Love Story: ललित मोदी ने 9 साल बड़ी महिला से की थी शादी, कौन थी पत्नी? सौतेली बेटी का है IPL से कनेक्शन
Lalit Modi Love Story: आईपीएल 2026 का सीजन भले ही खत्म हो गया है लेकिन आईपीएल के एक्स चेयरमैन ललित मोदी एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। भारत से दूर लंदन में लाइफ बीता रहे ललित मोदी ने साल 2022 में अपनी और पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन संग एक क्लोज फोटो शेयर करके सोशल मीडिया से लेकर न्यूज रूम तक सनसनी फैला दी थी।
हालांकि वक्त बढ़ने के साथ दोनों के इश्क की कहानियां खत्म हो गई लेकिन एक बार फिर से ललित मोदी ने इस पुराने किस्से को जिंदा कर दिया है। दरअसल हाल ही में ललित मोदी ने ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे से बात करते हुए सुष्मिता को अपनी सबसे अच्छी और करीबी दोस्त बताया है।

ललित मोदी ने कहा है कि 'जब हमारा रिलेशनशिप लोगों के सामने आया तो लोगों ने सु्ष्मिता को गोल्ड डीगर और लालची बता दिया था , जबकि था इसका उल्टा क्योंकिं मैं सुष्मिता से गरीब हूं, जितने हीरे उनके पास, शायद ही मेरे जानने वालों में से किसी के पास हो।'
'हमारे बीच की दूरियां हमारे ब्रेकअप की वजह बनीं'
ललित ने आगे कहा कि 'हमारा रिश्ता आगे बढ़ता लेकिन हमारे बीच की दूरियां हमारे ब्रेकअप की वजह बनीं क्योंकि सुष्मिता का जीवन भारत में है और मेरी लाइफ लंदन में, हालांकि हमारा वो परंपरागत टाइप का ब्रेकअप नहीं हुआ, बस हम दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए।'
ललित मोदी साल 2010 से लंदन में, लगे हैं गंभीर आरोप
ललित मोदी तो अपनी बात कहकर आगे निकल गए लेकिन लोगों को बातें करने का मौका मिल गया है। गौरतलब है कि अक्सर अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में रहने वाले ललित मोदी साल 2010 से भारत से बाहर हैं, उन पर आईपीएल (IPL) के संचालन में करोड़ों रुपये के वित्तीय घोटाले, मनी लॉन्ड्रिंग , हेराफेरी और विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) के उल्लंघन के गंभीर आरोप हैं।

ललित मोदी ने 9 साल बड़ी मीनल सगरानी से शादी की थी
यही नहीं ललित मोदी की पर्सनल लाइफ भी हमेशा सुर्खियों में रही है। 29 नवंबर 1963 को दिल्ली में एक बड़ी बिजनेसफैमिली में जन्मे ललित मोदी ने अपने से उम्र में 9 साल बड़ी मीनल सगरानी से शादी की थी। मीनल की ये दूसरी शादी थी। खास बात ये है कि मीनल ललित की मां की सहेली थीं और उनका घर आना-जाना था, एक दिन ललित मोदी ने अपने दिल की बात मीनल से कह दी, जिस पर वो काफी नाराज हुई थीं। आपको बता दें कि मीनल नाइजीरिया की रहने वाली थीं।
सिंधी बिजनेसमैन जैक सगरानी थे मीनल के पहले पति
उनके पिता का नाम पेसू अश्वानी था, जो कि सिंधी हिंदू बिजनेसमैन थे,ललित मोदी को मना करने के बाद मीनल ने नाइजीरिया के ही एक और सिंधी बिजनेसमैन जैक सगरानी से शादी की थी, जिनसे उन्हें एक बेटी भी थी। लेकिन ये शादी चली नहीं और टूट गई। तलाक के बाद मीनल फिर से ललित मोदी के संपर्क में आई और फिर दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। हालांकि ललित मोदी की फैमिली को इस रिश्ते पर एतराज था लेकिन उन्होंने किसी की परवाह ना करते हुए 17 अक्टूबर 1991 को मुंबई में शादी की थी, शादी के बाद ललित मोदी ने मीनल की बेटी करीमा सगरानी को भी अपना लिया।

सौतेली बेटी करीमा सगरानी का है आईपीएल से खास कनेक्शन
मीनल से शादी से ललित मोदी को दो बच्चे हैं (बेटा रुचिर मोदी और बेटी आलिया)। 10 दिसंबर 2018 को, मीनल का कैंसर के कारण निधन हो गया। करीमा सगरानी की शादी देश के जाने-माने उद्योगपति और डाबर ग्रुप के मालिक विवेक बर्मन और मोनिका बर्मन के बेटे गौरव बर्मन से हुई है । गौरव के भाई मोहित बर्मन किंग्स इलेवन पंजाब के को-ओनर भी है।

2022 में शुरू हुआ ललित संग रिलेशन 2025 में टूट गए, सिंगल हैं सुष्मिता सेन!
जुलाई 2022 में, ललित मोदी ने घोषणा की थी कि वह पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन को डेट कर रहे हैं लेकिन 14 फरवरी 2025 को उनका ब्रेकअप हो गया। ललित मोदी ने तब मीडिया वालों पर भी काफी गुस्सा निकाला था और कहा था कि 'मीनल मेरी लाइफ थी, मेरी मां की सहेली नहीं, वो आज भी मेरे पास है और मैं उसकी यादों को हमेशा महसूस करता हूं।'














Click it and Unblock the Notifications