ऋषभ पंत का नहीं है खुद पर काबू, प्रोटोकॉल्स को ताक पर रख बच्चों के साथ खिंचाई ग्रुप फोटो, वीडियो वायरल
टीम इंडिया में कोरोना पॉजिटिव मामला मिलने के बाद भी लीस्टशायर के खिलाफ खेले जा रहे प्रैक्टिस मैच में ऋषभ पंत (Rishabh Pant) प्रोटोकॉल्स की धज्जियां उड़ाते हुए नजर आए।
नई दिल्ली: रविवार सुबह इंग्लैंड दौरे पर मौजूद टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर आई। जिसके बाद चारों ओर हलचल मच गई। लेकिन टीम इंडिया के खिलाड़ी सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। जी हां, टीम इंडिया में कोरोना पॉजिटिव मामला मिलने के बाद भी लीस्टशायर के खिलाफ खेले जा रहे प्रैक्टिस मैच में ऋषभ पंत (Rishabh Pant) प्रोटोकॉल्स की धज्जियां उड़ाते हुए नजर आए।

बच्चों के साथ पंत ने ली सेल्फी
लेकिन भारतीय खिलाड़ियों को सख्त प्रोटोकॉल्स के तहत फैंस के साथ सेल्फी व फोटोज खिंचाने से मना किया गया है। लेकिन ऋषभ पंत कहां किसी की मानने वाले हैं। रविवार को प्रैक्टिस मैच में लंच के बाद पंत को ब्रेक में कुछ बच्चों के साथ एक ग्रुप फोटो खिंचाते हुए देखा गया। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है। एक ओर जहां, कुछ फैंस उन्हें इस हरकत के लिए खरी खोटी सुना रहे हैं, तो वहीं कुछ उनके इस जेस्चर की तारीफ भी करते हुए नजर आ रहे हैं।
Ground announcer at the #IndiaTourMatch: "During the course of #LEIvIND, India's players will not be signing autographs or taking selfies with any fans."
Rishabh Pant: pic.twitter.com/tVtMcG29iQ— Nakul Pande (@NakulMPande) June 25, 2022

रोहित शर्मा हुए हैं कोरोना पॉजिटिव
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा इस वक्त आइसोलेशन में हैं। दरअसल, शनिवार को रोहित शर्मा का रैपिड एंटीजन टेस्ट किया गया, जोकि पॉजिटिव आया है। खुद बीसीसीआई ने इस बात की जानकारी ट्वीट करके दी है। बीसीसीआई की ओर से कहा गया है कि फिलहाल रोहित शर्मा को टीम के होटल में ही आइसोलेट किया है। बीसीसीआई ने इस बात की जानकारी दी है कि, हिटमैन मेडिकल टीम की देखरेख में हैं।

भारतीय खिलाड़ी ब्रिटेन में बिना मास्क के घूमे
टीम इंडिया इस वक्त इंग्लैंड दौरे पर है। जहां, भारत को 1 जुलाई से 5वां टेस्ट मैच खेलेगा। लेकिन इस दौरे के लिए टीम इंडिया 17 जून को ही इंग्लैंड पहुंच गई थी। जिसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने कोरोना वायरस की परवाह किए बिना, ब्रिटेन की सड़कों पर बिना मास्क खूब सैर सपाटा किया। उनकी इस हरकत से बीसीसीआई भी खफा हुई। इतना ही नहीं अब रोहित शर्मा का कोविड पॉजिटिव आना, कहीं ना कहीं उसी लापरवाही का नतीजा है।












Click it and Unblock the Notifications