UPSC Topper: यादव परिवार के 2 सगे भाइयों ने पास की यूपीएससी, एक बना जिला कलेकटर, दूसरे के कौनसी रैंक आई?
Utkarsh Yadav UPSC Topper: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 का अंतिम परिणाम मंगलवार 22 अप्रैल 2025 को घोषित कर दिया है। यूपी के प्रयागराज की शक्ति दुबे ने पहला, हरियाणा के हिसार की हर्षिता गोयल ने दूसरा और पुणे के अर्चित पराग डोंगरे ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस बार 1009 अभ्यर्थियों में राजस्थान के भी कई अभ्यर्थियों ने भी बाजी मारी है।
यूपीएससी पास करने वालों में राजस्थान के उत्कर्ष यादव का नाम शामिल है। उत्कर्ष यादव ने अखिल भारतीय स्तर पर 32वीं रैंक हासिल की है। खास बात यह है कि उत्कर्ष यादव दौसा जिले के कलेक्टर देवेंद्र यादव के छोटे भाई हैं।

दौसा कलेक्टर देवेंद्र यादव राजस्थान कैडर में साल 2016 बैच के IAS अधिकारी हैं। बड़े भाई के नक्शे कदम पर चलकर छोटे भाई ने भी यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा पास कर ली। उत्कर्ष यादव ऑल इंडिया रैंक भी 32 आने पर उनका भी आईएएस बनना लगभग तय माना जा रहा।

हमींदपुर गांव से दिल्ली तक का सफर
उत्कर्ष यादव का मूल निवास गांव हमींदपुर, बहरोड़ (कोटपुतली क्षेत्र) में है। वर्तमान में वह दिल्ली में रहकर सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। उन्होंने तीसरे प्रयास में यह शानदार सफलता हासिल की है। उनके चयन के बाद गांव और परिवार में उत्सव जैसा माहौल है। उत्कर्ष की इस उपलब्धि पर न केवल परिवार, बल्कि पूरे गांव में खुशी की लहर है। घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने मिठाइयाँ बाँटकर इस पल को खास बनाया।
यह भी पढ़ें- Shakti Dubey UPSC Topper: कौन हैं टॉपर शक्ति दुबे, साल 2018 से कर रही थीं यूपीएससी की तैयारी
जोधपुर के त्रिलोकसिंह ने पहले ही प्रयास में पाई सफलता
जोधपुर जिले के भाखरी गांव के निवासी त्रिलोकसिंह करणोत ने अपने पहले ही प्रयास में UPSC परीक्षा पास कर ली है और ऑल इंडिया रैंक 20 प्राप्त की है। त्रिलोकसिंह की इस शानदार सफलता से पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई है। उनकी उपलब्धि न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
यह भी पढ़ें- UPSC CSE 2024 Result: यूपीएससी रिजल्ट की PDF ऐसे करें डाउनलोड, यहां जानें पूरा प्रोसेस
ITBP में कार्यरत जयपुर के रिदम कटारिया को मिली 370वीं रैंक
जयपुर के रिदम कटारिया ने अपने दूसरे प्रयास में UPSC परीक्षा पास की है और उन्हें 370वीं रैंक मिली है। रिदम फिलहाल भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) में असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपनी मां शिल्पी शाह (सरकारी शिक्षिका) और अपने शिक्षकों को दिया है।
बाड़मेर से कई प्रतिभाओं ने मारी बाज़ी
बाड़मेर जिले से भी कई युवाओं ने UPSC में सफलता प्राप्त की है:
- सुखराम भुंकर - 448वीं रैंक
- खेतदान - 689वीं रैंक
- तन्मय मंसूरिया - 832वीं रैंक
- लोकेंद्र कुमार - 954वीं रैंक
यह भी पढ़ें- Harshita Goyal AIR-2: हरियाणा में जन्मीं, गुजरात में पली-बढ़ीं CA हर्षिता गोयल बन गईं यूपीएससी टॉपर
तन्मय मंसूरिया, जो बाड़मेर जिला अस्पताल के PMO डॉ. बीएल मंसूरिया के बेटे हैं, को चौथे प्रयास में सफलता मिली है। तन्मय ने मयूर नोबल्स एकेडमी, बाड़मेर से स्कूली शिक्षा प्राप्त की, 12वीं जोधपुर से की और इसके बाद IIT दिल्ली से उच्च शिक्षा हासिल की।
यह भी पढ़ें- Archit Parag UPSC Topper: पुणे के अर्चित पराग ने हासिल की AIR-3, अफसर बनने के लिए छोड़ी लाखों की नौकरी
सीकर की नम्रता मीणा ने हासिल की 743वीं रैंक
सीकर जिले के नीमकाथाना क्षेत्र की नम्रता मीणा ने 743वीं रैंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। नम्रता की इस उपलब्धि ने बेटियों के लिए नई प्रेरणा का काम किया है।
Download











Click it and Unblock the Notifications