। लेकिन हसीन जहां द्वारा लगाया गया आरोप साबित नहीं हो सका है। यही वजह है कि फैंस सोशल मीडिया पर हसीन जहां को ट्रोल करते रहते हैं।

'खूबसूरत बहुत हैं आप लेकिन दिल लगाने के काबिल नहीं'

हसीन जहां ने हाल ही में इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों पर फैंस लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिख कि खूबसूरत बहुत हैं आप लेकिन दिल लगाने के काबिल नहीं हैं। दरअसल, हसीन जहां को अधिकतर क्रिकेट फैंस की तरफ से कई तरह के सुझाव मिलते रहे हैं। कुछ यूजर का मानना है कि हसीन जहां मोहम्मद शमी के काबिल ही नहीं हैं।

Mohammed Shami 1

पहले पति से हो चुका है तलाक

हसीन जहां की पहली शादी उनके बचपन के दोस्त शेख सैफुद्दीन से हुई थी, जो पास में ही रहते थे और बाबू स्टोर नाम की एक किराने की दुकान के मालिक थे। हसीन के साथ उनके जुड़ाव के कारण इस दुकान को बदनामी भी मिली। हसीन और सैफुद्दीन की शादी लंबे समय तक नहीं चल पाई और तलाक हो गया। इस असफलता के बावजूद हसीन ने कोलकाता में रहते हुए छोटी उम्र से ही खेल और मॉडलिंग में अपनी रुचि को आगे बढ़ाया।

मोहम्मद शमी से हुई थी लव मैरिज

हसीन जहां की पहली मुलाकात मोहम्मद शमी से साल 2012 में हुई थी। उस समय वह केकेआर टीम के लिए चीयरलीडर मॉडल के तौर पर काम कर रही थीं। शमी को उन्हें देखते ही प्यार हो गया। दो साल तक डेटिंग करने के बाद उन्होंने 6 जून 2014 को अपने परिवारों की सहमति से शादी कर ली। शमी के पिता के अनुरोध पर हसीन जहां ने मॉडलिंग करियर छोड़कर पारिवारिक जीवन पर ध्यान केंद्रित करने का निर्णय लिया।

शमी ने गेंदबाजी में छोड़ी छाप

शादी के कुछ साल बाद हसीन जहां ने शमी पर कई गंभीर आरोप लगाए, जिससे उनकी निजी जिंदगी में काफी उथल-पुथल मच गई। इन चुनौतियों के बावजूद शमी अपने क्रिकेट करियर पर ध्यान केंद्रित करने में कामयाब रहे और लगातार आगे बढ़ते रहे। साल 2023 वनडे वर्ल्ड कप में शमी की जबरदस्त गेंदबाजी के कारण भारत विश्व कप फाइनल तक पहुंचने में कामयाब रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+