Maharashtra की राजनीति में होगा बड़ा धमाका? शिंदे से मुलाकात फिर स्पीकर से मिलेंगे Uddhav के बागी सांसद
Shiv Sena UBT MP Rebels: महाराष्ट्र की राजनीति में एक फिर 2022 वाले दौर से गुजर रही है। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (UBT) को एक और तगड़ा झटका लगने के संकेत मिल रहे हैं। उद्धव गुट के कई बागी सांसद दिल्ली पहुंच चुके हैं, जिसके बाद पार्टी में एक बार फिर बड़ी टूट कर बिखरना तय माना जा रहा है। यह घटनाक्रम ऐसे समय में हो रहा है जब शिवसेना का स्थापना दिवस बेहद करीब है।
सूत्रों के अनुसार उद्धव गुट के कई बागी सांसद शिंदे गुट के संपर्क में बताए जा रहे हैं। ये वो ही सांसद बताए जा रहे हैं जो पिछले दिनों उद्धव ठाकरे द्वारा बुलाई गई आपात बैठक से नदारद थे।।

दिल्ली में शिंदे के साथ हाई-प्रोफाइल बैठक
इंडिया टुडे में सूत्रों के हवाले से आई खबरों के अनुसार दिल्ली में मौजूद बागी सांसद बुधवार सुबह श्रीकांत शिंदे के सरकारी आवास पर एक अहम बैठक करने वाले हैं। इस बैठक में शामिल होने के लिए महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे मुंबई से दिल्ली रवाना हो चुके हैं। इस बैठक में नए गुट की रूपरेखा और संसद के भीतर की रणनीति पर विस्तार से चर्चा होने की बात बताई जा रही है।
लोकसभा अध्यक्ष से मुलाकात करेगा नया गुट
दिल्ली में डेरा जमाए ये बागी सांसद शिंदे के साथ बैठक के बाद लोकसभा अध्यक्ष से मिलने की योजना बनाए है। सूत्रों का दावा है कि ये सांसद जल्द ही स्पीकर से मुलाकात कर लोकसभा में खुद को एक अलग और वास्तविक गुट के रूप में मान्यता देने की मांग करेंगे। इसके लिए वे आवश्यक कानूनी दस्तावेजों और संख्या बल का प्रदर्शन करने की तैयारी को अंतिम रूप दे रहे हैं ताकि पार्टी पर अपना दावा मजबूत कर सकें। Uddhav Thackeray की Shiv Sena में सेंध, कौन हैं वो 6 सांसद? 'शिवसेना स्थापना दिवस' के पहले दे सकते हैं झटका
उद्धव की बैठक से नदारत थे ये बागी सांसद
गौरतलब है कि कथित महाराष्ट्र में कथित ऑपरेशन टाइगर, जिसके तहत शिवसेना यूबीटी के सांसदों को शिंदे गुट में शामिल किए जाने के दावे किए जा रहे थे। जिसके बाद मुंबई के 'मातोश्री में उद्धव ठाकरे ने पार्टी की स्थिति की समीक्षा और संभावित बगावत को रोकने के लिए एक आपात बैठक बुलाई थी। लेकिन इस बैठक में कुल नौ लोकसभा सांसदों में से केवल चार सांसद ही इस बैठक में पहुंचे, जिसने इस बड़ी टूट की खबरों पर मुहर लगा दी।
क्या है नंबर गेम?
लोकसभा में शिवसेना यूबीटी गुट के पास कुल 9 सांसद हैं। नियमों के अनुसार किसी भी तरह के दलबदल या समूह में टूट के लिए कम से कम 7 सांसदों का साथ होना जरूरी माना जा रहा है।
'ऑपरेशन टाइगर': सांसदों को 15 करोड़ रुपये का ऑफर
शिवसेना के स्थापना दिवस यानी 19 जून से ठीक पहले हो रहे इस घटनाक्रम पर उद्धव गुट के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने इसके पीछे बड़ी साजिश का आरोप लगाया है। संजय राउत ने कहा हमारे सांसदों को तोड़कर पाला बदलने के लिए 15-15 करोड़ रुपये का ऑफर दिया जा रहा है। उन्होंने इसे 'ऑपरेशन टाइगर' का नाम देते हुए शिंदे गुट पर तीखा हमला बोला है। राउत का कहना है कि राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी पार्टी को कमजोर करने के लिए पैसों के दम पर यह पूरा खेल रच रहे हैं ताकि पार्टी को फिर से विभाजित किया जा सके।
महाराष्ट्र में 2022 में क्या हुआ था?
यह घटनाक्रम साल 2022 में शिवसेना में हुई ऐतिहासिक बगावत की यादें ताजा कर रहा है, जिसने राज्य में उद्धव ठाकरे की सत्ता को पलट दिया था। तब एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में विधायकों ने पाला बदला था और अब सांसदों का एक बड़ा धड़ा उसी राह पर जाता दिख रहा है।













Click it and Unblock the Notifications