Virat Kohli Video: 'मुझे बेटी को घर लेकर जाना है', कैमरा देख भड़क गए विराट कोहली! फैंस की हरकत देख आया गुस्सा?

Virat Kohli Video: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली का एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। कोहली और उनकी वाइफ अनुष्का शर्मा अपनी पर्सनल लाइफ और बच्चों की प्राइवेसी को लेकर हमेशा से काफी गंभीर रहे हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर विराट कोहली एक वीडियो में एयरपोर्ट पर पैपराजी (फोटोग्राफर्स) को अपनी फोटो क्लिक करने से मना करते नजर आ रहे हैं।

प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील (Virat Kohli Video)

यह घटना किसी विवाद का हिस्सा नहीं है, बल्कि एक पिता द्वारा अपने बच्चे की सुरक्षा और प्राइवेसी को लेकर दिखाई गई संवेदनशीलता है। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने साल 2021 में ही एक आधिकारिक बयान जारी कर मीडिया से अपने बच्चों की तस्वीरें न खींचने और उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने की लिखित अपील की थी।

Virat Kohli Video 1

क्या है वायरल वीडियो में?

अहमदाबाद से लौटने के बाद विराट कोहली को पैपराजी ने एयरपोर्ट पर घेर लिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि विराट बिना अनुष्का के हाथ में बैग लिए तेजी से अपनी कार की तरफ बढ़ रहे हैं। जैसे ही पैपराजी ने उन्हें तस्वीरें और वीडियो के लिए चारों तरफ से घेरा, विराट थोड़े असहज दिखे। उन्होंने पपराजी से रास्ता देने का अनुरोध करते हुए कहा कि अरे बेटी को घर लेके जाना है यार, प्लीज।

दरअसल, उनकी बेटी वामिका पहले से ही कार के अंदर उनका इंतजार कर रही थी। विराट नहीं चाहते थे कि कैमरों के फ्लैश या भीड़ की वजह से उनकी बेटी परेशान हो। इसलिए वे बिना पोज दिए तुरंत कार में बैठकर वहां से रवाना हो गए। इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स और क्रिकेट फैंस दो गुटों में बंट गए हैं।

Declan Rice: कौन हैं दिग्गज फुटबॉलर की गर्लफ्रेंड लॉरेन फ्रायर? बिना शादी बच्चे को दिया जन्म! हुईं ट्रोल
Declan Rice: कौन हैं दिग्गज फुटबॉलर की गर्लफ्रेंड लॉरेन फ्रायर? बिना शादी बच्चे को दिया जन्म! हुईं ट्रोल

अधिकांश फैंस ने विराट कोहली का बचाव किया है। उनका कहना है कि एक पिता के तौर पर अपने बच्चे की प्राइवेसी की चिंता करना बिल्कुल सही है। कुछ यूजर्स ने यह भी लिखा कि इसी प्राइवेसी की वजह से कोहली परिवार ने लंदन शिफ्ट होने का फैसला किया। दूसरी तरफ कुछ यूजर्स ने पपराजी को बुलाए जाने के टाइमिंग पर सवाल उठाए। उनका तर्क था कि मशहूर हस्तियों के एयरपोर्ट आने की जानकारी अक्सर उनकी पीआर टीम द्वारा ही साझा की जाती है, तो फिर कैमरे देखकर गुस्सा क्यों होना?

FIFA World Cup 2026: मेक्सिको vs दक्षिण अफ्रीका ओपनिंग मैच आज, भारत में फ्री लाइव देखने का ये है तरीका
FIFA World Cup 2026: मेक्सिको vs दक्षिण अफ्रीका ओपनिंग मैच आज, भारत में फ्री लाइव देखने का ये है तरीका

हाल ही में अहमदाबाद में आईपीएल 2026 की ट्रॉफी जीतने के बाद, विराट और अनुष्का ने वृंदावन जाकर प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लिया था और फिर दिल्ली होते हुए वे वापस लौटे थे। इस दौरान वे फैंस के साथ काफी सहज दिखे और ऑटोग्राफ भी दिए, लेकिन जब बात बच्चों की सुरक्षा की आती है तो यह स्टार कपल हमेशा सख्त रुख अपनाता है।

FIFA World Cup 2026: हैरी केन ने क्यों उड़ाया RCB का मजाक? विराट कोहली के दोस्त ने जाहिर की बड़ी ख्वाहिश!
FIFA World Cup 2026: हैरी केन ने क्यों उड़ाया RCB का मजाक? विराट कोहली के दोस्त ने जाहिर की बड़ी ख्वाहिश!
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+