Drishyam 3 BO Collection Day 1: मोहनलाल की 'दृश्यम 3' ने मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर की इतनी कमाई
Drishyam 3 Box Office Collection Day 1: सस्पेंस और थ्रिलर फिल्मों की दुनिया में 'दृश्यम' फ्रेंचाइजी का नाम अब सिर्फ एक फिल्म सीरीज नहीं बल्कि एक ब्रांड बन चुका है। यही वजह है कि जैसे ही मोहनलाल स्टारर 'दृश्यम 3' सिनेमाघरों में रिलीज हुई, फैंस का उत्साह देखने लायक था। निर्देशक जीतू जोसेफ की इस बहुप्रतीक्षित फिल्म ने गत 21 मई 2026 को मोहनलाल के 66वें जन्मदिन के खास मौके पर थिएटरों में दस्तक दी और रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत दर्ज कर ली।
मोहनलाल की क्राइम-थ्रिलर ने मचाया हंगामा
हालांकि फिल्म अपने पहले दिन 'एल2: एम्पुरान' और 'दृश्यम 2' जैसी बड़ी फिल्मों का रिकॉर्ड तो नहीं तोड़ पाई लेकिन इसके बावजूद इस क्राइम-थ्रिलर ने शानदार कमाई करते हुए मोहनलाल की हालिया कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।

ओपनिंग डे पर 'दृश्यम 3' ने की करोड़ों की कमाई
-रिलीज से पहले ही फिल्म 'दृश्यम 3' को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ था। एडवांस बुकिंग से लेकर सोशल मीडिया तक फिल्म की खूब चर्चा रही और इसका असर ओपनिंग डे कलेक्शन में साफ देखने को मिला। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने भारत में पहले दिन लगभग 15.85 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
-फिल्म को सबसे ज्यादा रिस्पॉन्स मलयालम वर्जन में मिला, जहां से करीब 13.70 करोड़ रुपये की कमाई हुई। वहीं तेलुगू मार्केट से 1.50 करोड़, तमिल से 45 लाख और कन्नड़ भाषा से लगभग 20 लाख रुपये का कलेक्शन आया। पहले दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 51 प्रतिशत से ज्यादा दर्ज की गई जो एक थ्रिलर फिल्म के लिए काफी मजबूत मानी जा रही है।
ओवरसीज में भी छाया 'दृश्यम 3' का जादू
-भारत ही नहीं विदेशों में भी मोहनलाल की इस फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। खासतौर पर खाड़ी देशों, अमेरिका और यूरोप में फिल्म ने शानदार शुरुआत की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म 'दृश्यम 3' ने ओवरसीज मार्केट में पहले ही दिन करीब 25 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली है।
-इसी के साथ फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन पहले दिन 43 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। इतनी बड़ी ओपनिंग के बाद अब ट्रेड एक्सपर्ट्स को उम्मीद है कि फिल्म पहले वीकेंड में कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकती है।
-पहले ही दिन की कमाई के दम पर फिल्म 'दृश्यम 3' ने साल 2026 की टॉप ग्रॉसिंग मलयालम फिल्मों की सूची में अपनी जगह बना ली है। फिल्म ने कई चर्चित फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है और अब तेजी से ऊपर बढ़ती नजर आ रही है।
-ट्रेड विश्लेषकों का मानना है कि अगर फिल्म इसी रफ्तार से आगे बढ़ती रही तो आने वाले दिनों में ये साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मलयालम फिल्म बन सकती है। दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर जो क्रेज दिख रहा है, उससे साफ है कि इसका बॉक्स ऑफिस सफर अभी लंबा चलने वाला है।
दर्शकों का मिला-जुला रिस्पॉन्स पर मोहनलाल की एक्टिंग की हुई तारीफ
-फिल्म को लेकर दर्शकों और क्रिटिक्स की राय थोड़ी अलग-अलग नजर आई है। कई लोगों ने फिल्म के सस्पेंस और मोहनलाल की दमदार परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ की है जबकि कुछ दर्शकों को कहानी का ट्रीटमेंट और प्लॉट उतना प्रभावशाली नहीं लगा है।
-इसके बावजूद एक बात पर लगभग सभी सहमत दिखे कि जॉर्जकुट्टी के किरदार में मोहनलाल एक बार फिर पूरी तरह छा गए हैं। उनकी स्क्रीन प्रेजेंस और इमोशनल इंटेंसिटी फिल्म को मजबूत बनाती है।
पुरानी स्टारकास्ट की वापसी ने बढ़ाया एक्साइटमेंट
-'दृश्यम 3' में एक बार फिर वही स्टारकास्ट नजर आई है जिसने इस फ्रेंचाइजी को यादगार बनाया है। फिल्म में मोहनलाल के साथ मीना, अंसीबा हसन, एस्थर अनिल, मुरली गोपी, सिद्दीकी और आशा सरत अपने पुराने किरदारों में लौटे हैं।
-फिल्म की कहानी वहीं से आगे बढ़ती है जहां 'दृश्यम 2' खत्म हुई थी। इस बार कहानी में और ज्यादा सस्पेंस, इमोशन और माइंड गेम देखने को मिलते हैं, जिसने फैंस की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।
हिंदी रीमेक का भी इंतजार
मलयालम वर्जन की सफलता के बीच अब दर्शकों की नजर अजय देवगन स्टारर हिंदी रीमेक पर भी टिक गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का हिंदी वर्जन आगामी 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या हिंदी ऑडियंस को भी 'दृश्यम 3' उतनी ही पसंद आती है जितनी साउथ फिल्म को मिल रही है।













Click it and Unblock the Notifications