नवविवाहिता को भगाकर ले जा रहा था युवक, महिला के परिजनों ने रास्ते में घेरकर लाठी-डंडों से पीटा

धौलपुर। जिले के कंचनपुर थाना क्षेत्र के सूरोठी गांव के पास करीब एक दर्जन से अधिक लोगों ने 22 वर्षीय युवक के साथ लाठी-डंडों और सरियों से मारपीट की, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

young man beaten by newly wed womans Family in dholpur rajasthan

वारदात को अंजाम देकर आरोपी भाग गए। घटना को देख स्थानीय लोगों की मौके पर भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना घायल के परिजनों को दी। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर गंभीर अवस्था में घायल हुए युवक को बाड़ी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से युवक को गंभीर हालत में रैफर कर दिया हैं।

कंचनपुर थानाधिकारी परमजीत सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच के आधार पर मामला प्रेम-प्रसंग का बताया जा रहा है। गांव रहल निवासी 22 वर्षीय रिंकू पुत्र दामोदर गुर्जर 26 जून को गांव की एक नवविवाहिता को बहला-फुसलाकर ले गया था। प्रकरण में नव विवाहिता के परिजनों ने कंचनपुर थाने में रिंकू के खिलाफ नामजद मामला पंजीकृत कराया था। जिस मामले की पुलिस जांच कर रही थी। लेकिन बहला-फुसलाकर भगाई गई नवविवाहिता के परिजनों को सूचना मिली कि रिंकू सूरोठी गांव की तरफ उसको साथ ले जा रहा है।

ऐसे में परिजनों ने लामबंद होकर रिंकू और नोबिता की घेराबंदी कर दबोच लिया। करीब एक दर्जन लोगों ने युवक को पकड़ लिया। उसके बाद लाठी-डंडों और सरियों से ताबड़तोड़ हमले कर दिए। आरोपी युवक को गंभीर रूप से घायल कर नवविवाहिता को साथ लेकर मौके से फरार हो गए।

युवक को घायल पड़ा हुआ देख स्थानीय लोगों की मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घटना की सूचना घायल के परिजनों तक पहुंचाई। परिजनों ने गंभीर घायल अवस्था में युवक को बाड़ी के सरकारी अस्पताल पर भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रैफर कर दिया है। वहीं युवक के परिजनों ने कंचनपुर थाना पुलिस के समक्ष नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+