ISL 2022: कोलकाता डर्बी में कौन मारेगा बाजी, मोहन बागान की फिसड्डी नॉर्थईस्ट से भिड़ंत

नई दिल्ली। एटीके मोहन बगान हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2021-22 की अंक तालिका के शीर्ष स्थान से अपनी दूरी कम करने के लक्ष्य के साथ फिसड्डी नॉर्थईस्ट यूनाइटेड से भिड़ेगी। जबर्दस्त फॉर्म में चल रही मरून एंड ग्रीन ब्रिगेड शनिवार को फतोर्डा स्थित पंडित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले में दावेदारी होगी। बगान नौ मैचों से अपराजित चल रही है और 23 अंकों के साथ तालिका में चौथे स्थान पर है। उसने 13 मैच खेले हैं, जो कि लीग लीडर हैदराबाद एफसी (26 अंक) से दो मुकाबले कम हैं।
बगान इन दो जीत से शीर्ष तीन तक पहुंचने की ख्वाहिश रख सकती है और इसकी शुरुआत उसे नॉर्थईस्ट यूनाइटेड के खिलाफ करनी होगी, जो अपने पिछले नौ मैचों से जीत से महरूम है। हाईलैंडर्स 16 मैचों से केवल 10 अंक जुटाकर तालिका में सबसे निचले 11वें स्थान पर है। कोच जुआन फेर्रांडो की टीम अच्छी लय में नजर आ रही है। बगान का अपराजित रहने का यह सिलसिला उनके हीरो आईएसएल में उतरने के बाद सबसे लम्बा है।
फेर्रांडो की चिंता का विषय केवल यही है कि उनकी टीम ज्यादा क्लीन शीट नहीं रख सकी है। लेकिन खेल के अन्य क्षेत्रों मे कोलकाता की ये टीम बेहतरीन नजर आई है। स्पेनिश कोच की देखरेख में वो गेंद के साथ ज्यादा खेल रही है और मैदान के फाइनल थर्ड में गोल करने के अधिक अवसर पैदा कर रही है।
कोच फेर्रांडो ने प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "हर मैच अलग है। हमारे पास नॉर्थईस्ट यूनाइटेड के खिलाफ हमारी योजनाएं हैं। हमारा तरीका गेंद को रखना और रिक्त स्थान पर हमला करना है। हम पोजिशनल अटैक में सबसे अच्छे क्षण खोजने की कोशिश करेंगे। नॉर्थईस्ट के पास अच्छे खिलाड़ी हैं और हम पूरे नब्बे मिनट तक ध्यान लगाने की जरूरत है।"
और पढ़ें: अवैध संबंध के आरोपों के चलते मुश्किल में फंसा हरफनमौला खिलाड़ी, 7 साल की हो सकती है जेल
उधर, अब हाईलैंडर्स के पास गंवाने को कुछ भी नहीं है, क्योंकि उनका सीजन खराब जा रहा है और वे शीर्ष चार की होड़ से बाहर हो चुके हैं लेकिन अगले मैच में वे सम्मान और आत्मविश्वास हासिल करने के लिए उतरेंगे। ये क्लब स्थिरता खोजने के लिए जूझ रहा है, क्योंकि वो इस सीजन में लगातार दो मैचों में अपराजित नहीं रहने वाली एकमात्र टीम है। उसे दो मैचों में से एक में हार मिल रही है। हाईलैंडर्स 16 मैचों में 35 गोल खा चुके हैं। उन्होंने किसी भी अन्य हीरो आईएसएल सीजन में इतने ज्यादा गोल कभी नहीं खाए हैं।
नॉर्थईस्ट यूनाइटेड के कोच खालिद जमील ने कहा, "हम इस मैच के लिए उसी तरह तैयारी करेंगे, जैसे अन्य मुकाबलों से पहले की थी। हर कोई तैयार है और लड़के अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित हैं।" पिछली बार सीजन के पहले चरण में जब ये दोनों टीमें आपस में भिड़ी थीं, तो बगान ने 3-2 से जीत हासिल की थी।












Click it and Unblock the Notifications