1.63 करोड़ की ठगी का शिकार हुए ऋषभ पंत, महंगी घड़ियों के शौक ने लूटा
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज और दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत को लेकर बड़ा मामला सामने आया है, जिसमें उन्हें हरियाणा के एक क्रिकेटर ने ठगा है। मिड डे की रिपोर्ट के अनुसार मृणाक सिंह नाम के इस आदमी ने ऋषभ पंत के साथ 1.63 करोड़ की धोखाधड़ी की है। इस खिलाड़ी ने ऋषभ पंत को लक्जरी घड़ियां कम दाम में दिलाने का वादा किया था लेकिन 1.63 करोड़ की ठगी करके अपना वादा नहीं पूरा किया। इसके चलते ऋषभ पंत के मैनेजर पुनीत सोलंकी ने बाउंसड चेक को लेकर शिकायत दर्ज कराई है।

रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि भारत के इस खिलाड़ी को फ्रैंक मुलर वैनगार्ड याचिंग सीरीज की लक्जरी घड़ियोंं का शौक है जिसको लेकर मृणाक सिंह ने उन्हें सस्ते में दिलाने का वादा किया था कि जिसको लेकर ऋषभ पंत ने 36,25,120 लाख और रिचर्ड मिली की घड़ी के लिये 62,60,000 लाख रुपये दिये थे।
और पढ़ें: IPL 2022 के आखिरी लीग मैच में उमरान मलिक ने दिखाया खौफ का ट्रेलर, डर गये होंगे साउथ अफ्रीकी बैटर

ठगी को लेकर पुलिस में दर्ज कराई है शिकायत
हालांकि ऋषभ पंत अब इस मामले को पुलिस के पास लेकर गये हैं जिसमें उन्होंने मृणांक सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है और झूठ बोलकर पंत का विश्वास हासिल कर उन्हें ठगने का काम किया। इसको लेकर ऋषभ पंत ने खरीदारी की जरूरी जानकारी शिकायत में दर्ज कराई है और अपने पैसे वापस दिलाने की मांग की है।

सस्ते में सामान दिलाने का किया था दावा
मिड डे ने अधिकारी से बात करते हुए कहा,'जनवरी 2021 में मृणांक ने पंत और सोलंकी से बात की और बताया कि उसका एक बिजनेस है जिसमें वो लक्जरी घड़ियां, बैग्स और ज्वैलरी सस्ते दामों में बेचता है। उसने इसको लेकर कई क्रिकेटर्स का नाम लिया और दावा किया कि उसने उन्हें भी यह सामान बेचा है। उसने इन दावों के दम पर पंत और उनके मैनेजर का विश्वास जीत लिया और उन्हें सस्ते और डिस्काउंट रेट में घड़ियां दिला देंगे।'

पूर्व क्रिकेटर्स का हवाला देकर जाल में फंसाया
शिकायत में आगे कहा गया है कि उसकी कहानी पर विश्वास करके पंत ने एक घड़ी और कुछ ज्वैलरी आइटम फरवरी 2021 के महीने में 65 लाख 70 हजार 731 रुपये के सामना दोबारा बेचने के लिये दिये थे। गौरतलब है कि मृणांक को हाल ही में जुहू पुलिस ने मुंबई में एक बिजनेस मैन को ठगी के लिये गिरफ्तार किया है, जहां पर वो लक्जरी घड़ियां और महंगे मोबाइल को सस्ते में दिलाने का दावा कर रहा था।
-
LSG vs DC: पहले ही मैच में पृथ्वी शॉ बाहर! लखनऊ के खिलाफ कैसी होगी दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग XI? -
LSG vs DC: हार के बाद लखनऊ में हाई-वोल्टेज ड्रामा! संजीव गोयनका ने सरेआम लगाई ऋषभ पंत की क्लास? VIDEO -
IPL 2026: वर्ल्ड नंबर-1 गेंदबाज बने मोहम्मद शमी! मलिंगा और बोल्ट जैसे दिग्गजों को पछाड़ रचा इतिहास -
LIVE मैच के दौरान स्टैंड्स में चले लात-घूंसे! स्टेडियम में सरेआम गुंडागर्दी, हुई जमकर मारपीट? वीडियो वायरल -
Aaj Ka Match Kon Jeeta 1 April: आज का मैच कौन जीता- लखनऊ सुपर जायंट्स vs दिल्ली कैपिटल्स -
IPL 2026: नवाबों के शहर में मचेगा घमासान, लखनऊ और दिल्ली के बीच टक्कर आज, इन खिलाड़ियों के बीच होगी जंग -
VIDEO: तेज गेंदबाज या जादुई स्पिनर? लुंगी एनगिडी की रहस्यमयी गेंद ने उड़ाए पूरन के डंडे, वायरल हुआ वीडियो -
LSG vs DC Weather Report: लखनऊ में आज बरसेंगे रन या बारिश? मैच से पहले सामने आई वेदर रिपोर्ट -
LSG vs DC Live Streaming: आज इकाना में मचेगा गदर! ऋषभ और केएल राहुल की साख दांव पर, FREE में यहां देखें मैच -
LSG vs DC: 26/4 के स्कोर से दिल्ली ने ऐसे खड़ा किया जीत का किला, 2 बल्लेबाजों ने तोड़ा लखनऊ का सपना -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications