बिना नागरिकता ऑस्ट्रेलियाई टीम में कैसे शामिल हुए दिल्ली के निखिल चौधरी? क्या ICC लेने वाली है एक्शन?
Nikhil Chaudhary: क्रिकेट के गलियारों में इस समय दिल्ली में जन्मे ऑलराउंडर निखिल चौधरी का नाम हर तरफ छाया हुआ है। ऑस्ट्रेलियाई सिलेक्टर्स ने बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली आगामी टी-20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए उन्हें अचानक अपनी राष्ट्रीय टीम में शामिल कर लिया है। इस खबर के सामने आते ही भारतीय और ऑस्ट्रेलियाई फैंस हैरान हैं।
निखिल चौधरी को ट्रेविस हेड की जगह ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल किया गया है जिन्हें निजी कारणों से छुट्टी दी गई है। सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं कि बिना ऑस्ट्रेलियाई नागरिकता हासिल किए कोई खिलाड़ी आखिर कैसे ऑस्ट्रेलिया की नेशनल क्रिकेट टीम की जर्सी पहन सकता है।

इस पूरे मामले के पीछे इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी के बेहद खास नियम काम कर रहे हैं। आईसीसी के नियमों के मुताबिक किसी भी देश की राष्ट्रीय टीम से खेलने के लिए उस देश की नागरिकता होना एकमात्र शर्त नहीं है। अगर कोई खिलाड़ी उस देश का स्थायी निवासी है तो भी वह खेल सकता है।
परमानेंट रेजीडेंसी से मिला फायदा
निखिल चौधरी के पास भले ही अभी तक ऑस्ट्रेलिया की नागरिकता नहीं है लेकिन उनके पास वहां की परमानेंट रेजीडेंसी यानी पीआर मौजूद है। आईसीसी के पात्रता मानदंडों के अनुसार पीआर धारक खिलाड़ी अपनी चुनी हुई नई टीम का प्रतिनिधित्व करने के लिए पूरी तरह से योग्य माने जाते हैं।
क्या कहता है आईसीसी का नियम
योग्यता को लेकर आईसीसी की धारा 2.1.3 में साफ़ लिखा है कि यही ICC को जानकारी जमा कराने से पहले लगातार कम से कम 3 साल तक कोई प्लेयर उस देश में स्थारी रूप से रहता है, तो उसे वहां का नागरिक माना जाएगा। निखिल इस मामले में योग्य थे क्योंकि वह तो पांच से भी ज्यादा समय से वहां रहते हैं। इस कंडीशन में निखिल उस देश में रहने की योग्यता के अंदर आते हैं। इस वजह से उनको ऑस्ट्रेलिया की टीम में शामिल कर लिया गया।
आईसीसी नहीं कर सकती कोई कार्रवाई
यही वजह है कि आईसीसी इस मामले में निखिल चौधरी या क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोई भी एक्शन नहीं लेने वाली है। यह पूरी प्रक्रिया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नियमों के दायरे में रहकर पूरी की गई है। निखिल ने ऑस्ट्रेलिया के घरेलू क्रिकेट और बिग बैश लीग में अपने बेहतरीन प्रदर्शन से यह मुकाम हासिल किया है। वह साल 2020 में ऑस्ट्रेलिया गए थे और कोविड 19 के वजह से फंस गए थे, इसके बाद वहीं रहने लगे। भारत में उन्होंने घरेलू क्रिकेट में पंजाब का प्रतिनिधित्व किया है।












Click it and Unblock the Notifications