IPL Mein Aaj Kiska Match Hai: आईपीएल में आज किसका मैच है- GT vs SRH
इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सीजन के 51वें मुकाबले में गुजरात टाइटन्स का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। मैच निर्धारित समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। गुजरात इस वक्त अंक तालिका में चौथे पायदान पर है, जबकि SRH 9वें स्थान पर है।
गुजरात टाइटन्स ने अब तक 9 में से 6 मैच जीते हैं और सिर्फ 3 में हार मिली है। हालांकि पिछला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ उन्हें 8 विकेट से गंवाना पड़ा था, जिससे टीम अपनी लय को फिर से पाने की कोशिश में होगी। हार के बाद वापसी करना GT की ताकत रही है और होम ग्राउंड पर खेलते हुए वो इस मैच को जीतकर अपनी प्लेऑफ पोजिशन और मजबूत करना चाहेंगे।

SRH के पास प्लेऑफ में पहुंचने का एक ही रास्ता
दूसरी ओर SRH के लिए प्लेऑफ की राह मुश्किल हो चुकी है। 9 मैचों में सिर्फ 3 जीत के साथ वो अंक तालिका में नौवें स्थान पर हैं। अब उनके पास प्लेऑफ में पहुंचने का एक ही रास्ता है- अपने बाकी सभी मैच जीतना और बाकी टीमों के नतीजे भी उनके पक्ष में आना। हालांकि पिछले मैच में उन्होंने जीत दर्ज की थी, लेकिन अब हर मैच उनके लिए 'करो या मरो' जैसा हो गया है।
GT vs SRH: आमने-सामने का रिकॉर्ड
आईपीएल इतिहास में इन दोनों टीमों के बीच अब तक 5 मुकाबले हुए हैं, जिनमें से 3 गुजरात टाइटंस ने जीते हैं, 1 मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के नाम रहा है और 1 मैच बिना किसी नतीजे के खत्म हुआ।
क्यों खास है आज का मैच?
गुजरात को अपनी पोजिशन पक्की करनी है, जबकि हैदराबाद को टूर्नामेंट में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए। ऐसे में आज का मैच एकतरफा नहीं, बल्कि कड़ी टक्कर वाला हो सकता है। अहमदाबाद की पिच और घरेलू दर्शकों का सपोर्ट GT को फायदा दे सकता है, लेकिन SRH के पास खोने को कुछ नहीं है, और यही उन्हें खतरनाक बना सकता है।
गुजरात टाइटंस टीम: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, करीम जनत, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, इशांत शर्मा, महिपाल लोमरोर, अनुज रावत, अरशद खान, दासुन शनाका, जयंत यादव, कुलवंत खेजरोलिया, शेरफेन रदरफोर्ड, मानव सुथार, गेराल्ड कोएत्ज़ी। कुमार कुशाग्र, गुरनूर बराड़, निशांत सिंधु।
सनराइजर्स हैदराबाद टीम: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, इशान किशन, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, कामिंदु मेंडिस, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी, मोहम्मद शमी, अभिनव मनोहर, सचिन बेबी, राहुल चाहर, वियान मुल्डर, अथर्व ताइदे, सिमरजीत सिंह, स्मरण रविचंद्रन। ईशान मलिंगा।












Click it and Unblock the Notifications