ISL 2022: जीत पर लौटना चाहेगी केरला, फिसड्डी नॉर्थईस्ट यूनाइटेड के खिलाफ है मुकाबला

गोवा, 3 फरवरी: केरला ब्लास्टर्स एफसी फिर से जीत की राह पर लौटने की कोशिश करेगी, जब उसका सामना शुक्रवार को वास्को डे गामा स्थित तिलक मैदान स्टेडियम में खेले जाने वाले हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2021-22 के लीग मुकाबले में फिसड्डी नॉर्थईस्ट यूनाइटेड से होगा।

ISL 2022: Kerala Blasters FC will look to get back to winning ways against NorthEast United FC

अपने पिछले मैच में बेंगलुरू एफसी से 1-0 से हारने के बाद केरला का लगातार दस जीत का सफर खत्म हुआ था। यह ब्लास्टर्स की दूसरी हार थी और कोच इवान वुकोमैनोविक इस बात पर यकीन करना चाहेंगे कि यह हार टीम के शानदार अभियान में एक हल्का झटका मात्र थी। इस हार से पहले मिली शानदार सफलता ने केरला को लीग की स्थापना के बाद पहली बार अंक तालिका के शीर्ष पर पहुंचाया था।

ब्लास्टर्स का 10 मैचों में जीत का सिलसिला इस सीजन में किसी भी टीम का सबसे लम्बा अपराजय अभियान था। केरला 12 मैचों में पांच जीत और पांच ड्रा से 20 अंक बटोर चुकी है।

यह भी पढ़ें- गांगुली ने पुजारा और रहाणे को दी ये सलाह, उसके बाद ही होगी टीम इंडिया में फिर से वापसी

केरला की डिफेंस उसके इतिहास के सबसे बड़े अपराजय अभियान की सबसे मुख्य वजह थी। ब्लास्टर्स ने दस मैच में से पांच में क्लीन शीट रखी है और शेष पांच में उसने केवल छह गोल खाए हैं।

वुकोमैनोविक ने मैच से पहले कहा, "हमें कड़ी मेहनत जारी रखनी होगी। पिछले मैच में हम लंबे समय के बाद खेले लेकिन लड़कों ने लड़ने के लिए मानसिक मजबूती दिखाई। हमें प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार रहना होगा क्योंकि लीग बहुत कठिन और अप्रत्याशित है।"

उधर, नॉर्थईस्ट यूनाइटेड का प्रदर्शन अब तक खराब रहा है और वो एससी ईस्ट बंगाल और चेन्नइयन एफसी के बीच कल रात को 2-2 से ड्रा रहे मुकाबले के बाद तालिका के सबसे निचले स्थान पर लुढ़क गई है।

हाईलैंडर्स की दुर्दशा का पता उनके पिछले मैच से चलता है, जिसमें उन्हें लीग लीडर हैदराबाद एफसी से 0-5 की करारी हार मिली थी। लेकिन कोच खालिद जमील ने कहा, "हम कल के मुकाबले पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। हम पिछले मैच में मिली करारी हार के बारे में नहीं सोच रहे हैं। यही हमारे लिए सबसे अच्छा समाधान है।"

स्ट्राइकर डेशोर्न ब्राउन के बारे में कोच जमील ने कहा, "उम्मीद है कि वह ठीक है। उसने अभ्यास किया और वह अब बेहतर है। वह कल मैच के लिए उपलब्ध रहेगा।"

ब्राउन क्लब के लिए पिछले चार मैचों में नहीं खेले हैं और उनकी अनुपस्थिति टीम के विपक्षी गोलमुख के समक्ष लड़खड़ाने की बड़ी वजह रही है। उनके बिना टीम ओपन प्ले में गोल नहीं कर पाई। टीम के लिए पिछले पांच ओपन प्ले गोल में से सभी ब्राउन ने ही किए हैं।

पिछली बार जब सीजन के पहले चरण में ये दोनों टीमें आपस में भिड़ी थी, तो वो मैच 0-0 पर ड्रा रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+