Archit Parag UPSC Topper: पुणे के अर्चित पराग ने हासिल की AIR-3, अफसर बनने के लिए छोड़ी लाखों की नौकरी
Archit Parag Dongre UPSC Topper: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 22 अप्रैल 2025 को सिविल सेवा परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस साल की परीक्षा में पुणे के अर्चित पराग डोंगरे ने ऑल इंडिया रैंक 3 (AIR-3) हासिल कर पूरे महाराष्ट्र का नाम रोशन किया है।
इस प्रतिष्ठित परीक्षा के लिए मुख्य परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों के इंटरव्यू 7 जनवरी से 17 अप्रैल 2025 के बीच आयोजित किए गए थे। अब जिन अभ्यर्थियों ने सभी चरण सफलतापूर्वक पार किए हैं, वे अपने परिणाम UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।

टॉपर्स में महाराष्ट्र का परचम
UPSC CSE 2024 में प्रयागराज की शक्ति दुबे टॉपर बनी हैं, जबकि हरियाणा की हर्षिता गोयल को दूसरा स्थान मिला है। तीसरे स्थान पर रहे अर्चित डोंगरे ने अपनी मेहनत, रणनीति और अनुशासन से इस कठिन परीक्षा में सफलता हासिल की।
अर्चित डोंगरे की शिक्षा और तैयारी
अर्चित मूलतः पुणे, महाराष्ट्र से हैं। उन्होंने स्कूली पढ़ाई मुंबई से पूरी की और पुणे में जूनियर कॉलेज से आगे की शिक्षा ली। इसके बाद उन्होंने वेल्लोर इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (VIT) से इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बी.टेक किया।
कॉर्पोरेट करियर की शुरुआत करते हुए उन्होंने एक आईटी कंपनी में एक साल तक काम किया, लेकिन सिविल सेवा की तैयारी के लिए उन्होंने नौकरी छोड़ दी और पूर्ण रूप से UPSC पर फोकस किया।
वैकल्पिक विषय: दर्शनशास्त्र
डोंगरे ने अपने वैकल्पिक विषय के रूप में दर्शनशास्त्र (Philosophy) चुना और इस पेपर में 276 अंक हासिल किए, जो उनकी गहरी समझ और प्रभावी रणनीति को दर्शाता है।
UPSC 2024 में कुल पद
आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 1,129 पद भरे जाएंगे, जिनमें:
- 180 पद भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS),
- 55 पद भारतीय विदेश सेवा (IFS), और
- 147 पद भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के लिए हैं।
ऐसे करें अपना रिजल्ट चेक
- UPSC की वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर "UPSC Civil Services Final Result 2024" लिंक पर क्लिक करें।
- एक PDF खुलेगी जिसमें चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर होंगे।
- अपना रोल नंबर उस लिस्ट में खोजें और पीडीएफ डाउनलोड कर लें।
UPSC CSE 2024: टॉप 10 उम्मीदवारों की सूची (Top 10 Rank Holders)
1 शक्ति दुबे SHAKTI DUBEY AIR-1 UPSC CSE 2024
2 हर्षिता गोयल HARSHITA GOYAL AIR-2
3 डोंगरे अर्चित पराग DONGRE ARCHIT PARAG AIR-3
4 शाह मार्गी चिराग SHAH MARGI CHIRAG AIR-4
5 आकाश गर्ग AAKASH GARG AIR-5
6 कोमल पुनिया KOMAL PUNIA AIR-6
7 आयुषी बंसल AAYUSHI BANSAL AIR-7
8 राज कृष्ण झा RAJ KRISHNA JHA AIR-8
9 आदित्य विक्रम अग्रवाल ADITYA VIKRAM AGARWAL AIR-9
10 मयंक त्रिपाठी MAYANK TRIPATHI AIR-10
यह भी पढ़ें- UPSC CSE 2024 Result: यूपीएससी रिजल्ट की PDF ऐसे करें डाउनलोड, यहां जानें पूरा प्रोसेस
यह भी पढ़ें- Harshita Goyal AIR-2: हरियाणा में जन्मीं, गुजरात में पली-बढ़ीं CA हर्षिता गोयल बन गईं यूपीएससी टॉपर
यह भी पढ़ें- Shakti Dubey UPSC Topper: कौन हैं टॉपर शक्ति दुबे, साल 2018 से कर रही थीं यूपीएससी की तैयारी
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications