UPSC CSE 2024 Result: यूपीएससी रिजल्ट की PDF ऐसे करें डाउनलोड, यहां जानें पूरा प्रोसेस
UPSC CSE 2024 Result PDF: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2024 का फाइनल रिजल्ट आज जारी कर दिया है। इस परीक्षा में प्रयागराज की शक्ति दुबे ने टॉप किया है। इच्छुक उम्मीदवार अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से UPSC रिजल्ट 2024 की PDF आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
UPSC रिजल्ट 2024 PDF डाउनलोड करने का तरीका
- सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: https://upsc.gov.in
- होमपेज पर "Final Result - Civil Services Examination, 2024" का लिंक मिलेगा।
- इस लिंक पर क्लिक करें। अब एक PDF फाइल खुलेगी, जिसमें सभी चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर और नाम दिए गए हैं।
- आप इस PDF को डाउनलोड कर सकते हैं और भविष्य के लिए सेव भी रख सकते हैं।

Shakti Dubey Topper UPSC CSE 2024 Final Result : शक्ति दुबे ने किया टॉप
साल 2025 में आए यूपीएससी सीएसई 2024 के फाइनल रिजल्ट में शक्ति दुबे ने ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की है। वे उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की रहने वाली हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई इलाहाबाद यूनिवर्सिटी और बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से की है। UPSC की तैयारी उन्होंने 2018 से शुरू की थी।
यह भी पढ़ें- Shakti Dubey UPSC Topper: कौन हैं टॉपर शक्ति दुबे, साल 2018 से कर रही थीं यूपीएससी की तैयारी
यूपीएससी 2024 रिजल्ट में कितने उम्मीदवार हुए चयनित?
- कुल चयनित उम्मीदवार: 1009
- IAS पद: 180
- IFS पद: 55
- IPS पद: 147
- अन्य Group A और B सेवाएं: शेष पद
वर्गवार चयन
- सामान्य: 335
- EWS: 109
- OBC: 318
- SC: 160
- ST: 87
- दिव्यांग श्रेणी: 45 उम्मीदवार
महत्वपूर्ण लिंक
🔗 UPSC रिजल्ट 2024 PDF डाउनलोड करें
🔗 UPSC Official Website
Download











Click it and Unblock the Notifications