Cannes Film Festival 2026 में मनीका विश्वकर्मा ने बिखेरा ग्लैमर का जादू, वायरल हुआ लुक
Cannes Film Festival 2026 Manika Vishwakarma: प्रतिष्ठित Cannes Film Festival के रेड कार्पेट पर मनीका विश्वकर्मा ने अपनी शानदार उपस्थिति से वैश्विक स्तर पर सभी का ध्यान आकर्षित किया। बेहद खूबसूरत ब्लैक कूट्योर गाउन, जिस पर सिल्वर एम्बेलिशमेंट की बारीक कारीगरी की गई थी, में वह आत्मविश्वास, शालीनता और Timeless Glamour का प्रतीक नजर आईं।
रेड कार्पेट पर दिखा रॉयल और एलिगेंट लुक
मनीका विश्वकर्मा आकर्षक स्टाइलिंग, लग्जरी वॉच और ग्रेसफुल व्यक्तित्व ने अंतरराष्ट्रीय फैशन जगत में आधुनिक भारतीय एलीगेंस की एक नई पहचान पेश की। गाउन की भव्य डिजाइन और चमकदार डिटेलिंग ने रेड कार्पेट पर एक यादगार फैशन स्टेटमेंट बनाया, जिसकी चर्चा आज दुनिया भर में हो रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ लुक
कान्स में मनीका विश्वकर्मा की यह उपस्थिति उनके ग्लोबल फैशन सफर का एक महत्वपूर्ण पड़ाव मानी जा रही है, जिसने उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उभरते हुए स्टाइल आइकन के रूप में स्थापित किया है।
फैंस बोले- कान्स में छा गईं मनीका
मनीका के फैंस सोशल मीडिया पर लगातार उनके लुक की तारीफ कर रहे हैं। किसी ने उनके स्टाइल को बॉलीवुड रेड कार्पेट से भी बेहतर बताया, तो किसी ने उनकी कॉन्फिडेंस भरी मुस्कान को उनकी सबसे बड़ी खूबसूरती कहा। कान्स फिल्म फेस्टिवल में मनीका विश्वकर्मा की यह शानदार मौजूदगी अब इंटरनेट पर चर्चा का बड़ा विषय बन चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications