IPL 2022 Eliminator: लखनऊ ने टॉस जीत चुनी गेंदबाजी, आरसीबी के लिये पिच बन सकती है सिरदर्द
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन का पहला क्वालिफायर मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला गया, जहां पर गुजरात टाइटंस की टीम ने अपने अच्छे प्रदर्शन को जारी रखते हुए फाइनल में जगह बना ली है, जबकि इस मैच में हार का सामना करने वाली राजस्थान रॉयल्स के लिये दूसरे क्वालिफायर में अपने प्रतिद्वंदी का इंतजार कर रही है। वहीं दूसरे क्वालिफॉयर मैच में कौन सी टीम राजस्थान रॉयल्स का सामना करने वाली है इस बात का फैसला ईडन गार्डन्स पर खेले जाने वाले एलिमिनेटर मैच से होगा, जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम का सामना लखनऊ सुपरजाएंटस से होने जा रहा है।

दोनों टीमों के प्रदर्शन की बात करें तो इस सीजन दोनों ने ही शानदार खेल दिखाया है और प्लेऑफ तक पहुंचने का सफर तय किया है। जहां पर लखनऊ सुपरजाएंटस की टीम ने बेहतर प्रदर्शन कर प्लेऑफ में जगह बनाई तो वहीं पर आरसीबी की टीम पर किस्मत मेहरबान हुई और वो यहां तक पहुंचने में कामयाब हो सकी। आरसीबी की टीम के लिये पिछले 2 सीजन के एलिमिनेटर अच्छे नहीं रहे और उसे दोनों बार हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन यहां पर फाफ डुप्लेसिस की टीम कहानी को बदलना चाहेगी।
और पढ़ें: 1.63 करोड़ की ठगी का शिकार हुए ऋषभ पंत, महंगी घड़ियों के शौक ने लूटा

जानें कैसा रहेगा पिच का मिजाज
इस सीजन जब दोनों टीमों की लीग स्टेज में भिड़ंत हुई थी तो आरसीबी की टीम 18 रनों से भारी पड़ी थी और लखनऊ सुपरजाएंटस के खिलाफ जीत हासिल की थी। ईडन गार्डन्स पर खेले जा रहे इस मैच की बात करें तो यहां पर आज भी उसी पिच का इस्तेमाल किया जा रहा है जिस पर कल मैच खेला गया था। पिच में दोहरी गति देखने को मिली थी जिसके चलते शुरुआत में रन धीमी गति से बने थे लेकिन पहली पारी के 16वें ओवर के बाद गेंद आसानी से बल्ले पर आती नजर आई और उन्होंने रनों का अंबार लगा दिया। वहीं मैच शुरू होने से पहले ईडन गार्डन्स पर हुई बारिश ने पिच के मिजाज को और भी ज्यादा अनप्रेडिक्टेबल बना दिया है।

लखनऊ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का किया फैसला
बारिश के चलते टॉस और मैच में देरी का सामना करना पड़ा, जहां पर टॉस 7:55 पर हुआ तो वहीं पर मैच 8:10 पर शुरू होगा। इसी को देखते हुए लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने जब टॉस जीता तो पहले गेंदबाजी का फैसला किया और अपने मजबूत बल्लेबाजी को मौका देने की बात कही है। वहीं पर डुप्लेसिस ने कहा कि हम भी पहले गेंदबाजी करना चाहते थे लेकिन उन्हें पहले बल्लेबाजी करने से परहेज नहीं है क्योंकि इस पिच का मिजाज देखकर हम भी रनों को डिफेंड करना चाहेंगे। ऐसे में पिच लखनऊ सुपर जाएंटस के लिये सिरदर्द बन सकती है। इस पिच की बात करें तो यहां पर औसतन स्कोर 183 रन का है लेकिन जिस तरह से कल 189 रन चेज होते नजर आये हैं उसे देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 200 रन बनाकर अपनी जीत सुनिश्चित करना चाहेगी।

दो बदलाव के साथ उतरी टीमें
लखनऊ सुपरजाएंटस की टीम ने इस मैच के लिये अपनी प्लेइंग 11 में दो बदलाव किया है और पिछले मैच में चोटिल होकर बाहर होने वाले क्रुणाल पांड्या की टीम में वापसी हुई है। वहीं पर जेसन होल्डर की जगह दुष्मंता चमीरा को मौका दिया है। वहीं आरसीबी की टीम भी एक बदलाव के साथ उतरी है। आरसीबी के प्रमुख गेंदबाज हर्षल पटेल को पिछले मैच के दौरान हाथ में चोट लगी थी और उनके हाथ का मांस फट गया है। इसे देखते हुए आरसीबी की टीम ने मोहम्मद सिराज को खेलने का मौका दिया है।

जानें कैसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11
आरसीबी की प्लेइंग 11: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (डब्ल्यू), शाहबाज अहमद, वनिन्दु हसरंगा, हर्षल पटेल, जोश हेजलवुड, मोहम्मद सिराज।
लखनऊ सुपरजाएंटस की प्लेइंग 11: क्विंटन डी कॉक (डब्ल्यू), केएल राहुल (सी), एविन लुईस, दीपक हुड्डा, कुणाल पांड्या, मनन वोहरा, मार्कस स्टोइनिस, मोहसिन खान, अवेश खान, दुशमंथा चमीरा, रवि बिश्नोई।
-
RCB vs SRH: आरसीबी ने पहले ही मैच में हाथों में काली पट्टी क्यों पहनी? काफी दुखद वजह आई सामने -
IPL Mei Aaj Ka Match Free Mei Live Kaise Dekhe: आईपीएल में आज का मैच फ्री में लाइव कैसे देखें- RCB vs SRH -
रातोंरात चमकी RCB की मालकिन अनन्या बिड़ला की किस्मत, इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स में 400 फीसदी का उछाल -
Ananya Birla 2.25 करोड़ की घड़ी पहनकर पहुंचीं स्टेडियम? मैच से पहले ही छा गईं बिड़ला खानदान की लाडली -
IPL 2026: ट्यूशन पढ़ाकर UPSC की तैयारी करने वाले की IPL में एंट्री! 'बिहार के लाल' पर भारी पड़े अभिनंदन! -
RCB vs SRH: आरसीबी ने हैदराबाद को बुरी तरह रौंदा, कोहली की धुआंधार बैटिंग -
Aaj Ke Match Ki Playing 11 Mei Kon 28 March: आज के मैच की प्लेइंग 11 में कौन- RCB vs SRH -
RCB vs SRH: चिन्नास्वामी में फिर मचेगा गदर! होगी चौके-छक्कों की बारिश? पिच और वेदर रिपोर्ट आई सामने -
RCB vs SRH: IPL 2026 के पहले मैच के लिए प्लेइंग-11 फाइनल! कौन होगा पहला इम्पैक्ट प्लेयर, किसे मिलेगी जीत? -
RCB vs SRH: आरसीबी की खतरनाक चालाकी आई काम, एक दांव से पलट गया गेम, देखती रही हैदराबाद की टीम -
Virat Kohli: विराट कोहली ने रचा इतिहास, रोहित शर्मा का सबसे बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त, बन गए दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH












Click it and Unblock the Notifications