दुनिया के सबसे अमीर बोर्ड का उड़ा मजाक, हेयर ड्रायर और प्रेस से सुखाई गई थी नागपुर की पिच
नई दिल्ली, 25 सितंबर: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही 3 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला गया था। बारिश के चलते मैच ढाई घंटे की देरी से हुआ और 8-8 ओवर का मुकाबला खेला गया। ये मैच भी इसलिए हुआ क्योंकि स्टेडियम में पूरे 25,000 दर्शक अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को खेलते देखने के लिए पहुंचे थे। हालांकि, मैच शुरू होने से पहले ऐसा कुछ देखने को मिला, जिसने बीसीसीआई को सवालों के घेरे में लाकर खड़ा कर दिया है।
Recommended Video

BCCI का उड़ा मजाक
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। वजह भी एकदम जायज है। दरअसल, सोशल मीडिया पर फैंस ने कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर की है, जिसमें दिखाया गया कि नागपुर की पिच और मैदान को सूखाने के लिए हेयर ड्रायर और गर्म प्रेस का इस्तेमाल किया गया। इससे पहले 2020 में भारत और श्रीलंका के बीच गुवाहाटी टी20 के दौरान भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला था।

दुनिया का सबसे अमीर बोर्ड
फैंस ने बीसीसीआई को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि दुनिया का सबसे अमीर बोर्ड होने के बाद भी हेयर ड्रायर की मदद से मैदान को सूखाया जा रहा है, बोर्ड को शर्म करनी चाहिए। एक यूजर ने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा, बीसीसीआई को शर्म आनी चाहिए। ऐसे पैसे के इस्तेमाल का क्या मतलब है, जब आपके पास पानी निकालने की अच्छी व्यवस्था तक नहीं है। सारा पैसा कहां खर्च होता है।
Richest Cricket Board BCCI #INDvsAUST20I #INDvsAUS pic.twitter.com/qnzURasbQg
— 𝑾𝒂𝒏𝒊𝒊𝒊𝒊𝒊𝒊𝒆𝒆𝒆𝒆𝒆 (@wani_575) September 23, 2022

मुकाबले का हाल
8 ओवर के मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 90 रन का स्कोर बनाया। विकेटकीपर मैथ्यू वेड ने 20 गेंदों पर 43 रन की नाबाद पारी खेली। भारत की ओर से अक्षर पटेल को 2 विकेट मिले। टीम इंडिया के सामने 91 रन का टारगेट था, जिसे टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। कप्तान रोहित शर्मा ने 20 गेंदों पर 4 चौके और इतने ही छक्कों की मदद से नाबाद 46 रन बनाए।












Click it and Unblock the Notifications