Watch Video: दिग्गज बैटर से जादूगर बनें जो रूट, सोशल मीडिया पर वीडियो देख हैरान हुए लोग
नई दिल्ली। इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच लॉर्डस के मैदान पर खेला गया, जिसमें इंग्लैंड की टीम ने 7 विकेट से जीत हासिल कर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। इंग्लैंड की टीम ने इस मैच में शानदार गेंदबाजी की लेकिन जीत उसे पूर्व कप्तान जो रूट की बल्लेबाजी से मिली जिन्होंने शतक लगाकर अपनी टीम को सीरीज में 1-0 की बढ़त दिलाई। इस शतक के साथ ही जो रूट ने न सिर्फ अपनी टीम को हार से बचाया बल्कि निजी रूप से भी कई सारी उपलब्धियां अपने नाम की।

जो रूट की बल्लेबाजी ने न सिर्फ उनके फैन्स का बल्कि दुनिया भर के दिग्गज खिलाड़ियों का भी ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। इस बीच सोशल मीडिया पर जो रूट का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो नॉन स्ट्राइक एंड पर खड़े नजर आ रहे हैं, हालांकि यह वीडियो उनकी बैटिंग के लिये नहीं बल्कि मैदान पर दिखाई गई कलाबाजी के लिये वायरल हो रहा है।
और पढ़ें: हर्षल पटेल के साथ अपनी लड़ाई को लेकर रियान पराग ने तोड़ी चुप्पी, बताया वहां पर असल में क्या हुआ था
इस वीडियो को देखने के बाद फैन्स जो रूट को जादूगर रूट कहकर बुलाने लगे हैं। इस वीडियो में जो रूट नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े नजर आ रहे हैं लेकिन उन्होंने अपना बैट मैदान पर किनारे खड़ा किया हुआ है, इस दौरान उन्होंने बल्ले को हाथ नहीं लगाया है लेकिन उनका बैट किनारे की तरफ खड़ा रहा है, जिसे लोग जादू बता रहे हैं।
गौरतलब है कि न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 132 रनों का स्कोर खड़ा किया जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम ने 141 रनों का स्कोर खड़ा किया। दूसरी पारी में कीवी टीम ने डैरिल मिचेल (108) और टॉम ब्लेंडल (96) ने पांचवे विकेट के लिये 195 रनों की साझेदारी कर अपनी टीम को ताश के पत्तों की तरह बिखरने से बचाया और 285 रनों का स्कोर खड़ा किया, जिसके चलते इंग्लैंड को जीत के लिये 279 रन की दरकार थी।
279 रनों का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम की शुरुआत खराब रही और उसने 69 रन पर अपने 4 विकेट खो दिये थे, लेकिन यहां से कप्तान बेन स्टोक्स (54), जो रूट (नाबाद 115) और बेन फोक्स (नाबाद 32) की पारियों ने टीम को संभाला और उसे आसानी से 5 विकेट से जीत दिला दी।












Click it and Unblock the Notifications