Video: भारत को मिला एक और पांड्या जिसने एक ओवर में लगाये 6 छक्के, 19 गेंद में बनाये 83 रन फिर ही हारी टीम

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट में जब भी पांड्या का नाम लिया जाता है तो फैन्स के मन में पांड्या ब्रदर्स का नाम आता है जिन्होंने मुंबई इंडियंस के साथ अपने आईपीएल करियर का आगाज किया और फिर भारत के लिये अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू कर दुनिया भर में अपना नाम रोशन कर दिया। हाल ही में खत्म हुए इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन में हार्दिक पांड्या ने पहली बार कप्तानी करते हुए टूर्नामेंट का पहली बार हिस्सा बन रही गुजरात टाइटंस की टीम को खिताब जिताया है, जिसके बाद यह खिलाड़ी लगातार चर्चा में बना हुआ है।

Krishna Pandya
Photo Credit: Twitter/ScreenShot

हार्दिक पांड्या को उनकी गेंदबाजी की काबिलियत के साथ-साथ मध्यक्रम में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिये भी जाना जाता है और वो बड़े-बड़े छक्के मारने के लिये भी जाने जाते हैं। इस बीच भारतीय क्रिकेट को एक और पांड्या मिला है जिसने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। इस बैटर ने महज 19 गेंदों में 83 रनों की पारी खेलकर न सिर्फ बैटिंग काबिलयत को दिखाया है बल्कि युवराज सिंह के एक ओवर में 6 छक्के लगाने के कारनामे को भी दोहराया है।

और पढ़ें: 'वो लगातार मुझे उकसाने की कोशिश कर रहा था', अश्विन ने सुनाई टिम पेन के साथ हुई जुबानी जंग की कहानी

12 छक्के, 2 चौके लगाकर बनाये 83 रन

12 छक्के, 2 चौके लगाकर बनाये 83 रन

हम जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं उनका नाम कृष्णा पांड्या है, जिन्होंने पुड्डुचेरी टी10 लीग के एक मैच में यह कारनामा करके दिखाया है, हालांकि उनकी इस विस्फोटक पारी के बावजूद उनकी टीम जीत हासिल करने में नाकाम रही है। पुड्डुचेरी टी10 लीग में पैट्रिऑटस और रॉयल्स की टीम के बीच खेले गये इस मैच में कृष्णा पांड्या की तूफानी बल्लेबाजी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पैट्रिऑट्स के लिये खेलने वाले कृष्णा पांड्या ने रॉयल्स के तेज गेंदबाज नितेश ठाकुर को निशाना बनाया और उनके एक ही ओवर में 6 लगातार छक्के लगाने का कारनामा किया।

आते ही एक ओवर में ठोंके 6 लगातार छक्के

आते ही एक ओवर में ठोंके 6 लगातार छक्के

रॉयल्स की टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए रनों का अंबार लगाया और महज 10 ओवर के खेल में 157 रन बना डाले। वहीं 158 रनों का पीछा करने उतरी पैट्रिऑटस की टीम की शुरुआत खराब रही और उसने पहले 5 ओवर में सिर्फ 41 रन ही बनाये और एक विकेट खोया। यहां पर पैट्रिऑटस की टीम को जीत के लिये 30 गेंद पर 117 रनों की दरकार थी और तभी मैदान पर बैटिंग करने के लिये कृष्णा पांड्या आये, जिन्होंने नितेश ठाकुर को निशाना बनाया और लगातार 6 गेंदों में 6 छक्के जड़ डाले। कृष्णा यहीं पर नहीं रुके 19 गेंदों में 12 छक्के और 2 चौकों की मदद से 83 रनों की पारी खेली और अपनी टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया।

436.84 की स्ट्राइक रेट से ठोंके रन

कृष्णा पांड्या ने अपनी पारी के दौरान 436.84 की स्ट्राइक रेट से रन बनाये लेकिन 9वें ओवर की पांचवी गेंद पर आउट होकर वापस पवेलियन लौटना पड़ा। यहां पर टीम को जीत के लिये 7 गेंदों में 20 रन की दरकार रह गई थी, लेकिन कृष्णा पांड्या के आउट होने के चलते वो 153 रन के स्कोर तक ही पहुंच सकी और 4 रनों से मैच हार गई। पुड्डुचेरी टी10 लीग के इस मैच में भले ही पैट्रिऑटस की टीम को हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन कृष्णा पांड्या की पारी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर फैन्स का दिल जीत रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+