इरफान पठान को 'लाल सिंह चड्ढा' की तारीफ करना पड़ा महंगा, फैंस ने लगाई जमकर क्लास, जानें पूरा मामला
बॉलीवुड एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) की फिल्म लाल सिंह चड्ढा (Laal Singh Chaddha) आज यानी 11 अगस्त को रिलीज कर दी गई है। रिलीज के साथ ही फिल्म को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है।
नई दिल्ली, 11 अगस्त। बॉलीवुड एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) की फिल्म लाल सिंह चड्ढा (Laal Singh Chaddha) आज यानी 11 अगस्त को रिलीज कर दी गई है। रिलीज के साथ ही फिल्म को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है। रिलीज से पहले ही फिल्म को बायकॉट करने की मांग की जा रही थी। कुछ फिल्म समीक्षकों की मानें तो लाल सिंह चड्ढा आमिर खान की दूसरी फिल्मों से बिल्कुल अलग है। जबकि दूसरी ओर कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इसे आमिर खान के करियर की सबसे कमजोर फिल्म बता रहे हैं।

इरफान पठान ने की फिल्म की तारीफ
भारत के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह देश के समसामयिक मुद्दों पर अपने विचार रखते रहे हैं। हाल ही में उन्होंने आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर ट्वीट किया। इरफान पठान ने लिखा कि लाल सिंह चड्ढा बेहद मजेदार फिल्म है। इसे देखते समय काफी मजा आया। हमेशा की तरह आमिर खान ने पूरी परफेक्शन के साथ अपना काम किया है। @AKPPL_Official
फैंस ने कर दिया इरफान पठान को ट्रोल
इरफान पठान द्वारा फिल्म के लिए कहे गए शब्द कुछ फैंस को रास नहीं आया। अब फिल्म तारीफ करने को लेकर इरफान पठान आलोचना का शिकार हो रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि इरफान जी आपका पैड ट्विट कोई काम नहीं आएगा। जबकि एक अन्य यूजर ने गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा कि भारतीय आर्मी कोई जोकर नहीं है। इस तरह कई सारे कमेंट्स इरफान पठान के इस ट्वीट के बाद सामने आए हैं।
बॉयकाट लाल सिंह चड्ढा कर रहा है ट्रेंड
रिलीज के बाद से ही ट्विटर पर बॉयकाट लाल सिंह चड्ढा ट्रेंड कर रहा है। 1994 की हॉलीवुड फिल्म की रीमेक लाल सिंह चड्ढा को लेकर कई जगह विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। आमिर खान और करीना कपूर खान के अलावा नागा चैतन्य और मोना सिंह भी इस फिल्म में अहम रोल में दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि इसकी ऑरिजनल फिल्म फॉरेस्ट गंप को छह ऑस्कर अवॉर्ड मिल चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications