Women's T20 World Cup 2026 Full Schedule: विमेंस टी-20 विश्वकप का शेड्यूल जारी, भारत के मैच कब, कहाँ और किससे
Womens T20 World Cup 2026: महिला क्रिकेट का सबसे बड़ा टूर्नामेंट यानी आईसीसी विमेंस टी20 विश्व कप 2026 (ICC Women's T20 World Cup) शुक्रवार यानी 12 जून से इंग्लैंड में शुरू होने जा रहा है। खेल की लोकप्रियता को देखते हुए इस बार टूर्नामेंट का दायरा बढ़ा दिया गया है। इस प्रतियोगिता में पहली बार 10 के बजाय 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिसमें नीदरलैंड्स की टीम अपना डेब्यू करने जा रही है।
इन टीमों पर रहेगी नजर (Womens T20 World Cup 2026)
इस बार किसी भी एक टीम को क्लियर फेवरेट नहीं माना जा सकता। गत विजेता न्यूजीलैंड अपने खिताब की रक्षा करने उतरेगा, जबकि टूर्नामेंट इतिहास की सबसे सफल टीम ऑस्ट्रेलिया सातवीं बार ट्रॉफी जीतने के इरादे से रणनीति बनाएगी। वहीं, पिछले साल घरेलू सरजमीं पर अपना पहला वनडे विश्व कप जीतकर आईसीसी खिताब का सूखा खत्म करने वाली हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम भी इस बार खिताबी दावेदारों में मजबूती से शामिल है।

दो ग्रुप में शामिल हैं टीमें
टूर्नामेंट का आयोजन 12 जून से 5 जुलाई के बीच इंग्लैंड के 7 मैदानों पर किया जाएगा। कुल 24 दिनों तक चलने वाले इस महाकुंभ में 33 मैच खेले जाएंगे। 12 टीमों को दो ग्रुप (A और B) में बांटा गया है। हर ग्रुप में 6-6 टीमें शामिल हैं। टूर्नामेंट में टीम की हर जीत पर 2 अंक और बेनतीजा मैच पर 1 अंक मिलेगा। दोनों ग्रुप से टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल (30 जून और 2 जुलाई) के लिए क्वालिफाई करेंगी। टूर्नामेंट का ग्रैंड फिनाले 5 जुलाई को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा।
कौन सी टीम किस ग्रुप में हैं शामिल
ग्रुप A: इंग्लैंड, आयरलैंड, न्यूजीलैंड, स्कॉटलैंड, श्रीलंका, वेस्टइंडीज।
ग्रुप B: ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, भारत, नीदरलैंड्स, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका।
भारतीय टीम का पूरा शेड्यूल (भारतीय समयानुसार)
14 जून: भारत बनाम पाकिस्तान (एजबेस्टन, शाम 7:00 बजे)
17 जून: भारत बनाम नीदरलैंड्स (हेडिंग्ले, शाम 7:00 बजे)
21 जून: दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत (ओल्ड ट्रैफर्ड, शाम 7:00 बजे)
25 जून: भारत बनाम बांग्लादेश (ओल्ड ट्रैफर्ड, शाम 7:00 बजे)
28 जून: ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत (लॉर्ड्स, शाम 7:00 बजे)
टीम इंडिया का स्क्वॉड
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, श्री चरणी, यास्तिका भाटिया, नंदनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव।















Click it and Unblock the Notifications