Trump Jr Wedding: ‘गया तो भी मारा जाऊंगा- नहीं गया तो भी’, बेटे की शादी में क्यों नहीं जा रहे ट्रंप? -Video

Trump Jr Wedding: अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump के बड़े बेटे Donald Trump Jr. ब्याह कर रहे हैं। लेकिन खबर आ रही है कि शायद राष्ट्रपति महोदय अपने बेटे के दूसरे ब्याह में शामिल न हो पाएं। इसकी वजह किसी रिश्तेदार का रूठना नहीं है बल्कि एक अलग ही कारण है जिसके चलते ट्रंप मजबूर दिख रहे हैं।

मीडिया से हुई घबराहट

पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने मजाकिया अंदाज में कहा कि वे शादी में जाएं या न जाएं, मीडिया दोनों ही हाल में उनके खिलाफ ही लिखेगा। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ओवल ऑफिस में ट्रंप ने क्या कहा?

व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए ट्रंप ने कहा कि उनके सामने इस समय कई बड़े अंतरराष्ट्रीय मुद्दे हैं, जिनमें सबसे अहम ईरान का मामला है। उन्होंने कहा-“वह चाहते हैं कि मैं जाऊं... लेकिन यह मेरे लिए अच्छा समय नहीं है। मेरे सामने ईरान का मुद्दा है। अगर मैं शादी में शामिल होता हूं तो मारा जाऊंगा और अगर मैं नहीं जाता, तब भी मारा जाऊंगा। यहां ट्रंप का मतलब है कि अगर मैं जाऊं या न जाऊं मीडिया उनके खिलाफ ही लिखेगा।

इस वीकेंड बाहमास में होगी शादी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 48 साल डोनाल्ड ट्रंप जूनियर इस सप्ताहांत Bahamas में मॉडल और सोशलाइट Bettina Anderson से शादी करने वाले हैं। बताया जा रहा है कि यह शादी काफी निजी और सीमित लोगों के बीच आयोजित की जा रही है। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेहमानों की सूची जानबूझकर छोटी रखी गई है और केवल करीबी परिवार के सदस्य और खास दोस्तों को ही न्योता दिया गया है।

Thailand ने इंडियंस को दिया बड़ा झटका, वीजा को लेकर बदले नियम, कर रहे हैं ट्रिप प्लान तो पढ़ लें नई गाइडलाइन
Thailand ने इंडियंस को दिया बड़ा झटका, वीजा को लेकर बदले नियम, कर रहे हैं ट्रिप प्लान तो पढ़ लें नई गाइडलाइन

सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय हालात बने बड़ी वजह

ट्रंप ने अपनी उपस्थिति को लेकर जो अनिश्चितता जताई है, उसके पीछे सुरक्षा कारण भी बताए जा रहे हैं। राष्ट्रपति की यात्रा, अंतरराष्ट्रीय तनाव और खासतौर पर ईरान से जुड़े हालात को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां लगातार अलर्ट हैं।

इसी वजह से ट्रंप ने कहा कि शादी में शामिल होना उनके लिए मुश्किल फैसला बन गया है। उनका मानना है कि अगर वे निजी कार्यक्रम में शामिल होते हैं तो राजनीतिक आलोचना होगी, और अगर नहीं जाते हैं तो भी सवाल उठेंगे।

दिसंबर में हुई थी सगाई की घोषणा

डोनाल्ड ट्रंप जूनियर और बेटिना एंडरसन ने पिछले साल दिसंबर में अपनी सगाई की घोषणा की थी। यह घोषणा व्हाइट हाउस में आयोजित एक हॉलिडे पार्टी के दौरान सामने आई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों की सगाई Camp David में हुई थी, जो अमेरिकी राष्ट्रपति का प्रसिद्ध रिट्रीट कैंप माना जाता है। इसके बाद बेटिना एंडरसन ने Mar-a-Lago में एक ब्राइडल शावर भी आयोजित किया था। मार-ए-लागो ट्रंप परिवार की बेहद चर्चित प्रॉपर्टी मानी जाती है।

ट्रंप जूनियर की दूसरी शादी

बेटिना एंडरसन के साथ यह डोनाल्ड ट्रंप जूनियर की दूसरी शादी होगी। इससे पहले उनकी शादी Vanessa Trump से हुई थी। दोनों के पांच बच्चे हैं, लेकिन साल 2018 में उनका तलाक हो गया था। हाल ही में वैनेसा ट्रंप ने बताया था कि उन्हें स्तन कैंसर का पता चला है, जिसके बाद उनकी स्वास्थ्य स्थिति को लेकर भी चर्चा हुई थी।

किम्बर्ली गिलफॉयल से भी रही थी सगाई

वैनेसा ट्रंप से अलग होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप जूनियर का रिश्ता Kimberly Guilfoyle के साथ चर्चा में रहा। दोनों ने सगाई भी की थी। हालांकि, साल 2024 में उनका रिश्ता खत्म हो गया। फिलहाल किम्बर्ली गिलफॉयल Greece में अमेरिका की राजदूत के रूप में काम कर रही हैं।

Afghanistan Crisis: बेटियां बेचने पर मजबूर क्यों अफगानिस्तानी पिता? रोजाना हो रहा नाबालिगों के जिस्म का सौदा!
Afghanistan Crisis: बेटियां बेचने पर मजबूर क्यों अफगानिस्तानी पिता? रोजाना हो रहा नाबालिगों के जिस्म का सौदा!

सोशल मीडिया पर छाया ट्रंप का बयान

ट्रंप का यह बयान अब सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। कई लोग इसे उनका “क्लासिक ट्रंप स्टाइल” बता रहे हैं, जहां वे गंभीर राजनीतिक मुद्दों के बीच भी हल्के और व्यंग्यात्मक अंदाज में बात करते दिखाई देते हैं। ईरान तनाव, सुरक्षा चिंताओं और पारिवारिक समारोह के बीच फंसे ट्रंप का यह बयान अब अमेरिकी मीडिया और राजनीति दोनों में चर्चा का विषय बन गया है।

इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+