Rajya Sabha Election: 24 राज्यसभा सीटों पर चुनाव का ऐलान! EC ने जारी किया शेड्यूल, कब आएगा परिणाम?

Rajya Sabha Election 2026: देश के सियासी गलियारों से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने शुक्रवार (22 मई, 2026) को राज्यसभा की 24 सीटों पर द्विवार्षिक चुनाव (Biennial Elections) की तारीखों का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। इन सीटों के लिए आगामी 18 जून को मतदान किया जाएगा। आयोग के इस फैसले के बाद से ही 10 राज्यों की राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं।

निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक, यह चुनाव देश के 10 अलग-अलग राज्यों में खाली हो रही सीटों पर कराए जा रहे हैं। इन राज्यों में वर्तमान राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल 21 जून से 19 जुलाई 2026 के बीच अलग-अलग तारीखों पर समाप्त हो रहा है। आइए जानतें हैं इस चुनाव से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी और पूरा शेड्यूल क्या है।

CEC Gyanesh Kumar

चुनाव आयोग की सख्त गाइडलाइन: केवल 'खास पेन' से पड़ेगा वोट

इस चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने एक बेहद जरूरी और सख्त निर्देश जारी किया है। नोटिफिकेशन के मुताबिक, मतपत्र (Ballot Paper) पर अपनी वरीयता दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को केवल रिटर्निंग ऑफिसर (Returning Officer) द्वारा दिए गए एकीकृत बैंगनी रंग के स्केच पेन (Integrated Violet Colour Sketch Pen) का ही इस्तेमाल करना होगा। किसी अन्य पेन से लगाया गया निशान अमान्य माना जाएगा। इसके साथ ही पूरी प्रक्रिया की निगरानी के लिए विशेष ऑब्जर्वर्स भी नियुक्त किए जाएंगे।

दिग्विजय, खड़गे और देवगौड़ा समेत कई दिग्गजों की सीटें खाली

इस बार कई बड़े राजनीतिक चेहरों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, जिनमें प्रमुख नाम इस प्रकार हैं:

  • कर्नाटक: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा (कार्यकाल समाप्त: 25 जून 2026)
  • मध्य प्रदेश: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह और केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन (कार्यकाल समाप्त: 21 जून 2026)
  • झारखंड: दीपक प्रकाश के अलावा शिबू सोरेन की सीट, जो 4 अगस्त 2025 से ही खाली (Vacant) चल रही है, उस पर भी चुनाव होगा।

किस राज्य में कितनी सीटों पर होना है चुनाव?

  • आंध्र प्रदेश (4 सीटें): अयोध्या रामी रेड्डी अल्ला, नथवाणी परिमल, पिल्ली सुभाषचंद्र बोस, सना सतीश बाबू।
  • गुजरात (4 सीटें): रामभाई हरजीभाई मोकारिया, अमीन नरहरि हीराभाई, गोहिल शक्तिसिंहजी हरिचंद्रसिंहजी, रमीला बेचारभाई बारा।
  • कर्नाटक (4 सीटें): नारायण कोरगप्पा, इरन्ना कडाडी, एच.डी. देवेगौड़ा, मल्लिकार्जुन खड़गे।
  • मध्य प्रदेश (3 सीटें): जॉर्ज कुरियन, दिग्विजय सिंह, सुमेर सिंह सोलंकी।
  • राजस्थान (3 सीटें): नीरज डांगी, राजेंद्र गहलोत, रवनीत सिंह।
  • झारखंड (2 सीटें): दीपक प्रकाश, शिबू सोरेन (रिक्त सीट)।
  • मणिपुर (1 सीट): महाराजा सनाजाओबा लेइशेम्बा।
  • मेघालय (1 सीट): वानवेइरॉय खारलुखी।
  • अरुणाचल प्रदेश (1 सीट): नबाम रेबिया (कार्यकाल समाप्त: 23 जून 2026)।
  • मिजोरम (1 सीट): के. वनलालवेना (कार्यकाल समाप्त: 19 जुलाई 2026)।

चुनाव का पूरा ऑफिशियल टाइम टेबल (Schedule)

  • 01 जून, 2026 (सोमवार): चुनाव की आधिकारिक अधिसूचना (Notification) जारी की जाएगी।
  • 08 जून, 2026 (सोमवार): नामांकन पर्चा दाखिल करने की आखिरी तारीख है।
  • 09 जून, 2026 (मंगलवार): नामांकन पत्रों की जांच (Scrutiny) की जाएगी।
  • 11 जून, 2026 (गुरुवार): नाम वापस लेने की अंतिम तिथि तय की गई है।
  • 18 जून, 2026 (गुरुवार): सुबह 09:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक मतदान (Voting) होगा।
  • 18 जून, 2026 (गुरुवार): मतदान खत्म होने के बाद इसी दिन शाम 05:00 बजे से वोटों की गिनती (Counting) शुरू होगी।
  • 20 जून, 2026 (शनिवार): इस तारीख तक चुनाव की पूरी प्रक्रिया को संपन्न कर लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+