IND vs SA: विराट कोहली ने आखिरी ओवर में किया दिल जीतने वाला काम, आप भी उनके फैसले को करेंगे सलाम
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए दूसरे टी20 मैच को जीतकर भारतीय टीम ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।
नई दिल्ली, 3 अक्टूबर। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए दूसरे टी20 मैच को जीतकर भारतीय टीम ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय बल्लेबाजों ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए टीम को 237 रनों तक पहुंचा दिया। दक्षिण अफ्रीका की टीम ने डेविड मिलर के शतक की बदौलत 221 रन बनाने में सफलता हासिल की, लेकिन 16 रनों से अफ्रीकी टीम यह मुकाबला गंवा बैठी।
Recommended Video

अफ्रीकी गेंदबाजों पर भारतीय बल्लेबाजों ने बोला हमला
मैच की पहली गेंद से ही भारतीय बल्लेबाज दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों के खिलाफ विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करते नजर आए। कप्तान रोहित शर्मा और केएल राहुल ने पहले विकेट के लिए 96 रन जोड़े। इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने महज 18 गेंदों में अपना अर्धशतक जड़ दिया। सूर्या ने 18 बॉल में 54 रन बनाए, इस दौरान 5 चौके और 4 छक्के लगाए। सूर्य़ाकुमार युवराज सिंह और केएल राहुल के बाद सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बने।
विराट कोहली ने जीता फैंस का दिल
विराट कोहली 20वें ओवर में 49 रन पर थे और स्ट्राइक कार्तिक के पास थी। ऐसे में दिनेश कार्तिक ने उन्हें सिंगल लेकर स्ट्राइक बदलकर अपना अर्धशतक पूरा करने के लिए कहा। लेकिन कोहली ने अपने अर्धशतक से ज्यादा टीम के लिए रन बनाना चाहते हैं। यही वजह है कि उन्होंने दिनेश कार्तिक को बड़े शॉट्स लगाने को कहा। कार्तिक ने दो छक्के की मदद से आखिरी ओवर में 18 रन जोड़े।
सोशल मीडिया पर हो रही है कोहली की जमकर तारीफ
दिनेश कार्तिक के आने पर कोहली ने उन्हें इशारों में वापस जाने को कहा। कार्तिक द्वारा लगाए गए हर शॉट्स पर वह नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े होकर ताली बजाते नजर आए। कोहली की यह दरियादिली ने साबित कर दिया है कि उनके लिए टीम सबसे पहले है। विराट कोहली 28 गेंदों पर 7 चौके और एक छक्के की मदद से 49 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे। सोशल मीडिया पर उनकी जमकर प्रशंसा की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications