अवैध संबंध के आरोपों के चलते मुश्किल में फंसा हरफनमौला खिलाड़ी, 7 साल की हो सकती है जेल

नई दिल्ली। खेल जगत के दिग्गज खिलाड़ी अक्सर कोशिश करते हैं कि वो विवाद से दूर रहे, हालांकि अगर वो किसी विवाद में फंस जाते हैं तो यह खेल जगत में काफी बड़ी बात मानी जाती है। बांग्लादेश के हरफनमौला खिलाड़ी नासिर हुसैन भी ताजा विवाद का शिकार हो गये हैं, जिसके चलते उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। बांग्लादेश के लिये 100 से ज्यादा मैचों में खेल चुका यह हरफनमौला खिलाड़ी अवैध संबंधों के आरोप में ट्रॉयल पर गिरफ्तार कर लिये गये हैं और अगर उन पर एडल्टरी के चार्ज साबित हो जाते हैं तो उन्हें 7 साल तक की सजा भी हो सकती है। नासिर हुसैन ने फरवरी 2021 में तमिमा सुल्ताना के साथ शादी की थी, लेकिन तमिमा के पहले पति राकिब हसन ने दावा किया है कि वो अभी भी तमिमा के साथ शादीशुदा हैं।
उल्लेखनीय है कि बांग्लादेश के नियमों के हिसाब से एडल्टरी के मामले में पुरुषों को सजा हो सकती है, जबकि महिलाओं को कोई सजा नहीं दी जाती है। हालांकि वहां पर इस तरह के केस आने काफी मुश्किल हैं। ऐसे में अगर नासिर दोषी पाये जाते हैं तो उन्हें 7 साल की सजा हो सकती है जबकि उनकी पत्नी तमिमा को फर्जीवाड़ा करने के बाद भी कोई सजा नहीं होगी। राकिब के वकील इशरत हसन ने दावा किया है कि नासिर हुसैन से शादी करने के लिये तमिमा ने तलाक के नकली कागजात बनाये थे।
और पढ़ें: 3 खिलाड़ी जिन पर नीलामी में एक भी पैसा खर्च नहीं करेगी फ्रैंचाइजी, आईपीएल में खत्म हो चुका है करियर
मिरर डॉट को डॉट यूके से बात करते हुए उन्होंने कहा,'तमिमा ने तलाक के नकली कागजात और पोस्टल दस्तावेज तैयार किये ताकि वो बता सकें कि वो अब शादीशुदा नहीं हैं।' वहीं पर नासिर का केस रिप्रजेंट कर रहे फरीद उद्दीन खान ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि उनके क्लाइंट निर्दोष पाये जायेंगे। एडल्टरी के केस काफी मुश्किल से आते हैं लेकिन यह इन्हे साबित कर पाना काफी मुश्किल होता है। हमें विश्वास है कि वो इन्हें साबित नहीं कर पायेंगे।
गौरतलब है कि नासिर हुसैन ने बांग्लादेश के लिये साल 2011 में अपना डेब्यू किया था और बहुत जल्द ही टीम का हिस्सा बन गये। निचले क्रम में आकर उनका रन बनाने का टैलेंट टीम के लिये काफी अहम साबित हुआ और वो ऑफ स्पिन के चलते बेहद अहम साबित होते थे। हालांकि टीम में उनके प्रदर्शन में निरंतरता नहीं होने की वजह से उन्हें टीम से बाहर होना पड़ा। उन्होंने अपने करियर में 19 टेस्ट, 65 वनडे और 31 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 1044 टेस्ट, 1281 वनडे और 370 टी20 रन बनाये हैं। इस दौरान उन्होंने 39 विकेट भी हासिल किये हैं।
आपको बता दें कि वह बांग्लादेश के लिये आखिरी बार साल 2018 में अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलते नजर आये थे, जिसमें वो एक भी विकेट हासिल नहीं कर पाये थे और टीम को एक हार का सामना करना पड़ा था। बांग्लादेश का यह 30 वर्षीय खिलाड़ी आखिरी बार नेशनल क्रिकेट लीग 2021 में खेलता नजर आये थे, जहां पर वो रंगपुर डिविजन की ओर से खेलते नजर आये थे।












Click it and Unblock the Notifications