'अपना बनाकर मुझे,' क्या अकेली पड़ गई हैं मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां? खुलेआम कही दिल की बात

टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) की पत्नी हसीन जहां (Hasin Jahan) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। पूर्व मॉडल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की, जिसमें उनके मुस्कुराते चेहरे के पीछे की उदासी को साफ देखा जा सकता है, जहां उन्होंने एक गाने के जरिए जज्बात बयां किए हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

दरअसल, टीम इंडिया के स्टार की पत्नी हसीन जहां इन दिनों किसी विवाद को लेकर नहीं बल्कि अपनी इंस्टा स्टोरी को लेकर सुर्खियों में हैं, जहां वे आए दिन अपनी अलग-अलग वीडियो स्टोरी में दिल का हाल बयां करते नजर आती हैं। इस बीच पूर्व मॉडल की एक स्टोरी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस वीडियो पर फैंस के अलग-अलग रिएक्शन भी देखने को मिल रहे है।

Hasin Jahan

स्टार क्रिकेटर की पत्नी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड की है। जहां वे अमिताभ बच्चन की फिल्म 'आज का अर्जुन' का गाना 'गोरी है कलाइयां' की एक लाइन 'अपना बनाकर मुझे छोड़ न देना, प्यार भरा ये दिल मेरा तोड़ न देना,' गाती नजर आ रही हैं।

हसीन जहां को गाना गाते देख फैंस अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'मोहम्मद शमी की याद आ रही होगी।' दूसरे ने लिखा, शानदार गाना। इस तरह से अन्य यूजर्स के अलग-अलग रिएक्शन भी देखने को मिल रहे हैं। हालांकि, अधिकतर पोस्ट पर यूजर्स हसीन जहां को ट्रोल भी करते नजर आते हैं।

ये भी पढ़ें- 'तुम मेरी दुनिया मेरी जान हो', हसीन जहां ने सरेआम लुटाया ढेर सारा प्यार! फैंस को आया गुस्सा


दरअसल, मोहम्मद शमी ने 2014 में हसीन जहां से निकाह किया था, हालांकि उनका ये रिश्ता ज्यादा लंबे समय तक नहीं टिक पाया और 2018 में हसनी जहां ने भातीय तेज़ गेंदबाज़ पर घरेलू हिंसा समेत कई तरह के गंभीर आरोप लगाए थे। तब से दोनों अलग-अलग रह रहे हैं, दोनों एक बेटी के माता-पिता हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+