MP : रीवा में पकड़ी गई UP की 1600 धान की बोरियां, समर्थन मूल्य पर खपाने की थी तैयारी
रीवा जिले में 123 खरीदी केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान का उपार्जन किया जा रहा है। प्रदेश समेत जिले में अवैध तरीके से धान उपार्जन का लाभ लेने का प्रयास करने वालों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।

रीवा उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे होने के कारण रीवा में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी के समय प्रतिवर्ष उत्तर प्रदेश की धान चोरी-चिपके बिकने आती हैं। कुछ इसी तरह रीवा के हुजूर में लड़ाई यादव उर्फ संतोष यादव नाम के व्यक्ति के घर में रखी 16 सौ से अधिक उत्तर प्रदेश शासन की धान की बोरियां प्रशासन ने छापा मारकर जब्त की है।
रीवा जिले में 123 खरीदी केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जा रही है। अवैध तरीके से धान उपार्जन का लाभ लेने का प्रयास करने वालों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। सीमावर्ती केन्द्रों में जांच नाके लगाने के साथ-साथ राजस्व विभाग और अन्य विभागों के अधिकारी खरीदी केन्द्रों में लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। खाद्य विभाग और राजस्व, नागरिक आपूर्ति निगम अधिकारियों द्वारा टीकर गांव में ललई यादव उर्फ संतोष यादव के घर से 1600 बोरी अवैध धान पकड़ी गई। इसकी कीमत 12 लाख 24 हजार रुपए तथा वजन लगभग 622 क्विंटल है।
जब तक पूरी में उत्तर प्रदेश सरकार की लगी सील
पकड़ी गई बोरियों में उत्तरप्रदेश सरकार खाद्य तथा रसद विभाग का मोनो लगा हुआ है। इस संबंध में एसडीएम हुजूर अनुराग तिवारी ने जानकारी दी कि प्रकरण की जांच की जा रही है। आरोपी ललई यादव द्वारा जानकारी दी गई कि उनके घर में वर्तमान सरपंच टीकर के पति शंकरदयाल गुप्ता द्वारा उत्तरप्रदेश से लाकर धान खापाई गई थी। जिसे समर्थन मूल्य पर बेचने का प्रयास किया जा रहा है।
उनके पास खेती योग्य भूमि नहीं है तथा उन्होंने धान उपार्जन के लिए पंजीयन भी नहीं कराया है। प्रथम दृष्टया अवैध पाए जाने पर धान को जब्त कर शासकीय गोदाम में सुरक्षित किया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। इसमें संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध मामला दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी।
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात?












Click it and Unblock the Notifications