Pahalgam terror attack: भारत-पाकिस्तान के बीच नहीं खेला जाएगा एशिया कप? BCCI जल्द कर सकती है घोषणा
Pahalgam terror attack: आतंकवादियों द्वारा जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 26 पर्यटकों की हत्या के बाद भारत में पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा बढ़ गया है। यह घटना भारत में राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति गहरी चिंता का कारण बनी है। इस घटना के बाद से ही लोग पाकिस्तान के खिलाफ कठोर कदम उठाने की मांग कर रहे हैं। इसके प्रभाव क्रिकेट के मैदान पर भी दिखने लगा है।
एशिया कप हो सकता है रद्द (Pahalgam terror attack)
बीसीसीआई से यह अनुरोध किया जा रहा है कि पाकिस्तान के खिलाफ क्रिकेट संबंधों को पूरी तरह से समाप्त कर दिया जाए। ऐसे में एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एशिया कप के लिए भारतीय टीम को पाकिस्तान के खिलाफ खेलने की अनुमति मिलने की संभावना बेहद कम है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) इस बारे में विचार कर रहा है कि पाकिस्तान के साथ किसी भी क्रिकेट संबंध को सीमित किया जाए या पूरी तरह से समाप्त कर दिया जाए।

पाकिस्तान के साथ क्रिकेट संबंध खत्म करने की मांग
एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के मुकाबले को लेकर पहले से ही तनाव बना हुआ था। अब यह घटना इस तनाव को और बढ़ा सकती है। भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट संबंध लंबे समय से राजनीतिक और कूटनीतिक विवादों से प्रभावित रहे हैं। यह भी देखा गया है कि जब भी पाकिस्तान से कोई बड़ी आतंकवादी घटना होती है तो भारतीय जनता और मीडिया में पाकिस्तान को बॉयकॉट करने की मांग बढ़ जाती है।
IPL 2025: चेन्नई सुपर किंग्स के The End का कौन है जिम्मेदार? Thala की टीम को ले डूबे ये 5 गलत फैसले!
भारत में होने वाला है एशिया कप
इस साल होने वाले एशिया कप को लेकर सामने आई नई रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय क्रिकेट टीम को पाकिस्तान के खिलाफ खेलने की इजाजत मिलने की उम्मीद नहीं है। 'इनसाइड स्पोर्ट' की रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई (BCCI) को इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलने से रोका जा सकता है। इस साल सितंबर में टी20 फॉर्मेट में एशिया कप खेला जाना है और इसकी मेजबानी भारत के पास ही है। लेकिन पाकिस्तान का टूर्नामेंट में भाग लेना मुश्किल दिखाई पड़ रहा है।
IPL Mein Aaj Kiska Match Hai: आईपीएल में आज किसका मैच है- GT vs SRH
IPL 2025 से बाहर हुआ इस टीम का घातक हथियार, टूटी उंगली के साथ दिखा स्टार तेज गेंदबाज












Click it and Unblock the Notifications