Hajj Umrah Visa: Saudi Arabia ने जारी किया हज-उमराह नया कैलेंडर, कब जा सकेंगे मक्का-मदीना? पूरी जानकारी

Hajj Umrah Visa: Saudi Arabia ने ईरान से हो रहे हमलों के बीच हज और उमराह के वीजा को अस्थायी तौर पर रोक दिया था लेकिन अब एक बार फिर से 2026-27 उमराह सीज़न के लिए अपना पूरा कैलेंडर जारी कर दिया है। इस ऐलान के साथ ही सऊदी अधिकारियों ने यह भी बताया कि कब से उमराह वीज़ा जारी करने की प्रक्रिया दोबारा शुरू कर दी जाएगी। इस फैसले से दुनिया भर के लाखों मुस्लिम श्रद्धालुओं को अपनी मक्का यात्रा की प्लानिंग करने में आसानी होगी।

हज और उमराह मंत्रालय ने बताईं अहम तारीखें

Ministry of Hajj and Umrah ने 1448 हिजरी के उमराह सीज़न की तैयारियों के तहत कई अहम तारीखों का ऐलान किया है। मंत्रालय के मुताबिक, तीर्थयात्री 1 जून 2026 से मक्का में प्रवेश कर सकेंगे। हालांकि इसके लिए उन्हें पहले Nusuk App के जरिए जरूरी परमिट लेना होगा। सऊदी सरकार ने इस डिजिटल सिस्टम को इसलिए लागू किया है ताकि यात्रियों की एंट्री प्रक्रिया को तेज, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाया जा सके।

कब है उमराह वीज़ा की आखिरी तारीख?

सरकार द्वारा जारी शेड्यूल के मुताबिक, 1448 हिजरी सीज़न के लिए उमराह वीज़ा जारी करने की अंतिम तारीख 9 मार्च 2027 तय की गई है। इसके बाद तीर्थयात्रियों को 23 मार्च 2027 तक Saudi Arabia में प्रवेश करने की अनुमति होगी। वहीं, देश छोड़ने की अंतिम तारीख 7 अप्रैल 2027 रखी गई है। अधिकारियों ने साफ कहा है कि सभी यात्रियों और ट्रैवल एजेंसियों को इन तारीखों का सख्ती से पालन करना होगा, ताकि वीज़ा में देरी या यात्रा से जुड़ी परेशानियों से बचा जा सके।

पाकिस्तान में Unknown Gunmen की दहशत, पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड बुरहान हमजा की हत्या, घुस कर मारा
पाकिस्तान में Unknown Gunmen की दहशत, पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड बुरहान हमजा की हत्या, घुस कर मारा

'Nusuk App' और पोर्टल से होगा पूरा प्रोसेस

उमराह वीज़ा के लिए आवेदन करने वाले श्रद्धालुओं को 'नुसुक उमराह पोर्टल’ का इस्तेमाल करना होगा या फिर सऊदी सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त एजेंटों के जरिए आवेदन करना होगा। अधिकारियों ने यह भी साफ किया है कि जो लोग टूरिस्ट ई-वीज़ा पर Saudi Arabia जाएंगे, उन्हें भी उमराह करने से पहले 'Nusuk App' से परमिट लेना अनिवार्य होगा। इससे साफ है कि सऊदी अरब अब धार्मिक पर्यटन को पूरी तरह डिजिटल सिस्टम के जरिए कंट्रोले और मैनेज करना चाहता है, ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधा और सुरक्षा मिल सके।

Afghanistan Crisis: बेटियां बेचने पर मजबूर क्यों अफगानिस्तानी पिता? रोजाना हो रहा नाबालिगों के जिस्म का सौदा!
Afghanistan Crisis: बेटियां बेचने पर मजबूर क्यों अफगानिस्तानी पिता? रोजाना हो रहा नाबालिगों के जिस्म का सौदा!

क्यों और कब बंद की थी वीजा सर्विस?

28 फरवरी को अमेरिका-ईरान की जंग शुरू होने के कुछ दिन बाद सऊदी पर भी कई हमले हुए थे। जिसके बाद से सऊदी अपनी इंटरनल सिक्योरिटी मजबूत कर रहा था। यही कारण है सऊदी अरब ने हज 2026 से ठीक पहले मक्का में एंट्री को लेकर बड़े और सख्त फैसले लिए। जिसमें सरकार ने उमरा वीजा को अस्थायी रूप से सस्पेंड कर दिया था और शहर में प्रवेश के नियम काफी सख्थ कर दिए थे। इस फैसले को हज और उमरा मंत्रालय ने आंतरिक मंत्रालय के साथ मिलकर लिया था। अब ये रोक हटा ली गई है और 31 मई से श्रद्धालु फिर से आवेदन कर सकते हैं।

इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+