Rajya Sabha Elections 2026: एमपी में कमल का कमाल! निर्विरोध जीतने वाले BJP के तीनों उम्मीदवार कौन?

Rajya Sabha Elections 2026: मध्य प्रदेश में राज्यसभा की तीन सीटों के लिए हुए चुनाव में बीजेपी के तीनों उम्मीदवार निर्विरोध विजयी हुए हैं। आपको बता दें कि पार्टी ने तरुण चुग, रजनीश अग्रवाल और महेश केवट को अपना उम्मीदवार बनाया था। रिटर्निंग ऑफिसर ने गुरुवार (11 जून) को तीनों प्रत्याशियों को जीत का प्रमाण पत्र सौंप दिया।

कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने के बाद, 18 जून को होने वाले मतदान की आवश्यकता नहीं रही। नाम वापसी की समय-सीमा (11 जून) तक मैदान में केवल तीन उम्मीदवार शेष थे, जिसके चलते उन्हें निर्विरोध विजयी घोषित कर दिया गया।

Rajya Sabha Elections 2026

एमपी में निर्विरोध जीतने वाले BJP के तीनों उम्मीदवार कौन?

  • तरुण चुग: भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग संगठनात्मक कार्यों में गहरी पकड़ रखते हैं। पंजाब से ताल्लुक रखने वाले चुग ने जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और तेलंगाना जैसे राज्यों में पार्टी को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। तरुण चुग मानव संसाधन (HR) में MBA किया है।
  • रजनीश अग्रवाल: मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश सचिव रजनीश अग्रवाल को संगठन और बूथ प्रबंधन का विशेषज्ञ माना जाता है। पत्रकारिता जगत से आने वाले अग्रवाल ने तीन दशकों से अधिक समय तक राज्य की राजनीति में सक्रिय रहकर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती प्रदान की है।
  • महेश केवट: वर्तमान में मध्य प्रदेश मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष महेश केवट 1995 से सक्रिय राजनीति में हैं। अनुभवी संगठनात्मक कार्यकर्ता के रूप में पहचाने जाने वाले केवट, केवट समाज का प्रमुख चेहरा हैं और लंबे समय से पार्टी की गतिविधियों से जुड़े रहे हैं।
Rajya Sabha Elections 2026

कब है राज्यसभा चुनाव?

18 जून 2026 को राज्यसभा चुनाव है। इसके अलावा महाराष्ट्र, तमिलनाडु और ओडिशा की 3 रिक्त सीटों पर उपचुनाव भी कराए जाएंगे। इस दिन सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक वोटिंग होगी और इसी दिन चुनावी नतीजे भी सामने आ जाएंगे।

किन राज्यों में चुनाव होंगे?

  • आंध्र प्रदेश - 4 सीट
  • गुजरात - 4 सीट
  • कर्नाटक - 4 सीट
  • राजस्थान - 3 सीट
  • मध्य प्रदेश - 3 सीट
  • झारखंड - 2 सीट
  • अरुणाचल प्रदेश - 1 सीट
  • मणिपुर - 1 सीट
  • मेघालय - 1 सीट
  • मिजोरम - 1 सीट
  • महाराष्ट्र - 1 उपचुनाव
  • तमिलनाडु - 1 उपचुनाव
  • ओडिशा - 1 उपचुनाव

राज्यसभा चुनाव कैसे होता है?

अब एमपी का फैसला आज हो गया है तो उस दिन इसके लिए वोटिंग नहीं होगी, आपको बता दें कि ये चुनाव प्रोपोर्शनल रिप्रेजेंटेशन (PR) प्रणाली से होता है। सिंगल ट्रांसफरेबल वोट (STV) प्रणाली लागू होती है।विधायक उम्मीदवारों को प्राथमिकता के क्रम में वोट देते हैं। जिस उम्मीदवार को निर्धारित कोटा मिल जाता है, वह निर्वाचित हो जाता है।

यह पढ़ें: बिहार MLC चुनाव में NDA का दबदबा, नीतीश के बेटे निशांत और पवन सिंह समेत सभी 10 उम्मीदवार निर्विरोध जीते
यह पढ़ें: बिहार MLC चुनाव में NDA का दबदबा, नीतीश के बेटे निशांत और पवन सिंह समेत सभी 10 उम्मीदवार निर्विरोध जीते
यह पढ़ें: Shatrughan Sinha:'खामोश, हां मैं बागी हूं',ममता दीदी का साथ छोड़ने पर क्या बोले 'बिहारी बाबू'? सामने आया Video
यह पढ़ें: Shatrughan Sinha:'खामोश, हां मैं बागी हूं',ममता दीदी का साथ छोड़ने पर क्या बोले 'बिहारी बाबू'? सामने आया Video

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+