IND A vs AFG A: फाइनल की रेस में बने रहने के लिए भारत को जीतना होगा मैच, ऐसे देख सकेंगे LIVE, वैभव पर नजरें?
IND A vs AFG A Live Streaming: श्रीलंका में खेली जा रही ट्राइ-सीरीज (Tri-Nation One-Day Series) अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। टूर्नामेंट के पांचवें मुकाबले में आज यानी 17 जून को तिलक वर्मा की कप्तानी वाली इंडिया ए टीम का सामना अफगानिस्तान ए से होगा। डाम्बुला के रंगिरी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में होने वाला यह मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए किसी वर्चुअल सेमीफाइनल से कम नहीं है। जो भी टीम आज जीत दर्ज करेगी, उसके लिए 21 जून को होने वाले फाइनल का रास्ता लगभग साफ हो जाएगा।
पिछले मैच में श्रीलंका से मिली थी हार (IND A vs AFG A Live Streaming)
यह मैच केवल पॉइंट्स के लिहाज से नहीं, बल्कि टीम के मनोबल के लिए भी बेहद अहम है। अपने पिछले मुकाबले में इंडिया ए को श्रीलंका ए के खिलाफ सुपर ओवर में हार का सामना करना पड़ा था। उस मैच में सूर्यकुमार शेडगे (72 रन) और विपराज निगम (51 रन) की जुझारू पारियां टीम के लिए सकारात्मक पक्ष रहीं, लेकिन मैच के अंत में वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंकाई खिलाड़ियों के बीच हुई नोकझोंक ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। अब टीम का पूरा ध्यान विवादों से हटकर मैदान पर बेहतर प्रदर्शन और जीत हासिल करने पर है।

भारत के लिए हर हाल में जीत जरूरी
फिलहाल पॉइंट्स टेबल में श्रीलंका ए की टीम तीन मैचों में दो जीत के साथ शीर्ष पर है और उनका फाइनल में पहुंचना लगभग तय माना जा रहा है। इंडिया ए को भी फाइनल की रेस में बने रहने के लिए आज का मैच जीतना जरूरी है। हार या खराब प्रदर्शन टीम के समीकरणों को बिगाड़ सकता है, इसलिए तिलक वर्मा की सेना आज पूरे दमखम के साथ मैदान पर उतरेगी।
ऐसे देख सकेंगे लाइव
भारतीय समयानुसार यह मैच आज सुबह 10:00 बजे से शुरू किया जाएगा। डाम्बुला के रंगिरी डाम्बुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में एक रोमांचर मैच की उम्मीद की जा रही है। फैंस इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (Sony Sports Network) पर देख सकते हैं। वहीं लाइव स्ट्रीमिंग के लिए सोनी लिव (SonyLIV) ऐप और वेबसाइट पर जाना होगा।
संभावित प्लेइंग इलेवन
इंडिया ए: वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्या, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बदोनी, सूर्यकुमार शेडगे, अरशद खान, विपराज निगम, अनुकूल रॉय और अंशुल कंबोज।
अफगानिस्तान ए: इमरान मीर (कप्तान), नूर उल रहमान (विकेटकीपर), हसन ईसाखिल, खालिद तनीवाल, एजाज अहमद अहमदजई, बहीर शाह, इशाक रहीमी, खलील गुरबाज, जहीर खान, अब्दुल्ला अहमदजई और मोहम्मद इब्राहिम।















Click it and Unblock the Notifications