एक्टर सिद्धार्थ ने 'अश्लील टिप्पणी' के लिए मांगी माफी तो साइन नेहवाल ने दिया ये रिएक्शन
नई दिल्ली। बॉलीवुड और साउथ फिल्मों के एक्टर सिद्धार्थ ने अपनी अश्लील टिप्पणी को लेकर स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल से माफी मांगी है। उन्होंने एक लंबा चाैड़ा पोस्ट लिखते हुए अपनी गलती स्वीकार की, साथ ही अनुरोध किया कि उनके माफीनामे को स्वीकार किया जाए। वहीं अब साइना ने एएनआई से बात करते हुए सिद्धार्थ के माफी मांगने पर रिएक्शन दिया है।
Recommended Video

साइन ने कहा, ''आपको इस तरह महिला को टारगेट नहीं करना चाहिए। यह ठीक है। मैं इससे परेशान नहीं हूं। मैं अपनी जगह खुश हूं। भगवान उनका भला करे।'' साइना पर बेहूदा कमेंट कर विवादों में घिरे सिद्धार्थ की चारों तरफ से जमकर आलोचना की जा रही है। यहां तक कि लोग उनके ट्वीट अकाउंट को बंद करने की मांग कर रहे हैं। मामले जब भड़ता तो देख सिद्धार्थ ने माफी मांग ली और कहा कि आप हमेशा मेरे लिए चैंपियन रहोगी।
यह भी पढ़ें- IND vs SA : तीन साल गुजरे खराब, आखिर कब डाॅन ब्रैडमैन को पीछे छोड़ेंगे कोहली
आखिर क्या था मामला?
दरअसल हाल ही में साइन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में 'गंभीर चूक' के मुद्दे को लेकर अपनी राय दी थी। इसपर सिद्धार्थ ने साइना के खिलाफ बेहूदा टिप्पणी की, जिससे सिद्धार्थ के ट्वीट को लेकर सोशल मीडिया में कई लोगों ने नाराजगी जताई। यहां तक कि साइना नेहवाल के पिता हरवीर सिंह नेहवाल ने भी मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि सिद्धार्थ को खुलकर सामने आना चाहिए और माफी मांगनी चाहिए हमारा परिवार वास्तव में परेशान है। बेटी साइना भी दुखी है।
वहीं सिद्धार्थ ने साइना से माफी मांगते हुए लिखा, "डियर साइना, मैं आपसे अपने बेहूदे जोक के लिए क्षमा मांगना चाहता हूं, जो मैंने हाल ही में आपके एक ट्वीट को लेकर किया था। मैं आपसे कई चीजों पर असहमत हो सकता हूं लेकिन आपके ट्वीट को लेकर मुझे जो दुख या नाराजगी आई, उसपर मेरे द्वारा इस्तेमाल किए गए गलत शब्दों को सही नहीं ठहराया जा सकता।" उन्होंने जारी किए गए नोट की आखिरी लाइन में एक्टर ने साइन की तारीफ करते हुए लिखा -आप हमेशा मेरी चैंपियन रहेंगी।












Click it and Unblock the Notifications