Lalit Modi: 'दाऊद ने करवाया जानलेवा हमला, बेटे को किया अगवा', क्यों भारत नहीं लौटे ललित मोदी? खुद बताया सच!

Lalit Modi: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के संस्थापक और पूर्व कमिश्नर ललित मोदी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। 17 सालों से भारत से बाहर रह रहे ललित मोदी ने अब अपने ऊपर लगे आरोपों, अंडरवर्ल्ड से मिली धमकियों और IPL से जुड़े विवादों पर खुलकर बात की है। उन्होंने दावा किया कि उनकी और उनके परिवार की जान को गंभीर खतरा था इसलिए उन्होंने भारत छोड़ा, वो भगौड़े नहीं हैं।'

यही नहीं इंटरव्यू में ललित मोदी ने चौंकाने वाला दावा करते हुए कहा कि 'आईपीएल के शुरुआती दौर में मैच फिक्सिंग के खिलाफ उनके सख्त रवैये ने दाऊद इब्राहिम के सट्टाबाजार की कमर तोड़ दी थी इसी कारण दाऊद, छोटा शकील सब उनके दुश्मन बन गए।

Lalit Modi

उनके ऊपर तीन बार जानलेवा हमले की कोशिश की गई थी लेकिन वे हर बार बाल-बाल बच गए इसके बाद मैंने इंडिया छोड़ा लेकिन उसके बाद भी वो मुझे फोन करते रहे, एक दिन एक बिचौलिए ने मुझे फोन करके कहा कि बाबा तुमसे बात करेंगे।'

'मैने मना किया तो बोला बात तो करनी पड़ेगी। उसने सैटेलाइट फोन से दाऊद को कनेक्ट करके स्पीकर ऑन किया, जिसमें दूसरी ओेर से तथाकथित दाऊद की आवाज थी,उसने कहा कि 'सब माफ कर देंगे, एक आईपीएल टीम दिलवाओ।' मैंने कहा कि 'मैं अब आईपीएल का हिस्सा नहीं हूं , मैं तो भारत में हूं भी नहीं, तुम्हें IPL टीम क्यों चाहिए? इसके बाद फोन कट गया।'

'मेरे बेटे को स्लोन स्ट्रीट से अगवा किया गया'

'इसके कुछ दिन बाद जोहान्सबर्ग में मुझ पर हमला करने की साजिश रची गई, मेरे बेटे को लंदन की स्लोन स्ट्रीट से अगवा कर लिया गया, बाबा अविन नाम के एक आदमी ने उसे किडनैप किया था।' ललित मोदी ने कहा कि 'सारे सट्टेबाज इसलिए मुझसे नाराज थे क्योकि आईपीएल का सीजन भारत से हटाकर दक्षिण अफ्रीका में शिफ्ट कर दिया गया था, इससे सट्टेबाजी की मार्केट खराब हो गई थी।'

Lalit Modi

दाऊद की धमकियों पर तोड़ी ललित मोदी ने चुप्पी

'उनका कहना है कि यही कारण था कि उन्होंने भारत वापस न आने का फैसला किया, हालांकि इन दावों पर अलग-अलग समय में बहस होती रही है, लेकिन मोदी लगातार कहते रहे हैं कि उनके खिलाफ बनाई गई छवि पूरी तरह सही नहीं है और उन्हें राजनीतिक कारणों से निशाना बनाया गया।'

IPL की शुरुआत करके क्रिकेट जगत में ललित मोदी ने लाई थी क्रांति

ललित मोदी भारतीय क्रिकेट प्रशासन की सबसे चर्चित और विवादित हस्तियों में गिने जाते हैं। उन्होंने 2008 में IPL की शुरुआत कर क्रिकेट की दुनिया में क्रांति ला दी। फ्रेंचाइजी आधारित इस टूर्नामेंट ने कुछ ही वर्षों में दुनिया की सबसे मूल्यवान क्रिकेट लीग का रूप ले लिया लेकिन IPL की सफलता के साथ-साथ विवाद भी जुड़े।

मेरी छवि खराब की गई- ललित मोदी

2010 में वित्तीय अनियमितताओं और विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) से जुड़े मामलों में जांच शुरू हुई। इसके बाद ललित मोदी भारत छोड़कर लंदन चले गए। उनके खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच, BCCI से टकराव और राजनीतिक विवाद लंबे समय तक चर्चा का विषय रहे हैं हालांकि ललित मोदी लगातार यह कहते रहे हैं कि उनके खिलाफ लगाए गए कई आरोप राजनीतिक प्रतिशोध का हिस्सा हैं।

यह पढ़ें: Lalit Modi : 'मैं भगौड़ा नहीं हूं, राहुल गांधी खुन्नस खाए हैं', ललित मोदी का कांग्रेस पर वार, Video
यह पढ़ें: Lalit Modi : 'मैं भगौड़ा नहीं हूं, राहुल गांधी खुन्नस खाए हैं', ललित मोदी का कांग्रेस पर वार, Video
 यह पढ़ें: Lalit Modi: IPL का जिन्न आया इतिहास के पन्ने से बाहर! ललित मोदी ने किया सोनिया- थरूर को लेकर सनसनीखेज दावा
यह पढ़ें: Lalit Modi: IPL का जिन्न आया इतिहास के पन्ने से बाहर! ललित मोदी ने किया सोनिया- थरूर को लेकर सनसनीखेज दावा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+