Thailand ने इंडियंस को दिया बड़ा झटका, वीजा को लेकर बदले नियम, कर रहे हैं ट्रिप प्लान तो पढ़ लें नई गाइडलाइन

Thailand ने भारतीय टूरिस्टों को बड़ा झटका देते हुए भारत को अपनी Visa-Free Entry List से हटा दिया है। पिछले कुछ समय से भारतीय यात्री बिना वीज़ा के थाईलैंड घूमने जा सकते थे, लेकिन अब यह सुविधा खत्म होने जा रही है।

अब भारत को थाईलैंड की Visa on Arrival (VOA) कैटेगरी में रखा जाएगा। यानी भारतीय यात्रियों को पहले की तरह सीधी वीजा फ्री एंट्री नहीं मिलेगी। यह फैसला 19 मई को Thai Cabinet द्वारा मंजूर किए गए नए वीज़ा नियमों के तहत लिया गया है। यह बदलाव खास तौर पर उन भारतीय टूरिस्टों को प्रभावित करेगा जो Bangkok, Phuket, Pattaya और Krabi जैसी जगहों पर छोटी छुट्टियों के लिए जाते हैं।

क्यों बदले Thailand ने वीज़ा नियम?

दरअसल, Thailand ने Covid महामारी के बाद टूरिज्म को दोबारा बूस्ट देने के लिए 2024 में 60 दिनों की वीजा फ्री पॉलिसी शुरू की थी। इसके तहत भारत समेत 90 से ज्यादा देशों के लोगों को बिना वीज़ा थाईलैंड में एंट्री मिल रही थी।

लेकिन अब Thai Government ने इस पॉलिसी को वापस लेने का फैसला किया है। सरकार का कहना है कि यह कदम सुरक्षा (security) और immigration concerns को देखते हुए उठाया गया है। थाई अधिकारियों के मुताबिक पिछले कुछ महीनों में कई विदेशी नागरिकों पर-

  • ड्रग्स क्राइम

  • Human Trafficking

  • बिना परमिट होटल चलाने

  • अवैध बिजनेस ऑपरेट करने

    जैसे आरोप सामने आए थे। इसके बाद सरकार ने वीजा फ्री सिस्टम की पूरी समीक्षा शुरू की।

    Meloni को Melody के अलावा दिए और भी खास तोहफे, दूसरे नेताओं को क्या मिला पीएम मोदी से गिफ्ट?- List
    Meloni को Melody के अलावा दिए और भी खास तोहफे, दूसरे नेताओं को क्या मिला पीएम मोदी से गिफ्ट?- List

    Thailand के विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?

    Ministry of Foreign Affairs of Thailand की तरफ से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया कि Cabinet ने Thailand की Visa Exemption और VOA योजनाओं में बदलाव को मंजूरी दे दी है।

    नई पॉलिसी के तहत-

    • 93 देशों/क्षेत्रों के लिए 60-Day Visa-Free Entry खत्म की जाएगी

    • Visa on Arrival देशों की सूची 31 से घटाकर सिर्फ 4 कर दी गई है

      अब भारत उन 4 देशों में शामिल है जिन्हें संशोधित VOA Category में रखा गया है।

      भारत के अलावा-

      • Azerbaijan

      • Belarus

      • Serbia

        भी इस सूची में शामिल हैं।

        किन देशों को थाईलैंड में अब भी Visa-Free Entry मिलेगी?

        थाईलैंड ने पूरी तरह वीजा फ्री सिस्टम खत्म नहीं किया है। अब भी 54 देशों और क्षेत्रों के लोगों को 30 दिनों की Visa-Free Entry दी जाएगी।

        • United States

        • United Kingdom

        • Australia

        • Japan

        • Singapore

        • कई European Countries

          • Seychelles

          • Maldives

          • Mauritius

            Thailand Trip

            जैसे देशों को इस लिस्ट में रखा गया है। साथ इनको 15 दिनों की अलग Visa-Free सुविधा दी गई है। लेकिन India अब इस सूची का हिस्सा नहीं रहेगा।

            Hajj-Umrah पर क्यों जाते हैं लोग? जानिए कब शुरू हुई ये पवित्र यात्रा और क्या गैर मुस्लिमों को मिलती है एंट्री?
            Hajj-Umrah पर क्यों जाते हैं लोग? जानिए कब शुरू हुई ये पवित्र यात्रा और क्या गैर मुस्लिमों को मिलती है एंट्री?

            नए नियम कब से लागू होंगे?

            Thai Government के मुताबिक ये नए नियम Royal Gazette में छपने के 15 दिन बाद लागू होंगे। हालांकि सरकार ने साफ किया है कि जो लोग पहले से थाईलैंड में मौजूद हैं या जिन्होंने नए नियम लागू होने से पहले यात्रा प्लान कर ली है वे अपनी पुरानी वीजा अवधि खत्म होने तक थाईलैंड में रह सकेंगे। यानी जिन लोगों ने पहले ही टिकट और बुकिंग कर ली है, उन्हें तुरंत पैनिक करने की जरूरत नहीं है।

            अब भारतीयों को क्या करना होगा?

            नए नियम लागू होने के बाद भारतीय यात्रियों को Thailand जाने के लिए Visa on Arrival (VOA) या Thailand E-Visa System का इस्तेमाल करना होगा। यानी अब पहले जैसी सीधी एंट्री वाली easy travel vibe खत्म हो जाएगी और कुछ extra documentation करना पड़ सकता है।

            2024 में Thailand ने क्यों खोले थे दरवाजे?

            अब यहां कहानी interesting हो जाती है। जुलाई 2024 में थाईलैंड ने टूरिज्म इंडस्ट्री को रिवाइव करने के लिए एक तेज कैंपेन शुरू किया था। इसी के तहत 90+ देशों को 60 दिनों तक वीजा फ्री दी गई थी। उस समय इंडियन टूरिस्ट थाईलैंड के लिए सबसे तेजी से बढ़ते मार्केट में शामिल थे। सस्ती फ्लाइट्स, बीच, नाइटलाइफ और शॉपिंग के कारण थाईलैंड भारतीय युवाओं की फेवरेट इंटरनेशन डेस्टिनेशन बन चुका था। लेकिन अब सरकार का फोकस सिर्फ टूरिज्म ग्रोथ नहीं बल्कि सिक्योरिटी टाइट करने पर भी है।

            सुरक्षा को लेकर Thailand क्यों हुआ सख्त?

            थाईलैंड के टूरिज्म मिनिस्टर Surasak Phancharoenworakul ने पहले ही संकेत दे दिए थे कि सरकार वीजा नियमों को लेकर सख्त होने वाली है। सरकार के मुताबिक कई विदेशी नागरिक लंबे समय तक रुककर अवैध व्यापार चला रहे थे, गलत ढंग से स्कूलों का संचालन कर रहे थे। जबकि कुछ तो ड्रग रैकेट में शामिल पाए गए। इसी वजह से अब हर देश की वीजा पॉलिसी की अलग-अलग समीक्षा की जाएगी। थाई सरकार ने साफ कहा कि “अब एंट्री करने के नियम पुराने द्विपक्षीय समझौते के हिसाब से तय होंगे।” यानी हर देश के लिए अलग शर्त लागू हो सकती हैं।

            Weird World: न होटल की टेंशन, न किराया देने की झंझट, भारत में बढ़ा अजनबी विदेशियों को घर में रखने ट्रेंड
            Weird World: न होटल की टेंशन, न किराया देने की झंझट, भारत में बढ़ा अजनबी विदेशियों को घर में रखने ट्रेंड

            भारतीय यात्रियों पर क्या पड़ेगा असर?

            इंडियंस के लिए थाईलैंड सबसे पॉपुलर फॉरेन हॉलिडे डेस्टिनेशन में से एक है। हर साल लाखों भारतीय वहां घूमने जाते हैं। अब नए नियमों के बाद अचनाक प्लान हुई ट्रिप मुश्किल हो सकती हैं। ट्रिप प्लान करने में समय लग सकता है और ट्रेवल कॉस्ट पर भी इसका असर देखने को मिल सकता है। हालांकि VOA और E-Visa ऑप्शन मौजूद रहेंगे, इसलिए थाईलैंड जाना बहुत ज्यादा मुश्किल नहीं होगा। लेकिन जो पासपोर्ट उठाओ और निकल जाओ वाली आसानी थी, वह अब खत्म होती दिख रही है।

            इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+