FIFA World Cup 2022: बेल्जियम पर ऐतिहासिक जीत के बाद मोरक्को हुआ इमोशनल
मोरक्को फुटबॉल टीम ने फीफा वर्ल्ड कप 2022 (FIFA World Cup 2022) में बेल्जियम पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की जिसके बाद उसके भावुक खिलाड़ी अचरफ हकीमी स्टैंड में अपनी मां के पास गए और उन्हें चूमकर अपनी शर्ट भी दी। कतर में चल रहे फीफा विश्व कप के ग्रुप एफ के अहम मुकाबले में मोरक्को ने बेल्जियम को 2-0 से हरा दिया। ये इस टीम के लिए एक ऐतिहासिक जीत मानी जा रही है। (Photo- @IlmFeed Twitter)

मोरक्को की जीत में दो गोल करने वाले खिलाड़ी साबित हुए अब्देलहामिद साबिरी और जकारिया अबोखलाल जिन्होंने दूसरे हॉफ में गोल करके टीम को भावुक करने वाली जीत का दीदार कराया।
इस खेल की शुरुआत बहुत तेज हुई थी जब जीच कास्टेन के पास गए और बॉक्स में एक क्रॉस डिलीवर कर दिया। लेकिन कर्टोइस ने इसे पकड़ लिया और इस मूव ने दूसरे हॉफ का टेंपो सेट कर दिया क्योंकि दोनों ही टीमों ने अपने मौकों को बनाना शुरू कर दिया था।
पांचवें मिनट में बेल्जियम के लिए सबसे अच्छा मौका आया जब थोरन हजार्ड ने बॉक्स की ओर मिची बत्सुआई एक बढ़िया पास दिया। लेकिन चेल्सी के पूर्व स्ट्राइकर के शॉट को मोरक्को के गोलकीपर मुनीर मोहन मोहम्मद ने पूरी कुशलता से रोककर विपक्षियों को फिर निराश कर दिया।
मोरक्को ने आखिरकार 73वें मिनट में सबीरी की फ्री-किक के साथ बढ़त हासिल कर ली। ये टाइट एंगल से मारी गई किक थी।
अंतिम 10 मिनट में बेल्जियम को फिर मौका मिला लेकिन जाया हो गया। फिर स्टॉपेज टाइम के दूसरे मिनट में मोरक्को के जीच ने अबूखलाल को एक बेहतरीन पास दिया और उन्होंने 2-0 से लीड करने में फिर कोई गलती नहीं की।
बाद में बेल्जियम के मार्टिनेज ने स्वीकार किया कि उनकी टीम का बेस्ट सीजन इस साल के टूर्नामेंट में दिखाई नहीं दिया और वे मोरक्को के खिलाफ डरकर खेल रहे थे।
उन्होंने कहा, "हम अभी तक इस विश्व कप में अपनी बेस्ट टीम के तौर पर नहीं खेल पा रहे हैं। आज मुझे लगा कि हम हारने के डर से खेले हैं। हमें उस पर काम करना होगा। हमें अब एक साथ रहना है और मजबूत बनना है।"












Click it and Unblock the Notifications