'सूरत बिगड़ गई बुढ़ापा आ गया', हसीन जहां ने शेयर की तस्वीर तो फैंस ने कर दिया ट्रोल

Hasin Jahan share photo on Instagram: मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के बीच पिछले कई सालों से विवाद जारी है। हसीन जहां अक्सर मोहम्मद शमी पर सोशल मीडिया के जरिए निशाना साधती रही हैं। इस वजह से क्रिकेट फैंस के बीच हसीन जहां बुरी तरह ट्रोल भी होती है। हाल ही में हसीन जहां ने एक ऐसी तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है, जिसकी वजह से फैंस ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है।

'सूरत बिगड़ गई बुढ़ापा आ गया'

हसीन जहां ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा कि सूरज की रोशनी इतनी तेज है कि मैं अपनी आंखें भी नहीं खोल पा रही हूं। हसीन जहां ने इस तस्वीर में अपनी दोनों आंखें बंद कर रखी है। इसके बाद फैंस ने उन्हें ट्रोल करन शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा कि आपकी सूरत बिगड़ गई बुढ़ापा आ गया। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि आपके सारे बाल सफेद हो चुके हैं।

Hasin Jahan 1

बेटी से मिले मोहम्मद शमी

हाल ही में मोहम्मद शमी अपनी बेटी से मिलने की कोशिश की और वह इसमें कामयाब भी हो गए। हसीन जहां ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि आखिरकार शमी अहमद को अपनी बेटी से मिलने की याद आई और वह भी छह साल बाद। भगवान का शुक्र है कि देश में कानून है, वरना अपराधी कभी इंसानियत नहीं दिखाते। उन्होंने आगे लिखा कि बेटी से मिलने के बाद आगे की खबर मिलेगी। कैमरा कहां रखा जाएगा और जनता की सहानुभूति पाने के लिए कौन से स्क्रिप्टेड सीन बनाए जाएंगे, देखते हैं।

हसीन जहां ने शेयर की थी पोस्ट

उन्होंने पिता और बेटी को फिर से मिलाने के लिए अल्लाह का शुक्रिया अदा करते हुए एक कहानी भी शेयर की। उन्होंने लिखा कि अच्छा, अल्लाह का शुक्र है कि बेबो आखिरकार आज अपने डैडी से मिलने गई। अल्लाह मेरी बेटी को हर दुश्मन और उसकी बुरी नज़र से बचाए। एक अन्य पोस्ट में हसीन ने हसीब और शमा नाम के लोगों पर आरोप लगाया कि वे शमी को उनके और उनकी बेटी के खिलाफ़ नकारात्मक रूप से प्रभावित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज शमा और हसीब सो नहीं पाएंगे। उन्होंने शमी अहमद को मुझसे और मेरी बेटी से दूर रखने के लिए झूठ बोला, अश्लील बातें कीं और गंदी बातें कीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+